सदस्य:रविन्द्र प्रसाद/3

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

1 वर्ष 1935 के ‘भारत सरकार अधिनियम’ की कौन-सी विशेषता नहीं थी?(ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-111;प्रश्न-82

केंद्र के साथ ही राज्यों में द्वैध शासन
द्विसदनी विधानमण्डल
प्रांतीय स्वायतता
एक अखिल भारतीय संघ

2 जलियाँवाला बाग़ में प्रदर्शन के लिए लोग क्यों एकत्र हुए थे? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-106;प्रश्न-120

गाँधीजी और लाला लाजपत राय के प्रति विरोध प्रदर्शन करने के लिए
किचलु और सत्यपाल के बंदी बनाये जाने के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए
वैशाखी की प्रार्थना के लिए
पंजाब सरकार के अमानवीय कार्यकलापों के प्रति विरोध प्रकट करने के लिए

3 भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं-(ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-02;प्रश्न-36

हड़प्पा संस्कृति में
पश्चिमी भारत की ताम्र पाषाण संस्कृति में
वैदिक संहिताओं में
चाँदी की आहत मुद्राओं में

4 मांडा किस नदी के किनारे स्थित था? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-02;प्रश्न-39

चिनाब
सतलुज
रावी
सिन्धु

5 ‘लाल चेर’ के नाम से प्रसिद्ध वह चेर शासक कौन था, जिसने कण्णगी (पत्तिनी) के मंदिर का निर्माण करवाया था? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-20;प्रश्न-01

एलारा
कारिकाल
शेनगुट्टवन
नेदुन जेरल आदन

6 ‘सूरत की फूट’ (1907) के बाद कांग्रेस किसके हाथ में आ गई? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-101;प्रश्न-71

गरम दल वालों के
नरम दल वालों के
उग्रवादियों के
निष्क्रिय हो गई

7 किसी समय महात्मा गाँधी के सहयोगी रह चुके, किंतु उनसे अलग होकर एक आमूल परिवर्तनवादी आंदोलन जिसका नाम ‘आत्म-सम्मान आंदोलन’ था, चलाने वाले कौन थे? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-82;प्रश्न-12

पी. त्यागराज शेट्टी
छत्रपति महाराज
ई. वी. रामास्वामी नायकर
ज्योतिबा फूले

8 उत्तरांचल में सम्राट अशोक का एक शिलालेख कहाँ स्थित है? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-016;प्रश्न-41

देवप्रयाग
कालसी
केदारनाथ
ऋषिकेश

9 निम्नलिखित में से कौन-सी मोहनजोदड़ो की सबसे विशाल इमारत मानी जाती है? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-02;प्रश्न-51

विशाल स्नानागार
विशाल अन्नागार/धान्यकोठार
सभा भवन
इनमें से कोई नहीं

10 “अवध में विद्रोह फूटा, इसलिए नहीं कि उस प्रदेश का विलय किया गया, अपितु इसलिए कि तालुकेदारों के साथ बहुत कठोर व्य्वहार किया गया।“ यह कथन निम्न में से किसका है?(यूनीक सा.अध्ययन,पृ.सी/361;प्रश्न-844

हेनरी लॉरेंस
टी.आर. होम्स
डिज़रायली
पी.ई. राबर्ट्स

11 भारत में ब्रिटेन के सभी संवैधानिक प्रयोगों में सबसे कम समय तक चलने वाला एक्ट था-(ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-111;प्रश्न-83

1861 का ‘इण्डियन कौंसिल एक्ट’
1892 का ‘इण्डियन कौंसिल एक्ट’
1909 का ‘इण्डियन कौंसिल एक्ट’
1919 का ‘गवर्नमेण्ट ऑफ़ इण्डिया एक्ट’

12 वर्ष 1942 के आंदोलन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को किस जेल में रखा गया था? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-106;प्रश्न-121

बांकीपुर जेल
हज़ारीबाग़ जेल
कैम्प जेल
भागलपुर जेल

13 सिन्धु सभ्यता के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-02;प्रश्न-37

