"क्रियाविशेषण": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
('{{tocright}} *व्याकरण में क्रियाविशे...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
No edit summary |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
*जिन अविकारी [[शब्द (व्यावहारिक)|शब्दों]] से [[क्रिया]] की विशेषता का बोध होता है, वे क्रियाविशेषण कहलाते हैं। | *जिन अविकारी [[शब्द (व्यावहारिक)|शब्दों]] से [[क्रिया]] की विशेषता का बोध होता है, वे क्रियाविशेषण कहलाते हैं। | ||
*क्रियाविशेषण के अर्थ के अनुसार पाँच भेद होते हैं- स्थानवाचक, कालवाचक, परिमाणवाचक, दिशावाचक और रीतिवाचक। | *क्रियाविशेषण के अर्थ के अनुसार पाँच भेद होते हैं- स्थानवाचक, कालवाचक, परिमाणवाचक, दिशावाचक और रीतिवाचक। | ||
====<u>स्थानवाचक</u>==== | ====<u>स्थानवाचक</u>==== | ||
*जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के व्यापार-स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। | *जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के व्यापार-स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। | ||
*जैसे- यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, तहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर आदि। | *जैसे- यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, तहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर आदि। |
07:20, 25 दिसम्बर 2010 का अवतरण
- व्याकरण में क्रियाविशेषण एक अविकारी शब्द है।
- जिन अविकारी शब्दों से क्रिया की विशेषता का बोध होता है, वे क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
- क्रियाविशेषण के अर्थ के अनुसार पाँच भेद होते हैं- स्थानवाचक, कालवाचक, परिमाणवाचक, दिशावाचक और रीतिवाचक।
स्थानवाचक
- जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के व्यापार-स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
- जैसे- यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, तहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर आदि।
कालवाचक
- जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के व्यापार का समय बतलाते हैं, उन्हें कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
- जैसे- आज, कल, परसों, पहले, पीछे, अभी, कभी, सदा, अब तक, अभी-अभी, लगातार, बार-बार, प्रतिदिन आदि।
परिमाणवाचक
- जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के परिमाण अथवा निश्चित संख्या का बोध कराते हैं, उन्हें परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
- जैसे- बहुत, अधिक, पूर्णतया, सर्वथा, कुछ, थोड़ा, काफ़ी, केवल, यथेष्ट, इतना, उतना, कितना, थोड़ा-थोड़ा, तिल-तिल, एक-एक करके आदि।
दिशावाचक
- जो अविकारी शब्द किसी क्रिया की दिशा का बोध कराते हैं, उन्हें दिशावाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
- जैसे- दायें-बायें, इधर-उधर, किधर, एक ओर, चारों तरफ़ आदि।
रीतिवाचक
- जो अविकारी शब्द किसी क्रिया की रीति का बोध कराते हैं, उन्हें रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
- जैसे- सचमुच, ठीक, अवश्य, कदाचित्, यथासम्भव, ऐसे, वैसे, सहसा, तेज़, ठीक, सच, अत:, इसलिए, क्योंकि, नहीं, मत, कदापि, तो, हो, मात्र, भर आदि।
|
|
|
|
|