सदस्य:रविन्द्र प्रसाद/4

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

1 इन्द्र के प्रसिद्ध हाथी का क्या नाम था?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं.-17

अश्वत्थामा
कुवलयापीड़
ऐरावत
गजेश

2 जब ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से श्रीरामलक्ष्मण को माँगने आये थे, उस समय तमाम तर्कों के मध्य दशरथ ने ऋषि से अपनी कितनी अवस्था बताई थी?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 23)

60'000 वर्ष
70,000 वर्ष
80,000 वर्ष
90,000 वर्ष

3 निम्न में से किस ऋषि ने वाल्मीकि को रामकथा सुनाई थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)

सनक सनंदन
वसिष्ठ
नारद
वेद व्यास

4 राजकुमारी शान्ता किस राज्य से सम्बन्धित थीं?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)

कौशल
मगध
काशी
अंग

5 किस नदी के तट पर श्रीराम ने अपने पिता दशरथ का 'अंतिम संस्कार' किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)

सरयू
मंदाकिनी
गंगा
तमसा

6 दंडकारण्य वन में ऋषियों के कितने समूह श्रीराम के पास यह विनती करने आए थे कि उनकी राक्षसों से रक्षा की जाए?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)

11
20
21
51

7 सबसे पहले किसने श्रीराम को बताया कि आकाश मार्ग से लंका के दक्षिण की ओर रावण सीता का हरण करके ले गया है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)

पक्षी-वृन्द
मृगों का झुंड
जटायु
हाथियों का समूह

8 वानरराज बालि किसका पुत्र था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)

अग्नि
वायु
इन्द्र
सूर्य

9 सुग्रीव के राज्य में भालू सेना का सेनापति कौन था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)

गवाक्ष
धूम्र
दुर्मुख
गंधमादन

10 हनुमान को इच्छा मृत्यु का वरदान किसने दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)

वायु देव
देवराज इन्द्र
ब्रह्मा
अग्नि देव

11 वानर वास्तु-शिल्पी नल ने समुद्र पर कितना लम्बा सेतु बनाया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)

100 योजन
500 योजन
150 योजन
200 योजन

12 राजा जनक के उस मंत्री का क्या नाम था, जो जनक की आज्ञा से राजा दशरथ को बुलाने के लिए अयोध्या गए थे?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं.-18

सदानंद
शतानंद
यौधेय
सुदामन

13 किस देवता ने देवर्षि नारद द्वारा सुनाई गई रामकथा की विस्तृत रूप में रचना के लिए वाल्मीकि को आदेश दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)

ब्रह्मा
शिव
विष्णु
इन्द्र

14 राजा दशरथ को यह सलाह किसने दी थी कि अयोध्या में 'पुत्रेष्टि यज्ञ' कराने के लिए ऋष्यश्रृंग तथा उनकी पत्नी शान्ता को आमंत्रित किया जाए?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)

वसिष्ठ
वामदेव
मंत्री सुमन्त्र
रानी कौशल्या

15 प्रसिद्ध 'श्रीराम हृदय स्तोत्र' भारतीय दर्शन का सार एवं पापों से मुक्ति देने वाला है। इसका वर्णन कहाँ पर हुआ है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-148)

रामचरितमानस का बालकांड
वाल्मीकि रामायण का अयोध्याकांड
अध्यात्म रामायण का बालकांड
कृत्तिबास रामायण का अरण्यकांड

16 किस ऋषि ने श्रीराम को 'पंचवटी' में ठहरने की सलाह दी थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)

सुतीक्ष्ण
विश्वामित्र
शौनक
अगस्त्य

17 किस नदी के तट पर श्रीराम ने जटायु का 'अन्तिम संस्कार' किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)

गोदावरी
नर्मदा
कृष्णा
कावेरी

18 बालि के पिता ने उसे कौन-से दिव्याभूषण भेंट किए थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)

