नारायण शास्त्री मराठे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:31, 2 जनवरी 2012 का अवतरण (श्रेणी:साहित्य (को हटा दिया गया हैं।))
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

नारायण शास्त्री मराठे (जन्म- 8 दिसंबर, 1877; मृत्यु- 18 मार्च, 1956) एक प्रसिद्ध मराठी विद्वान थे। नारायण शास्त्री ने संस्कृत भाषा और धर्मशास्त्रों का अध्यपन करने के लिए गृह त्याग दिया।

परिचय

प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म 8 दिसंबर, 1877 ई. को महाराष्ट्र के कोलाबा ज़िले में हुआ था। उनकी आरंभिक शिक्षा घर पर हुई। वे ग्यारह वर्ष के थे तभी उन्होंने संस्कृत भाषा और धर्मशास्त्रों का अध्यपन करने के लिए गृह त्याग दिया। वे कई विद्वानों के पास रहे, पर सर्वाधिक प्रभाव उन पर प्रज्ञानानंद स्वामी का पड़ा। उनके पास रहकर नारायण शास्त्री ने वेदांत का अध्ययन किया।

कार्यकाल

विद्यालय की स्थापना

नारायण शास्त्री ने अपने गुरु के नाम पर 1906 में 'प्रज्ञा मठ' नामक विद्यालय की स्थापना की। इसमें छात्रों को भारतीय दर्शन की शिक्षा देने की विशेष व्यवस्था थी। बाद में इस संस्था का नाम 'प्रज्ञा पाठशाला' हो गया। हिन्दू धर्म की विचारधारा का शोध कार्य करने के लिए उनके प्रयत्न से 'धर्म निर्णय मंडल' स्थापित किया गया। इसमें महामहोपाध्याय वी. पी, काणे विद्वानों का भी सहयोग था। 1927 में उन्होंने प्रज्ञा पाठशाला के अंतर्गत 'धर्मकोश कार्यालय' का गठन किया। इस संस्था ने हिन्दुत्व के विविध अंगों से संबंधित सात खंडों का विशाल ग्रंथ प्रकाशित किया जो अपने क्षेत्र का विश्वकोश स्तरीय प्रकाशन माना जाता है।

सन्यास

नारायण शास्त्री मराठे ने इतना काम करने के बाद 1931 ई. में संन्यास ले लिया। अब वे केवलानंद सरस्वती के नाम से विख्यात हुए। संन्यास लेने के बाद भी भारतीय शास्त्रों के और हिन्दू दार्शनिक विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए वे जीवन पर्यंत प्रयत्नशील रहे।

निधन

प्रसिद्ध मराठी नारायण शास्त्री 18 मार्च, 1956 को ब्रह्मलीन हो गए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

शर्मा, लीलाधर भारतीय चरित कोश (हिन्दी)। भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: शिक्षा भारती, दिल्ली, पृष्ठ 427।


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख