सदस्य:रविन्द्र प्रसाद/3

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

कला-संस्कृति और धर्म सामान्य ज्ञान

1 धर्मशास्त्रों में वैशाख (अप्रैल-मई) माह में कौन-से धार्मिक अनुष्ठान तथा पवित्र समझी जाने वाली प्रतिज्ञा की अत्यधिक सराहना की गई है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-99)

गरीबों को भिक्षा देना।
ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान
विद्वान ब्राह्मणों को कम्बल देना।
मन्नत पूर्ण होने पर छोटे-छोटे मंदिर बनवाना।

2 किस संस्कार में बच्चे को 'द्विज' का नाम दिया जाता है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-12)

नामकरण
चूड़ाकर्म
उपनयन
विवाह

3 विभिन्न गृह्यसूत्रों के अनुसार किस प्रकार के विवाह में लड़की का पिता यज्ञ में दक्षिणा के रूप में अपनी बेटी पुरोहित को सौंप देता है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-14)

ब्राह्म
प्राजापत्य
आर्ष
दैव

4 श्रीमद्भगवद गीता के 18 अध्यायों का महत्त्व कहाँ वर्णित है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-84)

पद्मपुराण
स्कंदपुराण
विष्णुपुराण
वायुपुराण

5 निम्न में से किस देवता ने चाँदी के शिवलिंग की पूजा की थी?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-85)

इंद्र
यम
कुबेर
वायु

6 समुद्र मंथन के परिणामस्वरूप निकलने वाले हलाहल विष को सबसे पहले किसने देखा था?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-85)

नारद मुनि
देवरज इंद्र
वासुकि नाग
असुर बलि

7 अशोक अष्टमी अर्थात चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के आठवें दिन कौन-सी नदी अत्यधिक पवित्र तथा शुभ मानी जाती है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-98)

गंगा
यमुना
ब्रह्मपुत्र
कावेरी

8 ऋग्वेद के सूर्यसूक्त (10.85) में सूर्य और सोम के विवाह का व्यापक वर्णन किया गया है। यह किस प्रकार के विवाह का उदाहरण है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-14)

ब्राह्म
प्राजापत्य
आर्ष
गंधर्व

9 निम्नलिखित में से कौन-सा प्रतिलोम विवाह का उदाहरण है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-15)

ब्राह्मण लड़का और क्षत्रिय लड़की
शूद्र लड़का और क्षत्रिय लड़की
क्षत्रिय लड़का और वैश्य लड़की
वैश्य लड़का और शूद्र लड़की

10 विवाह संस्कार में कौन-सी रस्म पाणिग्रहण मानी जाती है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-15)

जब वधु का पिता विवाह के लिए औपचारिक रूप से सहमत हो जाता है।
वर वधु के घर जाता है तथा वधु को वस्त्र, अँगूठी एवं शीशा भेंट करता है।
वर द्वारा वधु का दायाँ हाथ अपने दायँ हाथ में लेना।
पत्थर पर चलना।