1 इन्द्र के प्रसिद्ध हाथी का क्या नाम था?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं.-17
2 जब ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से श्रीराम व लक्ष्मण को माँगने आये थे, उस समय तमाम तर्कों के मध्य दशरथ ने ऋषि से अपनी कितनी अवस्था बताई थी?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 23)
3 निम्न में से किस ऋषि ने वाल्मीकि को रामकथा सुनाई थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)
4 राजकुमारी शान्ता किस राज्य से सम्बन्धित थीं?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)
5 किस नदी के तट पर श्रीराम ने अपने पिता दशरथ का 'अंतिम संस्कार' किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)
6 दंडकारण्य वन में ऋषियों के कितने समूह श्रीराम के पास यह विनती करने आए थे कि उनकी राक्षसों से रक्षा की जाए?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)
7 सबसे पहले किसने श्रीराम को बताया कि आकाश मार्ग से लंका के दक्षिण की ओर रावण सीता का हरण करके ले गया है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
8 वानरराज बालि किसका पुत्र था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
9 सुग्रीव के राज्य में भालू सेना का सेनापति कौन था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)
10 हनुमान को इच्छा मृत्यु का वरदान किसने दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)
11 वानर वास्तु-शिल्पी नल ने समुद्र पर कितना लम्बा सेतु बनाया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)
12 राजा जनक के उस मंत्री का क्या नाम था, जो जनक की आज्ञा से राजा दशरथ को बुलाने के लिए अयोध्या गए थे?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं.-18
13 किस देवता ने देवर्षि नारद द्वारा सुनाई गई रामकथा की विस्तृत रूप में रचना के लिए वाल्मीकि को आदेश दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)
14 राजा दशरथ को यह सलाह किसने दी थी कि अयोध्या में 'पुत्रेष्टि यज्ञ' कराने के लिए ऋष्यश्रृंग तथा उनकी पत्नी शान्ता को आमंत्रित किया जाए?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)
15 प्रसिद्ध 'श्रीराम हृदय स्तोत्र' भारतीय दर्शन का सार एवं पापों से मुक्ति देने वाला है। इसका वर्णन कहाँ पर हुआ है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-148)
16 किस ऋषि ने श्रीराम को 'पंचवटी' में ठहरने की सलाह दी थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)
17 किस नदी के तट पर श्रीराम ने जटायु का 'अन्तिम संस्कार' किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
18 बालि के पिता ने उसे कौन-से दिव्याभूषण भेंट किए थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)
19 सीता की खोज में पूर्व दिशा की ओर सुग्रीव ने किस वानर प्रमुख को भेजा था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)
20 किस नक्षत्र में श्रीराम ने सेना के साथ लंका पर आक्रमण किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)