अल-फ़ातिहा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Muveen (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:02, 23 जुलाई 2012 का अवतरण
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


अल-फ़ातिहा - 7 आयतें, 1 रुकु, मक्का सूरा

बिस्मिल्लाहिर रहमानिर रहीम

1:1 - अल्लाह के नाम से जो रहमान और रहीम है।
1:2 - तारीफ़ अल्लाह ही के लिये है जो तमाम क़ायनात का रब है।
1:3 - रहमान और रहीम है।
1:4 - रोज़े जज़ा का मालिक है।
1:5 - हम तेरी ही इबादत करते हैं, और तुझ ही से मदद मांगते है।
1:6 - हमें सीधा रास्ता दिखा।
1:7 - उन लोगों का रास्ता जिन पर तूने इनाम फ़रमाया, जो माअतूब नहीं हुए, जो भटके हुए नहीं है।

सूर अल-फ़ातिहा पूरी हुई