"प्रयोग:दिनेश" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
(पृष्ठ को खाली किया)
 
(इसी सदस्य द्वारा किये गये बीच के 140 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''रामहरख सिंह सहगल''' (जन्म- [[28 सितम्बर]], [[1896]], [[लाहौर]], मृत्यु- [[1 फरवरी]], [[1952]]) अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे। उस समय की अद्वितीय मासिक [[पत्रिका]] 'चांद' के वे संस्थापक और संपादक थे। [[भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन|राष्ट्रीय आंदोलन]] को गति देने के उद्देश्य से चांद का 'फांसी अंक' निकाल कर इस अंक की 10000 प्रतियां छापी गई थीं, जिसे अंग्रेज़ी सरकार ने जब्त कर लिया था।
 
==परिचय==
 
रामहरख सिंह सहगल का जन्म [[28 सितम्बर]], [[1896]] ई. को [[लाहौर]] के निकट एक [[गांव]] में हुआ था। उन्होंने पत्रकार का जीवन [[1923]] ई. में [[इलाहाबाद]] से 'चांद' मासिक पत्रिका प्रकाशित करने के साथ शुरू किया। [[1927]] में 'भविष्य', [[1937]] में 'कर्मयोगी'  और [[1940]] में 'गुलदस्ता' अंक निकाला। उन्होंने अपने प्रकाशित 'चांद' अंक को जनचेतना और नारी-जागरण का माध्यम बना दिया। इस कार्य से उन्हें विदेशी सरकार का ही नहीं, समाज के कट्टरपंथियों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा था।<ref>{{पुस्तक संदर्भ |पुस्तक का नाम=भारतीय चरित कोश|लेखक=लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय'|अनुवादक=|आलोचक=|प्रकाशक=शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली|संकलन= |संपादन=|पृष्ठ संख्या=739|url=}}</ref>
 
==योगदान==
 
सहगल का [[हिंदी]] पत्रिकाओं के विशेषांक प्रकाशित करने की परंपरा चलाने में बड़ा ही योगदान रहा है। उन्होंने चांद के 'अचूक अंक', 'मारवाड़ी अंक', 'पत्रांक', 'राजपूताना अंक' और 'नारी अंक' निकाल कर [[समाज]] का मार्गदर्शन किया। [[भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन|राष्ट्रीय आंदोलन]] को गति देने के उद्देश्य से प्रकाशित चांद का 'फांसी अंक' निकाल कर उन्होंने जो काम किया, उसे लोग आज भी भूले नहीं हैं। इस अंक की [[1931]] में 10000 प्रतियां छापी गई थीं। सूचना मिलने पर सरकार ने इसे जब्त कर लिया, पर तब तक यह देशभर में फैल चुका था। पंडित सुंदरलाल लिखित 'भारत में अंग्रेजी राज' का प्रकाशन भी चांद कार्यालय से आप ने ही किया था। यह पुस्तक प्रकाशित होते ही जब्त कर ली गई थी।
 
==कारावास==
 
रामहरख सिंह सहगल के पत्र 'भविष्य' की राष्ट्रीय गतिविधियों के कारण इसके छह संपादकों को कारावास की यातनाएं भुगतनी पड़ी थीं।
 
==मृत्यु==
 
रामहरख सिंह सहगल ने घोर अर्थ-संकट का सामना करते हुए [[1 फरवरी]], [[1952]] को दुनिया को अलविदा कह दिया।
 
  
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
 
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
 
<references/>
 
==संबंधित लेख==
 
{{पत्रकार}}
 
[[Category:पत्रकार]][[Category:स्वतन्त्रता सेनानी]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:भारतीय चरित कोश]][[Category:अंग्रेज़ी शासन]][[Category:औपनिवेशिक काल]]
 
__INDEX__
 
__NOTOC__
 

12:43, 6 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण