दही
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

Curd
- दही एक दुग्ध-उत्पाद है। औद्योगिक क्षेत्र में जीवाणुओं के किण्वन क्रिया द्वारा दही का निर्माण होता है। लैक्टोज का किण्वन दुग्धामल (लैक्टिक अम्ल) बनाता है, जो दूध प्रोटीन से प्रतिक्रिया कर इसे दही मे बदल देता है साथ ही इसे इसकी खास बनावट और विशेष खट्टा स्वाद भी प्रदान करता है।
- दूध में लैक्टोबेसिल्स बुलगारिक्स बैक्टीरिया को डाला जाता है, इससे शुगर लैक्टिक अम्ल में बदल जाता है। इससे दूध जम जाता है और इस जमे हुए दूध को दही कहते हैं।[1]
- दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6, विटामिन B12 आदि पोषक तत्त्व होते है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ दही खाओ निरोगी रहो (हिन्दी) श्वूंग। अभिगमन तिथि: 20 फ़रवरी, 2011।