नगरों में नालियों की सुदृढ़ व्यवस्था थी
व्यापार और वाणिज्य उन्नत दशा में था
मातृदेवी की उपासना की जाती थी
लोग लोहे से परिचित थे

14 हड़प्पाकालीन स्थल रोपड़/पंजाब किस नदी के किनारे स्थित था? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-02;प्रश्न-40

सिंधु
सतलुज
चिनाब
रावी

15 तमिल का गौरवग्रंथ ‘जीवक चिंतामणि’ किससे सम्बंधित है? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-20;प्रश्न-02

जैन धर्म
बौद्ध धर्म
हिन्दू धर्म
ईसाई धर्म

16 अंग्रेज़ पुलिस अफ़सर कैप्टेन सांडर्स किसके द्वारा गोली से मारा गया था? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-101;प्रश्न-02

बटुकेश्वर दत्त
राम प्रसाद बिस्मिल
चंद्रशेखर आज़ाद
भगत सिंह

17 19वीं सदी में ज्योतिबा फूले के ‘सत्यशोधक समाज’ ने क्या प्रयास किया था? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-82;प्रश्न-13

दंभी ब्राह्मणों तथा उनके अवसरवादी धर्मग्रंथों से नीची जातियों की रक्षा
जाति प्रथा पर आक्रमण
सतारा में ज़मींदार विरोधी व महाजन विरोधी विप्लव का नेतृत्व
अछूतों के लिए पृथक प्रतिनिधित्व

18 निम्न में से जेम्स प्रिसेप का नाम किस एक से सम्बंधित है? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-016;प्रश्न-43

मौर्य काल के विद्वान थे
अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाले प्रथम व्यक्ति
उपरोक्त दोनों
इनमें से कोई नहीं

19 हड़प्पाकालीन लोगों ने नगरों में घरों के विन्यास के लिए कौन-सी पद्धति अपनायी थी? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-02;प्रश्न-52

शतरंज बोर्ड (बिसात) की आकृति
गोलाकार पद्धति
ग्रीड पद्धति
त्रिभुजाकार आकृति

20 “यह केवल डलहौज़ी के निर्माण कार्य (सड़क और तार) ही थे अथवा जो उसने पंजाब में प्रशासन स्थापित किया था, उन्हीं के कारण अंत में विद्रोह शांत हो सक।“ यह कथन निम्न में से किसका है? (यूनीक सा.अध्ययन,पृ.सी/361;प्रश्न-845

जॉन लॉरेंस
जेम्स आउट्रम
टी.आर. होम्स
लॉर्ड डलहौज़ी

21 “इसका प्रस्ताव मई में आया। इसमें अभी भी भारत को विभाजन मुक्त रखने की आकांक्षा थी, जिसका ब्रिटिश प्रांतों से मिलकर बने एक संघीय राज्य का स्वरूप होना था”, इस उद्धरण का सम्बंध किससे था? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-111;प्रश्न-84

साइमन कमीशन
गाँधी-इरविन पैक्ट
क्रिप्स मिशन
कैबिनेट मिशन

22 जयप्रकाश नारायण किस पार्टी से जुड़े हुए थे? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-106;प्रश्न-122

जस्टिस पार्टी
कम्युनिस्ट पार्टी
सोशलिस्ट पार्टी
किसान सभा

23 सिंधु घाटी की सभ्यता जानी जाती है-(ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-02;प्रश्न-33

अपने नगर नियोजन के लिए
मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा के लिए
अपने कृषि सम्बंधी कार्यों के लिए
अपने उद्योगों के लिए

24 हड़प्पा में एक उन्नत जल प्रणाली का पता चलता है-(ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-02;प्रश्न-41

धौलावीरा में
लोथल में
कालीबंगन में
आलमगीरपुर में

25 तमिल भाषा के ‘शिल्पादिकारम’ और ‘मणिमेखलई’ नामक गौरवग्रंथ किस धर्म से सम्बंधित है? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-20;प्रश्न-03

जैन धर्म
बौद्ध धर्म
हिन्दू धर्म
ईसाई धर्म

26 निम्न में से किसके द्वारा ‘जय हिंद’ का नारा दिया गया था? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-101;प्रश्न-03

