क्या मुझे पहचान लोगे -चन्द्रकान्ता चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:48, 5 मई 2012 का अवतरण ('{| width="85%" class="headbg37" style="border:thin groove #003333; border-radius:5px; padding:10px;" |- | [[चित्र:Bharatkosh-c...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
क्या मुझे पहचान लोगे -चन्द्रकान्ता चौधरी


एक दिन 
इस देह पर 
जलती चिता होगी भयावह
जिस हृदय में तुम बसे थे 
धूल में होगा मिला वह
देख जलती देह को तुम 
सहज अपना मान लोगे ?
क्या मुझे पहचान लोगे ?
जब प्रभंजन में उड़ेंगे 
उस चिता के धूल कण वे
तब छुऎंगे 
तव चरण मृतिका विकल हो 
विकल कण वे
उस समय क्या उन कणों में
रूप को अनुमान लोगे ?
क्या मुझे पहचान लोगे ?
विरह आतप से जला मन 
वेदना रोता फिरेगा
त्रसित चाहों का निरंतर 
भार सा ढोता फिरेगा
उस समय 
क्या तुम मुझे
दो आँसुओं का दान दोगे ?

-चन्द्रकान्ता चौधरी