कुंडल
सोने का हार
सुनहरा भुजबंध
सुनहरे मोती

19 सीता की खोज में पूर्व दिशा की ओर सुग्रीव ने किस वानर प्रमुख को भेजा था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)

विनत
सुहोत्र
सुषेण
शतबाली

20 किस नक्षत्र में श्रीराम ने सेना के साथ लंका पर आक्रमण किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)

उत्तरा फाल्गुनी
पूर्वा फाल्गुनी
उत्तरा आषाढ़
पूर्वा आषाढ़

21 सुग्रीव के किन प्रधान वानरों ने ब्रह्माजी से अमृत प्राप्त किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)

हनुमान और अंगद
मैंद और द्विविद
अतिरथ और दंभ
नल और नील

22 उस वानर यूथपति का क्या नाम था, जो चाँदी के समान धवल वर्ण का था?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 19)

सुषेण
अंगद
गज
श्वेत

23 कुम्भकर्ण के शयन हेतु रावण ने जो घर बनवाया था, वह कितना लम्बा व चौड़ा था?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 24)

2 योजन लम्बा, 1 योजन चौड़ा
3 योजन लम्बा, 2 योजन चौड़ा
4 योजन लम्बा, 4 योजन चौड़ा
2 योजन लम्बा, 2 योजन चौड़ा

24 किस नदी के तट पर वाल्मीकि ने क्रौंच पक्षी की त्रासदी पर यकायक 'संस्कृत साहित्य' के प्रथम 'आदि श्लोक' की रचना की थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)

तमसा
गंगा
सरयू
यमुना

25 किस वेद के मंत्र से ऋष्यश्रृंग ने राजा दशरथ का 'पुत्रेष्टि यज्ञ' सम्पन्न किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)

ऋग्वेद
सामवेद
यजुर्वेद
अथर्ववेद

26 लंका तक पहुँचने के लिए हनुमान ने कितने योजन (1 योजन = 8 मील) चौड़ा समुद्र पार किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-148)

80 योजन
100 योजन
50 योजन
90 योजन

27 'पंचवटी' किस नदी के तट पर स्थित थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)

नर्मदा
गोदावरी
कावेरी
ताप्ती

28 रावण द्वारा सीता के हरण से पूर्व लक्ष्मण ने किस राक्षसी के नाक और कान काट लिये थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)

अयोमुखी
शूर्पणखा
त्रिजटा
सिंहिका

29 बालि के वध के बाद श्रीराम और लक्ष्मण ने किस पर्वत पर विश्राम किया?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)

महेन्द्र
ऋष्यमूक
प्रश्रवण गिरि
उपरोक्त में से कोई नहीं

30 सुग्रीव ने किस दिशा में नील, जांबवान, सुहोत्र, गज, गवाक्ष और गंघमादन वानर प्रमुखों को सीता की खोज करने का आदेश दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)

पूर्व
पश्चिम
उत्तर
दक्षिण

31 लंका की ओर प्रयाण करते समय लक्ष्मण किस वानर के कंधों पर बैठे थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)

सुग्रीव
हनुमान
अंगद
जांबवान

32 'वाल्मीकि रामायण' के युद्धकाण्ड के किस अध्याय में भारतीय गणना पद्धति 'ओ महानिधि' का उल्लेख किया गया है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)

45वें
28वें
48वें
14वें

33 'प्रभाव' किसके मंत्री का नाम था?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 19)

अंगद
नल
सुग्रीव
जांबवान

34 प्रख्यात आदि श्लोक (रामायण का प्रथम छंद) का प्रारम्भ क्या है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)

द्वा सुपर्णा
वागर्थाविव
मा निषाद
औउम् भूर्भुव:

35 किस राक्षस के वध के लिए ऋषि विश्वामित्र ने श्रीराम को दो अस्त्र 'मोदकी' तथा 'शिखरी' प्रदान किए थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)