जवाहरलाल नेहरू
सुभाष चंद्र बोस
मोतीलाल नेहरू
महात्मा गाँधी

27 1873 ई. में ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-82;प्रश्न-14

ज्योतिबा फूले
राजा राममोहन राय
नारायण गुरु
ईश्वरचंद्र विद्यासागर

28 कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-016;प्रश्न-44

शिलालेख I
शिलालेख II
शिलालेख XII
शिलालेख XIII

29 निम्नलिखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा सभ्यता में पाई गई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण नहीं हुआ? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-03;प्रश्न-54

गाय
हाथी
गैंडा
बाध

30 “1857 से पहले के विस्फोट, सैनिक अथवा असैनिक वास्तव में एक ही शृंखला की कड़ियाँ थीं। पहले पृथक-पृथक उफान मिलकर 1857 का विस्फोट और फिर दावानल बन गया।“ यह कथन किसका है?

एलेक्ज़ेंडर डफ़
आर. सी. मजूमदार
एस. एन. सेन
एरिक स्टोक्स

31 उस समय जब नेपोलियन की शक्ति के सामने यूरोप में साम्राज्य धराशायी हो रहे थे, किस एक गवर्नर-जनरल ने भारत में ब्रिटिश पताका फहराए रखी? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-111;प्रश्न-85

लॉर्ड डलहौज़ी
लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
लॉर्ड वेलेज़ली
लॉर्ड हेस्टिंग्स

32 वर्ष 1946 में ‘आज़ाद हिंद फौज’ के लाल क़िले में दिल्ली के मुक़दमे की पैरवी निम्नलिखित में से किसने नहीं की थी? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-106;प्रश्न-125

भूलाभाई देसाई
जवाहर लाल नेहरू
सरदार वल्लभ भाई पटेल
कैलाशनाथ काटजू

33 सैंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों पर निम्नलिखित में से किस पशु का सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-02;प्रश्न-32

शेर
घोड़ा
बैल
हाथी

34 सिंधु सभ्यता निम्न में से किस काल के अंतर्गत आती है? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-02;प्रश्न-43

ऐतिहासिक काल
प्रागैतिहासिक काल
उत्तर प्रागैतिहासिक काल
आद्य ऐतिहासिक काल

35 निम्न में से कौन-सी संगमयुगीन व्याकरण रचना सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मानी गई है? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-20;प्रश्न-04

एतुतगोई
पादकिल्कणेक्कू
तोलकाप्पियम
इनमें से कोई नहीं

36 किस वर्ष ‘मुस्लिम लीग’ ने एक पृथक राष्ट्र का संकल्प (पाकिस्तान प्रस्ताव) स्वीकार किया था? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-101;प्रश्न-04

1907
1922
1940
1931

37 निम्न में से किस धर्म सुधारक की मृत्यु भारत से बाहर हुई थी? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-82;प्रश्न-15

ज्योतिबा फूले
राजा राममोहन राय
दयानंद सरस्वती
रामकृष्ण परमहंस

38 चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया था? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-016;प्रश्न-46

352 ई. पू. में
305 ई. पू. में
173 ई. पू. में
261 ई. पू. में

39 निम्न में से किस हड़प्पाकालीन स्थल से युगल शवाधान का साक्ष्य मिला है? (ल्युसेंट वस्तुनिष्ठ सा.ज्ञा.,पृ.सं.-03;प्रश्न-56

लोथल
कालीबंगा
बणावली
रंगपुर

40 1838 में बंगाल में ‘भूमिधारियों की सोसाइटी’ का गठन किया गया था। इस गठन का मुख्य उद्देश्य क्या था? (यूनीक सा.अध्ययन,पृ.सी/365;प्रश्न-896

किसानों के हितों का समर्थन करना
सरकार की भूराजस्व व्यवस्था का विरोध करना
कर मुक्त भूमि के अधिग्रहण का विरोध करना
सरकार की नस्ल भेद नीति का विरोध करना