प्रत्यय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रेणु (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:35, 30 दिसम्बर 2010 का अवतरण
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है,पीछे चलना। जो शब्दांश शब्दों के अंत में विशेषता या परिवर्तन ला देते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे- दयालु= दया शब्द के अंत में आलु जुड़ने से अर्थ में विशेषता आ गई है। अतः यहाँ 'आलू' शब्दांश प्रत्यय है। प्रत्ययों का अपना अर्थ कुछ भी नहीं होता और न ही इनका प्रयोग स्वतंत्र रूप से किया जाता है। प्रत्यय के दो भेद हैं-

कृत् प्रत्यय

वे प्रत्यय जो धातु में जोड़े जाते हैं, कृत प्रत्यय कहलाते हैं। कृत् प्रत्यय से बने शब्द कृदंत (कृत्+अंत) शब्द कहलाते हैं। जैसे- लेख् + अक = लेखक। यहाँ अक कृत् प्रत्यय है, तथा लेखक कृदंत शब्द है।

क्रम प्रत्यय मूल शब्द\धातु उदाहरण
1 अक लेख्, पाठ्, कृ, गै लेखक, पाठक, कारक, गायक
2 अन पाल्, सह्, ने, चर् पालन, सहन, नयन, चरण
3 अना घट्, तुल्, वंद्, विद् घटना, तुलना, वन्दना, वेदना
4 अनीय मान्, रम्, दृश्, पूज्, श्रु माननीय, रमणीय, दर्शनीय, पूजनीय, श्रवणीय
5 सूख, भूल, जाग, पूज, इष्, भिक्ष् सूखा, भूला, जागा, पूजा, इच्छा, भिक्षा
6 आई लड़, सिल, पढ़, चढ़ लड़ाई, सिलाई, पढ़ाई, चढ़ाई
7 आन उड़, मिल, दौड़ उड़ान, मिलान, दौड़ान
8 हर, गिर, दशरथ, माला हरि, गिरि, दाशरथि, माली
9 इया छल, जड़, बढ़, घट छलिया, जड़िया, बढ़िया, घटिया
10 इत पठ, व्यथा, फल, पुष्प पठित, व्यथित, फलित, पुष्पित
11 इत्र चर्, पो, खन् चरित्र, पवित्र, खनित्र
12 इयल अड़, मर, सड़ अड़ियल, मरियल, सड़ियल
13 हँस, बोल, त्यज्, रेत हँसी, बोली, त्यागी, रेती
14 उक इच्छ्, भिक्ष् इच्छुक, भिक्षुक
15 तव्य कृ, वच् कर्तव्य, वक्तव्य
16 ता आ, जा, बह, मर, गा आता, जाता, बहता, मरता, गाता
17 ति अ, प्री, शक्, भज अति, प्रीति, शक्ति, भक्ति
18 ते जा, खा जाते, खाते
19 त्र अन्य, सर्व, अस् अन्यत्र, सर्वत्र, अस्त्र
20 क्रंद, वंद, मंद, खिद्, बेल, ले क्रंदन, वंदन, मंदन, खिन्न, बेलन, लेन
21 ना पढ़, लिख, बेल, गा पढ़ना, लिखना, बेलना, गाना
22 दा, धा दाम, धाम
23 , गद्, पद्, कृ, पंडित, पश्चात्, दंत्, ओष्ठ् गद्य, पद्य, कृत्य, पाण्डित्य, पाश्चात्य, दंत्य, ओष्ठ्य
24 या मृग, विद् मृगया, विद्या
25 रू गे गेरू
26 वाला देना, आना, पढ़ना देनेवाला, आनेवाला, पढ़नेवाला
27 ऐया\वैया रख, बच, डाँट\गा, खा रखैया, बचैया, डटैया, गवैया, खवैया
28 हार होना, रखना, खेवना होनहार, रखनहार, खेवनहार

तद्धित प्रत्यय

वे प्रत्यय जो धातु को छोड़कर अन्य शब्दों- संज्ञा, सर्वनामविशेषण में जुड़ते हैं, तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं। तद्धित प्रत्यय से बने शब्द तद्धितांत शब्द कहलाते हैं। जैसे- सेठ + आनी = सेठानी। यहाँ आनी तद्धित प्रत्यय हैं तथा सेठानी तद्धितांत शब्द है।

क्रम प्रत्यय शब्द उदाहरण
1 आइ पछताना, जगना पछताइ, जगाइ
2 आइन पण्डित, ठाकुर पण्डिताइन, ठकुराइन
3 आई पण्डित, ठाकुर, लड़, चतुर, चौड़ा पण्डिताई, ठकुराई, लड़ाई, चतुराई, चौड़ाई
4 आनी सेठ, नौकर, मथ सेठानी, नौकरानी, मथानी
5 आयत बहुत, पंच, अपना बहुतायत, पंचायत, अपनायत
6 आर/आरा लोहा, सोना, दूध, गाँव लोहार, सुनार, दूधार, गँवार
7 आहट चिकना, घबरा, चिल्ल, कड़वा चिकनाहट, घबराहट, चिल्लाहट, कड़वाहट
8 इल फेन, कूट, तन्द्र, जटा, पंक, स्वप्न, धूम फेनिल, कुटिल, तन्द्रिल, जटिल, पंकिल, स्वप्निल, धूमिल
9 इष्ठ कन्, वर्, गुरु, बल कनिष्ठ, वरिष्ठ, गरिष्ठ, बलिष्ठ
10 सुन्दर, बोल, पक्ष, खेत, ढोलक, तेल, देहात सुन्दरी, बोली, पक्षी, खेती, ढोलकी, तेली, देहाती
11 ईन ग्राम, कुल ग्रामीण, कुलीन
12 ईय भवत्, भारत, पाणिनी, राष्ट्र भवदीय, भारतीय, पाणिनीय, राष्ट्रीय
13 बच्चा, लेखा, लड़का बच्चे, लेखे, लड़के
14 एय अतिथि, अत्रि, कुंती, पुरुष, राधा आतिथेय, आत्रेय, कौंतेय, पौरुषेय, राधेय
15 एल फुल, नाक फुलेल, नकेल
16 ऐत डाका, लाठी डकैत, लठैत
17 एरा/ऐरा अंध, साँप, बहुत, मामा, काँसा, लुट अँधेरा, सँपेरा, बहुतेरा, ममेरा, कसेरा, लुटेरा
18 ओला खाट, पाट, साँप खटोला, पटोला, सँपोला
19 औती बाप, ठाकुर, मान बपौती, ठकरौती, मनौती
20 औटा बिल्ला, काजर बिलौटा, कजरौटा
21 धम, चम, बैठ, बाल, दर्श, ढोल धमक, चमक, बैठक, बालक, दर्शक, ढोलक
22 कर विशेष, खास विशेषकर, खासकर
23 का खट, झट खटका, झटका
24 जा भ्राता, दो भतीजा, दूजा
25 ड़ा, ड़ी चाम, बाछा, पंख, टाँग चमड़ा, बछड़ा, पंखड़ी, टँगड़ी
26 रंग, संग, खप रंगत, संगत, खपत
27 तन अद्य अद्यतन
28 तर गुरु, श्रेष्ठ गुरुतर, श्रेष्ठतर
29 तः अंश, स्व अंशतः, स्वतः
30 ती कम, बढ़, चढ़ कमती, बढ़ती, चढ़ती


(31)- धा अनेक, बहु, शत् अनेकधा, बहुधा, शतधा

(32)- पन लड़का, बच्चा, काला, लड़कपन, बचपन, कालापन,

                                                         धीमापन 

(33)- पा बूढ़ा, मोटा, बुढापा, मोटापा

(34)- मात्र लेश, रंच लेशमात्र, रंचमात्र

(35)- य ग्राम, पंडित, मधुर, दिती, मुनि, ग्राम्य, पांडित्य, माधुर्य, दैत्य, मौन

(36)- ल शीत, श्याम, वत्स, मांस शीतल, श्यामल, वत्सल मांसल

(37)- लु दया, कृपा, निद्रा, तंद्रा दयालु, कृपालु, निद्रालु, तंद्रालु

(38)- व रघु, लघु राघव, लाघव

(39)- वत् मातृ, पुत्र, यत् मातृवत्, पुत्रवत्, यावत्,

(40)- वान् धन, गुण धनवान, गुणवान

(41)- वाल पाली, ब्रज पालीवाल, ब्रजपाल

(42)- वाँ पाँच, आठ पाँचवाँ, आठवाँ

(43)- वी तपस, मेधा, माया, लखनऊ, तपस्वी, मेधावी, मायावी, लखनवी

(44)- शः क्रम, अक्षर क्रमशः, अक्षरशः

(45)- स वय, सर, घम वयस, सरस, घमस

(46)- सा ऐ, वै, मरा ऐसा, वैसा, मरा-सा

(47)- सरा दो, तीन दूसरा, तीसरा

(48)- सों पर, तर परसों, तरसों

(49)- हरा सोना, दो सुनहरा, दुहरा

(50)- हारा पानी, लकड़ी पनिहारा, लकड़हारा


(7)* प्रत्ययों के पूर्वोक्त वर्गीकरण (कृत् व तद्धित) को कई भाषाविद् उचित नहीं मानते हैं क्योंकि हिन्दी में कई प्रत्यय ऐसे हैं जो रूपों में आते हैं अर्थात् धातु में भी जुड़ते हैं और संज्ञा आदि शब्दों में भी जुड़ते हैं, जैसे-

