सदस्य:रविन्द्र प्रसाद/3

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

इतिहास सामान्य ज्ञान

1 हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गए खेतों का साक्ष्य कहाँ से मिला है? (पृ.सं. 175

रोपड़
लोथल
कालीबंगा
वनमाली

2 निम्नलिखित में से किस अभिलेख को संस्कृत भाषा में उत्कीर्ण किया गया है? (पृ.सं. 172

रुद्रदामन का गिरनार अभिलेख
सोहगौरा का अभिलेख
बोगजकोई अभिलेख
इनमें से कोई नहीं

3 हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख विशेषता निम्न में से कौन-सी है? (पृ.सं. 175

स्नानागार
धार्मिक स्थल
नगर नियोजन
अन्नागार

4 पकाई गई ईंटों से निर्मित एक गोदी या डॉकयार्ड, जिसे एक नहर के माध्यम से खंभात की खाड़ी के साथ जोड़ा गया था, निम्नलिखित में से किस स्थान में खोजा गया है?(पृ.सं. 176

लोथल
सुरकोटदा
आमरी
चन्हूदड़ों

5 निम्नलिखित में से किस एक अभिलेख से कनिष्क के बारे में जानकारी प्राप्त होती है? (पृ.सं. 172

मधुवन अभिलेख
मानिक्याला अभिलेख
मथुरा अभिलेख
पुरुष अभिलेख

6 बहुप्रचलित 'परवर्ती हड़प्पा सभ्यता' शब्दावली का पुरातत्वविदों द्वारा किस संदर्भ में प्रयोग किया जाता है?(पृ.सं. 176

संस्कृति का ह्रासोन्मुख चरण
हड़प्पायुगीन लोगों द्वारा लोहे का प्रयोग
इस संस्कृति का उत्तर-नगरीय चरण
इस संस्कृति में क्षेत्रीय विभिन्नता

7 निम्नलिखित ग्रंथों में से किसमें गुप्तकालीन प्रशासन एवं नीतियों का उल्लेख प्राप्त होता है? (पृ.सं. 171

स्मृतिचंद्रिका
पराशर माधव
कामन्दकीय नीतिशास्त्र
नीतकितकम

8 निम्नलिखित में से कौन-से पुरावशेष सिंधु घाटी सभ्यता के धार्मिक तथा सामाजिक जीवन का अध्ययन करने में सबसे अधिक सहायक सिद्ध हुए हैं?(पृ.सं. 176

शवाधिस्थान
पकी मिट्टी से निर्मित आकृतियाँ और मुहरें
फर्नीचर और मिट्टी के बर्तन
घरों तथा अन्य भवनों के भग्नावशेष

9 कल्हण प्रणीत 'राजतरंगिणी' कश्मीर के संदर्भ में विश्वकोष मानी जाती है। यह किस शासक के शासन काल में लिखी गई? (पृ.सं. 172

रानी दिद्दा
यशस्कर
जयसिंह
हर्ष

10 निम्नलिखित में से कौन एक ठीक सुमेलित नहीं है?(पृ.सं. 176

सुरकोटदा - जुते खेत
हड़प्पा - अश्व के अवशेष
रंगपुर - धान की भूसी
चन्हूदड़ों - गढ़ी क्षेत्र