"अग्न्याशय": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
No edit summary |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) छो (Adding category Category:मानव शरीर (को हटा दिया गया हैं।)) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
[[Category:जीव विज्ञान]] | [[Category:जीव विज्ञान]] | ||
[[Category:विज्ञान कोश]] | [[Category:विज्ञान कोश]] | ||
[[Category:मानव शरीर]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ |
08:38, 25 नवम्बर 2010 का अवतरण

Pancreas
(अंग्रेज़ी:Pancreas) अग्न्याशय एक मिश्रित ग्रंथि होती है। इसका अन्तःस्रावी भाग लैंगरहेंस की द्विपिकाएँ होती हैं। इनसे इंसुलिन हॉर्मोन स्त्रावित होता है जो रक्त में शर्करा की मात्रा का नियमन करता है। अग्न्याशय के बहिस्त्रावी भाग द्वारा अग्न्याशयी रस स्त्रावित होता है। जो भोजन के पाचन में भाग लेता है।
अग्न्याशय के कार्य
अग्न्याशय निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्य करता है-
- अग्न्याशयी रस का निर्माण करना।
- इन्सुलिन, ग्लूकैगोन हार्मोन का स्रावण।
अग्न्याशय रस का स्त्रावण
अग्न्याशय के पिण्डकों की कोशिकाएँ अग्न्याशय रस स्त्रावित करती है। इसमें ट्रिप्सिन, एमाइलेज, तथा लाइपेज एंजाइम होते हैं। जो क्रमशः प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा वसा के पाचन में सहायक होते हैं।
हॉर्मोनों का स्त्रावण
अग्न्याशय की लैंगरहैंस की द्वीपिकाओं की β- कोशिकाओं से इंसुलिन तथा α- कोशिकाओं से ग्लूकैगॉन हार्मोंस स्त्रावित होते हैं। ये एंजाइम कार्बोहाइड्रेट उपापचय का नियंत्रण एवं नियमन करते हैं।
|
|
|
|
|