एरा - लुट + एरा (कृत् प्रत्यय) = लुटेरा

      चाचा     + एरा        (तद्धित प्रत्यय)  = चचेरा 

आई - पढ़ + आई (कृत् प्रत्यय) = पढ़ाई

       भला    +  आई         (तद्धित प्रत्यय)  = भलाई 

नी - कतर + नी (कृत् प्रत्यय) = कतरनी

        ऊँट    +   नी           (तद्धित प्रत्यय)  = ऊँटनी 

(8)* ये भाषाविद् प्रत्ययों के वर्गीकरण के लिए ऐतिहासिक आधार को उचित ठहराते हैं।

(9)* इतिहास या स्त्रोत के आधार पर हिन्दी प्रत्ययों को चार वर्गों में विभाजित किया जाता है।

(1)- तत्सम प्रत्यय (2)- तद्भव प्रत्यय (3)- देशज प्रत्यय (4)- विदेशज प्रत्यय।

(1)- तत्सम प्रत्यय

क्रम प्रत्यय बोधक/अर्थ उदाहरण

(1)- आ स्त्री0 प्रत्यय, भाववाचक संज्ञा प्रत्यय आदरणीया, प्रिया, माननीया, सुता, इच्छा, पूजा

(2)- आनी स्त्री0 प्रत्यय देवरानी, भवानी, मेहतरानी

(3)- आलु विशेषण प्रत्यय, वाला कृपालु, दयालु, निद्रालु, श्रद्धालु

(4)- इत विशेषण प्रत्यय, युक्त पल्लवित, पुष्पित, फलित, हर्षित

(5)- इमा भाववाचक संज्ञा प्रत्यय गरिमा, नीलिमा, मधुरिमा, महिमा

(6) - इक विशेषण व संज्ञा प्रत्यय दैनिक, वैज्ञानिक, वैदिक, लौकिक

(7)- क स्वार्थे, समूह घटक, ठंढक, शतक, सप्तक

(8)- कार लिखने या बनाने, वाला पत्रकार, जानकार

(9)- ज जन्मा हुआ अंडज, जलज, पंकज, पिंडज, देशज, विदेशज

(10)- जीवी जीनेवाला परजीवी, बुद्धिजीवी, लघुजीवी, दीर्घजीवी

(11)- ज्ञ जाननेवाला अज्ञ, मर्मज्ञ, विज्ञ, सर्वज्ञ

(12)- तः क्रियाविशेषण प्रत्यय अंशतः वस्तुतः स्वतः सामान्यतः

(13)- तया क्रिया विशेषण प्रत्यय मुख्यतया, विशेषतया, सामान्यतया

(14)- तर तुलना बोधक प्रत्यय उच्चतर, निम्नतर, सुन्दरतर, श्रेष्ठतर

(15)- तम सर्वाधिकता बोधक प्रत्यय उच्चतम, निकृष्टतम, महत्तम, लघुतम

(16)- ता भाववाचक संज्ञा प्रत्यय नवीनता, मधुरता, सुन्दरता

(17)- त्व भाववाचक संज्ञा प्रत्यय कृतित्व, ममत्व, महत्व, सतीत्व

(18)- मान् विशेषण वाचक प्रत्यय विद्यमान, सेव्यमान, बुद्धिमान

(19)- वान् वाला बलवान, रूपवान

(2)* तद्भव प्रत्यय


क्रम प्रत्यय बोधक/अर्थ उदाहरण

(1)- अंगड़ वाला बतंगड़

(2)- अंतू वाला रटंतू, घुमंतू

(3)- अत संज्ञा प्रत्यय खपत, पढ़त, रंगत, लिखत

(4)- आँध संज्ञा प्रत्यय बिषाँध, सड़ाँध,

(5)- आ अच्छा, घोड़ा, बड़ा, लड़का

(6)- आई वाला कठिनाई, बुराई, सफाई,


(7)- आऊ वाला खाऊ, टिकाऊ, पंडिताऊ, बिकाऊ,


(8)- आप/आपा भाववाचक प्रत्यय मिलाप, अपनापा पुजापा, बुढ़ापा, रँडापा

(9)- आर/आरा आरी करनेवाला कुम्हार, लुहार, चमार, घसियारा, पुजारी भिखारी

(10)- आलू करनेवाला झगड़ालू, दयालु


(11)- आवट भाववाचक प्रत्यय कसावट, बनावट, बिनावट, लिखावट, सजावट

(12)- आस इच्छावाचक प्रत्यय छपास, प्यास, लिखास, निकास

(13)- आहट\ आहत भाववाचक प्रत्यय गड़गड़ाहट, घबराहट, , चिल्लाहट, भलमनसाहत

(14)- इन स्त्री0 प्रत्यय जुलाहिन, ठकुराइन, तेलिन, पुजारिन

