अगरुपत्र (लेखन सामग्री)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:18, 25 जून 2013 का अवतरण (Text replace - "श्रृंगार" to "शृंगार")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
लेखन सामग्री विषय सूची

अगरुपत्र प्राचीन भारत की लेखन सामग्री है।

  • ‘अगरु’ सुगन्धित वृक्ष की लकड़ी का नाम है, इसका उपयोग पूजा में सुगन्धि के लिए होता है। व्यापारी-लोग प्राय: ‘अगरु को ‘अगर’ भी बोलते और लिखते हैं, यथा ‘अगर-बत्ती’।[1]
  • अगरु वृक्ष की छाल भी, जिसे असम में 'सांचीपात' कहते हैं, ग्रन्थ लिखने और चित्र बनाने के लिए प्रयोग होती थी।
  • पूर्वोत्तर भारत में इस छाल का हस्तलिपि-लेखन के लिए काफ़ी उपयोग हुआ है।
  • अगरु की छाल लिखने के लिए तैयार करने में बहुत श्रम करना पड़ता था।
  • सांचीपातीय हस्तलिपियाँ बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं।
  • इनमें से कुछ हस्तलिपियाँ विदेशों में भी पहुँच गई हैं।
  • तत्कालीन तमिल साहित्य में दक्षिण भारतीय लोगों में प्रचलित आभूषण, सुवासित मालाओं, सुगंधि, चंदन, अगरु के आलेप, सुवासित चूर्ण के उल्लेख हैं।[2]
  • प्रसाधन सामग्री में प्रारम्भ से ही चंदन और अगरु का प्रमुख स्थान रहा है। असम में अगरु के वृक्ष होते थे।
  • शरीर पर चंदन का आलेप कर काले अगरु से नमूना बनाया जाता था जिसमें मकर की आकृति विशेष प्रचलित थी।[3]
  • कभी कभी चक्राकार नमूने सफेद अगरु से भी बने थे।[4]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. व्यावहारिक हिन्दी शुद्ध प्रयोग (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 1 जुलाई, 2012।
  2. गिरि, कमल भारतीय शृंगार
  3. हर्ष चरित, पृ.39
  4. कुमारसम्भव 7/9

संबंधित लेख