सदस्य:रविन्द्र प्रसाद/2

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

1 जिस दिन श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी, उस दिन कौन-सी तिथि थी?(पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-116;प्रश्न-821

नवमी
दशमी
एकादशी
द्वादशी

2 वह कौन राक्षस था, जो जन्म लेते ही हज़ारों लोगों का भक्षण कर गया था? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-28;प्रश्न-137

कुम्भकर्ण
खर
दूषण
सुबाहु

3 विश्वामित्र का एक नाम ‘कौशिक’ क्यों था? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-32;प्रश्न-162

कुश के कुल में उत्पन्न होने के कारण
केशों का रंग सुनहरा होने के कारण
ब्रहर्षि पद प्राप्त करने के कारण
अति हठी होने के कारण

4 राजा जनक कुल कितने भाई थे? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-41;प्रश्न-218

3
5
7
2

5 सिंह की दाढ़ के समान अग्र भाग वाले बाण को क्या कहते हैं? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-61;प्रश्न-364

सिंहदष्ट्र
क्षुर
शूल
वत्सदंत

6 सीताजी की खोज के लिए सुग्रीव ने वानर यूथपति विनत को किस दिशा में भेजा था? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-69;प्रश्न-427

पूर्व
दक्षिण
उत्तर
पश्चिम

7 दूषण की माता का क्या नाम था? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-75;प्रश्न-473

क्रोधवशा
हेमा
वाका
प्रभा

8 निम्न में से कौन महर्षि विश्वामित्र की पत्नी थी?(पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-84;प्रश्न-557

सती
सुलक्षणा
माद्री
शांता

9 किस राक्षसी ने सीताजी को ढाढ़स बँधाया था और श्रीराम की दीर्घायु का आश्वासन दिया था?(हिंदू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं-154;प्रश्न-963

सरमा
त्रिजटा
मंदोदरी
सुलोचना

10 ग्यारहवीं शताब्दी में ‘कश्मीर की रामायण’ नाम से प्रसिद्ध ‘दशावतारचरित’ की रचना किसने की थी? (हिंदू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं-157;प्रश्न-992

प्रवरसेन
क्षेमेंद्र
कालिदास
रामलिंगामृत

11 राजा दशरथ की रानियों में ज्येष्ठ कौन थीं? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-116;प्रश्न-822

कैकेयी
कौशल्या
सुमित्रा
तारा

12 वह कौन था, जिसने सोलह हज़ार नारियों को बंदी बनाकर रखा था तथा एक लाख नारियों से एक साथ विवाह करना चाहता था? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-28;प्रश्न-138

रावण
दुंदुभि
कुम्भकर्ण
मारीच

13 कार्तिकेय का एक नाम ‘षण्मुख’ क्यों है? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-32;प्रश्न-163

गंगा से उत्पन्न होने के कारण
कृत्तिकाओं द्वारा पाले जाने के कारण
कृत्तिकाओं का स्तनपान करने हेतु छ: मुख धारण करने के कारण
राक्षसों का संहार करने के कारण

14 रामायण के बालकांड में कुल कितने सर्ग हैं? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-41;प्रश्न-219

60
70
75
77

15 जिस बाण का अग्र भाग क्षुरे की धार के समान हो, उसे क्या कहा जाता है? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-61;प्रश्न-365

अंजलिक
नाराच
क्षुर
भल्ल

16 निम्न में से किस वन को ‘जनस्थान’ कहा जाता था? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-69;प्रश्न-426

दण्डक वन
काम्यक वन
मधु वन
नंदन वन

17 मेघनाद की माता का क्या नाम था? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-75;प्रश्न-474

कैकसी
विपाशा
दिति
मंदोदरी

18 इक्ष्वाकु की पत्नी का क्या नाम था? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-84;प्रश्न-558

मांडवी
सुनयना
अलंबुषा
सरमा

19 श्रीराम ने लंका के दुर्ग के किस द्वार का उत्तरदायित्व हनुमान को सौंपा था? (हिंदू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं-154;प्रश्न-964

पूर्वी
पश्चिमी
उत्तरी
दक्षिणी

20 ‘वाल्मीकि रामायण’ का ‘उत्तरकांड’ किस रचना में करुण रस में सराबोर होकर लिखा गया है? (हिंदू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं-157;प्रश्न-993

भवभूति द्वारा ‘महावीरचरित’
भवभूति द्वारा ‘उत्तररामचरित’
कालिदास द्वारा ‘रघुवंश’
मत्रराज द्वारा ‘उद्धव राघव’

21 जब रावण सीताजी का हरण करके ले जा रहा था, तब रास्ते में उसका प्रतिरोध किस वीर ने किया? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-116;प्रश्न-823

जटायु
सम्पाति
हनुमान
अंगद

22 वह कौन देवता था, जो रावण के डर से कौआ बन गया था? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-28;प्रश्न-139

वरुण
यम
वायु
शनि

23 अतिकाय राक्षस को ‘अतिकाय’ क्यों कहा जाता है? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-32;प्रश्न-164

माया युद्ध करने के कारण
अत्यंत विशाल शरीर होने के कारण
अधिक भोजन करने के कारण
ऋषियों के यज्ञों का विध्वंस कर देने के कारण

24 रामायण के बालकांड में कुल कितने श्लोक हैं? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-41;प्रश्न-220

1,000
1,527
1,550
2,270

25 निम्नलिखित में से कौन-सा एक अस्त्र है? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-61;प्रश्न-366

तलवार
अंजलिक
गदा
खड़ग

26 निम्न में से किस स्थान पर ‘रामशिला’ स्थित है? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-69;प्रश्न-427

गया
अयोध्या
वाराणसी
प्रयाग

27 राक्षस मारीच की माता कौन थी? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-75;प्रश्न-475

ताड़का
कैकसी
सिंहिका
शूर्पणखा

28 ऋषि याज्ञवल्क्य की पत्नी का क्या नाम था? (पुस्तक रामायण प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-84;प्रश्न-559

युगंधरा
मैत्रेयी
अनुसूया
अरुंधती

29 किस द्वार से श्रीराम ने लक्ष्मण के साथ लंका पर आक्रमण किया? (हिंदू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं-154;प्रश्न-965

पूर्वी
पश्चिमी
उत्तरी
दक्षिणी

30 कौन-सी रामायण तेलुगु में रामकथा का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण समझी जाती है? (हिंदू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं-158;प्रश्न-994

कंब रामायण
रामचरितम
तोर्वे-रामायण
दुइपद रामायण