(15)- इया वाला, लघुत्व बोधक, स्त्री0 प्रत्यय कनौजिया, पर्वतिया, भोजपुरी, चुटिया

                                                      चुहिया, डिबिया 

(16)- ई वाला, स्त्री0 प्रत्यय घमंडी, लालची, ऊनी, सूती, घोड़ी, लड़की, नानी, चाची

(17)- ईला वाला चमकीला, पथरीला, शर्मीला, हठीला

(18)- एरा वाला कँसेरा, चचेरा, फुफेरा, बहुतेरा, ममेरा, लुटेराम

(19)- औड़ा\औड़ी पकौड़ा, मुंगौड़ा, सेवड़ा, रेवड़ी

(20)- जा जन्मा हुआ भतीजा, भांजा, आत्मजा

(21)- ड़\र चमड़ा, चमड़ी, बछड़ा, लँगड़ा, लोथड़ा

(22)- त् आता, खाता, जाता, सोता

(23)- पन भाववाचक प्रत्यय छुटपन, बचपन, बड़प्पन, पागलपन

(24)- ल अगल, धुँधला, निचला, पिछला

(25)- वाला अपनेवाला, ऊपरवाला, खानेवाला, जानेवाला, ताँगेवाला,

                                                             लालवाला 

(3)* देशज प्रत्यय

क्रम प्रत्यय बोधक\अर्थ उदाहरण

(1)- अक्कड़ वाला घुमक्कड़, पियक्कड़, भुलक्कड़

(2)- अड़ अंधड़, भुक्खड़

(3)- आक चटाक, धड़ाक, धड़ाका, धमाका, फटाका

(4)- आटा खर्राटा, फर्राटा

(5)- इयल वाला अड़ियल, दढ़ियल, सड़ियल


(4)* विदेशज\विदेशी प्रत्यय

(1)-अरबी-फ़ारसी प्रत्यय

क्रम प्रत्यय बोधक\अर्थ उदाहरण

(1)- आ भाववाचक सफ़ेदा, खराबा

(2)- आना भाववाचक, विशेषण वाचक ज़ुर्माना, दस्ताना, मर्दाना, मस्ताना, जनाना

(3)- आनी संबंधवाचक जिस्मानी, बर्फ़ानी, रूहानी

(4)- इयत भाववाचक अंग्रेज़ियत, असलियत, आदमियत, इंसानियत,खैरियत

(5)- कार करनेवाला काश्तकार, दस्तकार, सलाहकार, पेशकार

(6)- खोर खानेवाला गमख़ोर, घूसख़ोर,


(7)- गर\गरी\गिरी करनेवाला कारीगर, कीमियागर, बाज़ीगर, जादूगरी, कुलीगिरी, बाबूगिरी

(8)- गार करनेवाला परहेज़गार, मददगार, यादगार, रोज़गार

(9)- गाह स्थानवाचक ईदगाह, चरागाह, बन्दरगाह

(10)- गी भाववाचक संज्ञा प्रत्यय गन्दगी, जिन्दगी, बंदगी

(11)- चा\ची वाला देगचा, बगीचा, इलायची, डोलची संदूकची, बाबरची

(12)- ज़ाद\ज़ादा\ज़ादी जन्म आदमज़ाद, हरामज़ादा, शाहज़ादा, शाहज़ादी

(13)- दाँ जानने वाला उर्दूदाँ, कद्रदाँ, कानूनदाँ

(14)- दान\दानी स्थिति वाचक, आधार इत्रदान, कलमदान, पीकदान, गोंददानी, चायदानी

(15)- दार वाला ईमानदार, कर्जदार, दूकानदार, मालदार, फौजदार

(16)- नाक वाला खतरनाक, खौफनाक, दर्दनाक, शर्मनाक

(17)- बाज़\ बाज़ी वाला चालबाज़, धोखेबाज़, मुकदमेबाज़, चालबाज़ी, धोखेबाज़, मुकदमेबाज़ी

(18)- बान वाला दरबान, बागबान, मेजबान

(19)- मंद वाला अक्लमंद, जरूरतमंद, दौलतमंद

(20)- साज वाला घड़ीसाज

(2)* अंग्रेज़ी प्रत्यय

क्रम प्रत्यय बोधक\अर्थ उदाहरण

(1)- इज्म वाद\मत कम्युनिज्म, बुद्धिज्म, सोशलिज्म, मार्क्सिज्म

(2)- इस्ट वादी\ व्यक्ति कम्युनिस्ट, बुद्धिस्ट, मार्क्सिस्ट, सोशलिस्ट,


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