सदस्य:रविन्द्र प्रसाद/3

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

सामान्य ज्ञान

1 हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गए खेतों का साक्ष्य कहाँ से मिला है? (पृ.सं. 175)(इतिहास)

रोपड़
लोथल
कालीबंगा
वनमाली

2 निम्नलिखित में से किस अभिलेख को संस्कृत भाषा में उत्कीर्ण किया गया है? (पृ.सं. 172

रुद्रदामन का गिरनार अभिलेख
सोहगौरा का अभिलेख
बोगजकोई अभिलेख
इनमें से कोई नहीं

3 हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख विशेषता निम्न में से कौन-सी है? (पृ.सं. 175

स्नानागार
धार्मिक स्थल
नगर नियोजन
अन्नागार

4 पकाई गई ईंटों से निर्मित एक गोदी या डॉकयार्ड, जिसे एक नहर के माध्यम से खंभात की खाड़ी के साथ जोड़ा गया था, निम्नलिखित में से किस स्थान में खोजा गया है?(पृ.सं. 176

लोथल
सुरकोटदा
आमरी
चन्हूदड़ों

5 निम्नलिखित में से किस एक अभिलेख से कनिष्क के बारे में जानकारी प्राप्त होती है? (पृ.सं. 172

मधुवन अभिलेख
मानिक्याला अभिलेख
मथुरा अभिलेख
पुरुष अभिलेख

6 बहुप्रचलित 'परवर्ती हड़प्पा सभ्यता' शब्दावली का पुरातत्वविदों द्वारा किस संदर्भ में प्रयोग किया जाता है?(पृ.सं. 176

संस्कृति का ह्रासोन्मुख चरण
हड़प्पायुगीन लोगों द्वारा लोहे का प्रयोग
इस संस्कृति का उत्तर-नगरीय चरण
इस संस्कृति में क्षेत्रीय विभिन्नता

7 निम्नलिखित ग्रंथों में से किसमें गुप्तकालीन प्रशासन एवं नीतियों का उल्लेख प्राप्त होता है? (पृ.सं. 171

स्मृतिचंद्रिका
पराशर माधव
कामन्दकीय नीतिशास्त्र
नीतकितकम

8 निम्नलिखित में से कौन-से पुरावशेष सिंधु घाटी सभ्यता के धार्मिक तथा सामाजिक जीवन का अध्ययन करने में सबसे अधिक सहायक सिद्ध हुए हैं?(पृ.सं. 176

शवाधिस्थान
पकी मिट्टी से निर्मित आकृतियाँ और मुहरें
फर्नीचर और मिट्टी के बर्तन
घरों तथा अन्य भवनों के भग्नावशेष

9 कल्हण प्रणीत 'राजतरंगिणी' कश्मीर के संदर्भ में विश्वकोष मानी जाती है। यह किस शासक के शासन काल में लिखी गई? (पृ.सं. 172

रानी दिद्दा
यशस्कर
जयसिंह
हर्ष

10 निम्नलिखित में से कौन एक ठीक सुमेलित नहीं है?(पृ.सं. 176

सुरकोटदा - जुते खेत
हड़प्पा - अश्व के अवशेष
रंगपुर - धान की भूसी
चन्हूदड़ों - गढ़ी क्षेत्र

11 भूगोल शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?(जवाहर भूगोल, पृ.सं. 12)

अलेक्जांड्रिया
एरेटोस्थेनीज
स्ट्रैबो
आर्यभट्ट

12 ईसा पूर्व छठी शताब्दी में किस भूगोलवेत्ता ने पृथ्वी के आकार और आकृति के बारे में बताया?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 12

थेल्स
कॉपरनिकस
स्ट्रैबो
टॉल्मी

13 निम्नांकित देशों में से किसकी जनसंख्या सर्वाधिक है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 659

बांग्ला देश
ब्राजील
इंडोनेशिया
जापान

14 हिन्दू वृद्धि दर किस वृद्धि दर से सम्बन्धित है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 659

