भीमताल झील
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- यह उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र की सबसे बड़ी झील है।
- यह काठगोदाम से 10 किमी॰ उत्तर में स्थित है।
- इसकी आकृति त्रिभुजाकार है।
- इसकी लम्बाई 1674 मीटर , चौड़ाई 427 मीटर और गहराई 30 मीटर है।
- यह झील समुद्र तल से 1332 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
- इस झील के मध्य में एक छोटा सा द्वीप है, जो ज्वालामुखी चट्टानों से निर्मित है।
- इस झील में से अनेक छोटी-छोटी नहरें निकाली गयी हैं जिनकी सहायता से भीमताल झील के आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई की जाती है ।