"क्या मुझे पहचान लोगे -चन्द्रकान्ता चौधरी": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
('{| width="85%" class="headbg37" style="border:thin groove #003333; border-radius:5px; padding:10px;" |- | [[चित्र:Bharatkosh-c...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
पंक्ति 38: पंक्ति 38:


[[Category:कविता]]
[[Category:कविता]]
[[Category:चन्द्रकान्ता चौधरी की रचनाएँ]]


__INDEX__
__INDEX__

11:50, 5 मई 2012 का अवतरण

क्या मुझे पहचान लोगे -चन्द्रकान्ता चौधरी


एक दिन 
इस देह पर 
जलती चिता होगी भयावह
जिस हृदय में तुम बसे थे 
धूल में होगा मिला वह
देख जलती देह को तुम 
सहज अपना मान लोगे ?
क्या मुझे पहचान लोगे ?
जब प्रभंजन में उड़ेंगे 
उस चिता के धूल कण वे
तब छुऎंगे 
तव चरण मृतिका विकल हो 
विकल कण वे
उस समय क्या उन कणों में
रूप को अनुमान लोगे ?
क्या मुझे पहचान लोगे ?
विरह आतप से जला मन 
वेदना रोता फिरेगा
त्रसित चाहों का निरंतर 
भार सा ढोता फिरेगा
उस समय 
क्या तुम मुझे
दो आँसुओं का दान दोगे ?

-चन्द्रकान्ता चौधरी