अन्नपूर्णा देवी की आरती

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:58, 20 फ़रवरी 2011 का अवतरण (Text replace - "नही " to "नहीं ")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
अन्नपूर्णा देवी
Annapurna Devi

बारम्बार प्रणाम मैया बारम्बार प्रणाम

जो नहीं ध्यावै तुम्हें अम्बिके कहाँ उसे विश्राम |

अन्नपूर्णा देवी नाम तिहारो लेते होत सब काम ||

प्रलय युगांतर और जन्मांतर, कालांतर तक नाम |

सुर सुरों की रचना करती, कहाँ कृष्ण कहाँ राम ||

चूमहि चरण चतुर चतुरानन चारु चक्रधर श्याम |

चंद्र चुड चंद्रानन चाकर शोभा लखहि ललाम ||

देवी देव दयनीय दशा में दया दया तव नाम |

त्राहि त्राहि शारणगत वत्सल शरण रुप तव धाम ||

श्री, ह्रीं, श्रद्धा, श्रीं ऐं विद्या, श्री क्लीं कमल काम |

कान्तिभ्रांतिमयी कांति शातिमयी वर देतुनिष्काम ||


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