"दादा साहब फाल्के" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 9: पंक्ति 9:
  
 
==प्रथम पुरस्कार==
 
==प्रथम पुरस्कार==
 +
[[चित्र:Dadasaheb-Phalke.jpg|thumb|दादा साहेब फाल्के के सम्मान में जारी डाक टिकट]]
 
वर्ष 1969 में पहला पुरस्कार देविका रानी को दिया गया था। अब तक 41 लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है।
 
वर्ष 1969 में पहला पुरस्कार देविका रानी को दिया गया था। अब तक 41 लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है।
 
==फ़िल्म राजा हरिश्चंद्र==
 
==फ़िल्म राजा हरिश्चंद्र==

10:28, 20 मई 2011 का अवतरण

दादा साहब फाल्के
Dada Saheb Phalke

भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के अवसर पर दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी। दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो आजीवन योगदान के लिए भारत की केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है। दादा साहब फाल्के जिनका पूरा नाम 'धुन्दीराज गोविंद फाल्के' था किंतु वह दादा साहब फालके के नाम से प्रसिद्ध हैं। दादा साहब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल, 1870 को हुआ था।

प्रथम प्रदर्शन

महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में जन्में धुन्दीराज गोविंद फाल्के (दादा साहब फाल्के) ने फ़िल्म निर्माण, निर्देशन, पटकथा लेखन आदि विविध क्षेत्रों में भारतीय सिनेमा को अपना योगदान दिया था। उन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है। दादा साहेब फाल्के ने 3 मई 1913 को बंबई के 'कोरोनेशन थिएटर' में 'राजा हरिश्चंद्र' नामक अपनी पहली मूक फ़िल्म दर्शकों को दिखाई थी।

पहली मूक फ़िल्म

दादा साहब फाल्के ने 1913 में पहली मूक फ़िल्म बनाई थी। 20 वर्षों में उन्होंने कुल 95 फ़िल्में और 26 लघु फ़िल्में बनाई। दादा साहेब फाल्के के फ़िल्म निर्माण की ख़ास बात यह है कि उन्होंने अपनी फ़िल्में बंबई के बजाय नासिक में बनाई। वर्ष 1913 में उनकी फ़िल्म 'भस्मासुर मोहिनी' में पहली बार महिलाओं, दुर्गा गोखले और कमला गोखले, ने महिला किरदार निभाया। इससे पहले पुरुष ही महिला किरदार निभाते थे। दादा साहेब की अंतिम मूक फ़िल्म 'सेतुबंधन' 1932 थी, जिसे बाद में डब करके आवाज दी गई। उस समय डब करना भी एक शुरूआती प्रयोग था। दादा साहब ने जो एकमात्र बोलती फ़िल्म बनाई उसका नाम 'गंगावतरण' है।

प्रथम पुरस्कार

दादा साहेब फाल्के के सम्मान में जारी डाक टिकट

वर्ष 1969 में पहला पुरस्कार देविका रानी को दिया गया था। अब तक 41 लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है।

फ़िल्म राजा हरिश्चंद्र

भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फालके ने जब भारत की पहली फीचर फ़िल्म बनाने के लिए तैयारी की, तो फ़िल्म की नायिका उनके लिए गंभीर समस्या बन गई। सन 1913 में बनी फ़िल्म 'राजा हरिश्चंद्र' में 'तारामती' की विशेष भूमिका थी। फालके की इच्छा थी कि नायिका की भूमिका कोई युवती ही करे। इसके लिए पहले उन्होंने नाटक मंडली से जुड़ी अभिनेत्रियों से बात की, लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि कोई कैमरे के सामने आने को तैयार नहीं हुई। यहां तक कि दादा साहब ने हीरोइन की खोज के लिए इश्तहार भी बंटवाए, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं मिला। जब तारामती की भूमिका के लिए अंतत: कोई कलाकार नहीं मिला, तो विवश हो फालके कोठे वालियों के पास पहुंचे। उनसे हीरोइन बनने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने भी टका-सा जवाब दे दिया।

हारकर दादा साहब ने फैसला किया कि किसी पुरुष से ही तारामती की भूमिका कराई जाए। और उसी पल से कलाकार की तलाश शुरू हो गई। तभी एक दिन उन्हें एक ईरानी के रेस्तरां में एक रसोइया नजर आया। दादा ने रसोइया से बात की। कहने-सुनने के बाद वह काम करने के लिए तैयार हो गया, लेकिन दादा फालके की मुसीबत अभी खत्म नहीं हुई थी। दरअसल, रिहर्सल के बाद जब शूटिंग का समय आया, तो निर्माता निर्देशक फालके ने रसोइये से कहा - 'कल से शूटिंग करेंगे, तुम अपनी मूंछें साफ कराके आना।'

दादा की यह बात सुनकर रसोइया, जो हीरोइन का रोल करने वाला था, चौंक गया। उन्होंने जवाब दिया - 'मैं मूंछें कैसे साफ करा सकता हूं! मूंछें तो मर्द-मराठा की शान हैं!' रसोइये की बातें सुनकर दादा फालके ने समझाया, भला मूंछ वाली तारामती कैसे हो सकती है? वह तो नारी है और नारी की कोई मूंछ नहीं होती। फिर मूंछ का क्या है, शूटिंग पूरी होते ही रख लेना! काफ़ी समझाने के बाद रसोइया मूंछ साफ कराने के लिए तैयार हुआ। वह रसोइया, जो भारत की पहली 'फीचर फ़िल्म' की पहली हीरोइन बन रहा था, का नाम था सालुंके[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जब फालके को हीरोइन नही मिली (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 2मई, 2011।