मारीच
सुबाहु
कबन्ध
ताड़का

36 'रामगीता' का वर्णन किस ग्रंथ में मिलता है, जिसमें श्रीराम ने लक्ष्मण को आत्मज्ञान दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-148)

अध्यात्म रामायण का उत्तरकांड
'वाल्मीकि रामायण' का उत्तरकाण्ड
तुलसी के 'रामचरितमानस' का अयोध्याकांड
तुलसी के 'रामचरितमानस' का अरण्यकांड

37 पंचवटी जाते समय श्रीराम को कौन मिले थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)

कबंध राक्षस
ऋषि मंदकर्णी
गिद्धराज जटायु
ऋषि धर्मव्रत

38 श्रीराम को यह सलाह किसने दी थी कि लंका से सीता को छुड़ाने के लिए सुग्रीव से मित्रता की जाए?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)

मारीच
हनुमान
नील
शबरी

39 हनुमान से परामर्श के बाद सुग्रीव ने वानर सेना एकत्रित करने का आग्रह किससे किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)

नल
नील
अंगद
प्लक्ष

40 सीता की खोज के लिए सुग्रीव ने वानर सेना को कितना समय दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)

दो माह
एक माह
तीन माह
चार माह

41 अपने कितने समर्थकों के साथ रावण के अनुज विभीषण ने श्रीराम की शरण ग्रहण की?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)

2
4
6
7

42 किस राक्षा की सहायता से रावण ने माया के प्रभाव से युद्ध में राम का कटा हुआ शीश सीता को दिखाया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-154)

प्रहस्त
विद्युज्जिह्व
अकंपन
मेघनाद

43 रामायणकालीन नगरी मधुपुरी का वर्तमान नाम क्या है?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 20)

मथुरा
वाराणसी
चण्डीगढ़
हाथरस

44 वह कौन वीर था, जिसने रावण को बन्दी बनाकर कारागार में डाल दिया था और उसके पितामह के निवेदन पर उसे मुक्त किया था?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 23)

कृतवीर्य
सहस्रार्जुन
बालि
दशरथ

45 पत्थर की शिला बनी अहल्या का उद्धार किसने किया था? (रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 24)

श्रीराम
लक्ष्मण
दशरथ
हनुमान

46 जब महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के पहले छन्द की रचना की थी, उस समय उनके साथ उनके कौन शिष्य थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)

वैशंपायन
पैल
भरद्वाज
याज्ञवल्क्य

47 किस दिव्यास्त्र से श्रीराम ने सुबाहु नामक राक्षस का वध किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)

मानवास्त्र
आग्नेयास्त्र
तेज:प्रभ
शीतेशु

48 किस पर्वत पर सुग्रीव से श्रीराम की मित्रता हनुमान के माध्यम से हुई थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-148)

मतंग
मैनाक
महेन्द्र
पारियात्र

49 खर और दूषण के मारे जाने की सूचना लंका में रावण को किसने दी थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)

प्रहस्त
मारीच
अकंपन
शूर्पणखा

50 श्रीराम और लक्ष्मण शबरी (भीलनी) से कहाँ मिले थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)

ऋष्यमूक पर्वत
मतंग वन
क्रौंच पर्वत
पंपा सरोवर

51 सुग्रीव की पत्नी का क्या नाम था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)

तारा
रूमा
रुचि
ऋचा

52 जब बालि सुग्रीव को दण्ड देने जा रहा था, तब सुग्रीव ने क्या किया?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)

वायु देव के वरदान से अजेय हो गया
उसने पृथ्वी के चारों ओर एक परिक्रमा की
उसने बालि की पत्नी तारा से क्षमादान की विनय की
उपरोक्त में से कोई नहीं

53 रावण का कौन-सा गुप्तचर श्रीराम की सेना का उस समय निरीक्षण करने आया था, जब विभीषण श्रीराम के पक्ष में आ गए थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)

शार्दूल
प्रहस्त
महोदर
अकंपन

54 वाल्मीकि रामायण अन्य किस नाम से विख्यात है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)

पुलस्त्य वध
रावण वध
जानकी हरण
अरर्घ राघव

55 श्रीराम की सेवा के लिए वायुदेव से हनुमान का जन्म हुआ था। इसी प्रकार श्रीराम के मित्र सुग्रीव किसके पुत्र थे?