प्रति व्यक्ति आय
राष्ट्रीय आय
जनसंख्या
साक्षरता

15 निम्नांकित में से कहाँ विस्तृत अयनवर्तीय वर्षा वन पाये जाते हैं?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 659

कांगो घाटी
गंगा घाटी
हवांग हो घाटी
मरे डार्लिंग घाटी

16 ओजोन परत के संरक्षण का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 660

15 अगस्त
16 सितम्बर
24 अक्टूबर
1 मई

17 संसार में ताँबा अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 659

चिली
पोलैण्ड
संयुक्त राज्य अमेरीका
जापान

18 भारत में प्रथम रेल लाइन का निर्माण हुआ था-(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 660

हावड़ा और सेरामपुर के बीच
मुम्बई और थाणे के बीच
मद्रास और गुंटूर के बीच
दिल्ली और आगरा के बीच

19 उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क संक्रान्ति के समय 12 घन्टे का दिन होगा-(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 662

कर्क रेखा पर
मकर रेखा पर
आर्कटिक वृत्त पर
विषुवत रेखा पर

20 निम्नलिखित में से ओजोन पर्त कहाँ अवस्थित है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 662

क्षोभमंडल
क्षोभसीमा
समताप मंडल
प्रकाश मंडल

21 सार्वजनिक सीमित कम्पनी के स्वामित्व वाला भारत का सर्वप्रथम विमानपत्तन निम्नलिखित में से कौन-सा है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 563

डबोलिम, गोवा
कोचीन
हैदराबाद
बंगलौर

22 पराना नदी पर निर्मित इतेपु बांध विश्व के सबसे बड़े बांधों में से एक है। निम्नलिखित देशों में से कौन-से दो देशों की यह संयुक्त परियोजना है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 565

ब्राजील और पेरु
परागुये और इक्वाडोर
ब्राजील और परागुये
कोलम्बिया और परागुये

23 वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 566

अपनी कुल जनसंख्या में से अनुसूचित जातियों की सर्वाधिक प्रतिशतता वाला राज्य बिहार है।
1991-2001 के दौरान भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि 201 प्रतिशत से कम थी।
मिजोरम भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है।
केन्द्र शासित क्षेत्रों में से पांडिचेरी का महिला-पुरुष अनुपात सबसे अधिक है।

24 ज्वालामुखी पर्वत माउंट सेंट हेलन्स कहाँ स्थित है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 568

चिली
जापान
फ़िलीपीन
संयुक्त राज्य अमेरीका

25 वायुमंडल में ओजोन पर्त का कार्य क्या है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 662

वर्षा करती है।
प्रदूषण उत्पन्न करती है।
पराबैंगनी विकिरण से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है।
वायुमंडल में ऑक्सीकरण उत्पन्न करती है।

26 'गांधी सागर बांध' निम्नलिखित में से किस एक का नाम है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 568

चम्बल परियोजना
कोसी परियोजना
दामोदर घाटी परियोजना
भाखड़ा नांगल परियोजना

27 एशिया की विशाल नदियों में से एक मेकांग निम्नलिखित देशों में से किसमें नहीं बहती?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 570

चीन
मलेशिया
कम्बोडिया
लाओस

28 निम्नलिखित में से कौन-सा एक पनामा का सीमावर्ती नहीं है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 570

कोस्टारिका
प्रशान्त महासागर
कोलम्बिया
वेनेजुएला

29 सांभर झील राजस्थान के निम्नलिखित नगरों में से किसके निकटतम है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं. 572

भरतपुर
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर

30 निम्नलिखित में से कौन-सा द्वीप प्रवाल द्वीप है?पॉपुलर मास्टर गाइड (भूगोल प्रश्न पत्र-II page-1)

तसमानिया
लक्षद्वीप
मालदीव
रामेश्वरम