इन्द्र
कुबेर
सूर्य
विश्वकर्मा

56 दंडकारण्य के विराध राक्षस ने किस ऋषि के बारे में श्रीराम को जानकारी दी थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-148)

ऋषि सुतीक्ष्ण
ऋषि शरभंग
ऋषि भारद्वाज
ऋषि अगस्त्य

57 निम्न में से किसने रावण को सीता का हरण न करने की सलाह किसने दी थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)

मारीच
अकंपन
शूर्पणखा
दूषण

58 वाल्मीकि रामायण के अनुसार किस माह श्रीराम और लक्ष्मण पंपा सरोवर पहुँचे थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)

चैत्र
वैशाख
कार्तिक
माघ

59 जब लक्ष्मण ने सुग्रीव की भर्त्सना की, तब किसने सुग्रीव को सलाह दी और उसे श्रीराम को दिये गए वचन का स्मरण कराया?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)

नल और नील
हनुमान और अंगद
प्लक्ष और प्रभाव
तारा और रूमा

60 जब वानरों ने सीताजी का पता न लगा पाने के कारण 'आमरण व्रत' का निर्णय लिया, उस समय उनकी रक्षा किसने की?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)

गिद्ध सम्पाती
गिद्ध सुपार्श्व
मुनि निशाकर
युवराज अंगद

61 किस राक्षस को रावण ने सुग्रीव के पास रक्तपात से बचने का संदेश देकर भेजा था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)

प्रहस्त
शुक
महोदर
अकंपन

62 श्रीराम समुद्र के तट पर कितने दिन तक बैठकर सागर से अनुनय-विनय करते रहे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)

सात दिन
चार दिन
तीन दिन
दो दिन

63 समुद्र देव अन्य किन दो नदी देवियों के साथ श्रीराम के सामने प्रकट हुए थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)

गंगा और कावेरी
गंगा और गोदावरी
गंगा और यमुना
गंगा और सिन्धु

64 जब भगवान विष्णु वामन रूप में समूची पृथ्वी को अपने तीन कदमों से नाप रहे थे, उस समय किसने उनकी प्रदक्षिणा ली थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)

हनुमान
जांबवान
अंगद
गंधमादन

65 हनुमान की वानर सेना की टुकड़ी का रंग कैसा था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)

काला
लाल
सफ़ेद
सुनहरा

66 किस असुर ने वानरराज बालि को युद्ध के लिए चुनौती दी थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)

मायावी
मय
वातापी
दुंदुभि

67 किस देवता ने ब्रह्माजी से कहा कि वे लंका में अशोक वाटिका जाएँ और सीता को दिव्य आहार दें, ताकि उन्हें वर्षों तक भूख न लगे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)

अग्नि
वरुण
इन्द्र
वायु

68 निम्न में से कौन-से ऋषि श्रीराम के समक्ष ब्रह्मलोक सिधारे थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)

सुतीक्ष्ण
शरभंग
भारद्वाज
अगस्त्य

69 विष्णु के अवतार श्रीराम चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को जन्मे थे। उनका जन्म किस राशि में हुआ था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)

मिथुन
कर्क
तुला
मेष

70 राजा दशरथ के राजदरबार में दो प्रमुझ ऋत्विक (मुख्य पुरोहित) कौन थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)

वसिष्ठ और वामदेव
वसिष्ठ और कश्यप
वसिष्ठ और विश्वामित्र
वसिष्ठ और भरद्वाज