"रांची पर्यटन" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
छो (Text replace - "खरीद" to "ख़रीद")
छो (Text replace - "==सम्बंधित लिंक==" to "==संबंधित लेख==")
पंक्ति 31: पंक्ति 31:
 
|शोध=
 
|शोध=
 
}}
 
}}
==सम्बंधित लिंक==
+
==संबंधित लेख==
 
{{झारखण्ड के पर्यटन स्थल}}
 
{{झारखण्ड के पर्यटन स्थल}}
 
[[Category:झारखण्ड]] [[Category:झारखण्ड के पर्यटन स्थल]] [[Category:रांची के पर्यटन स्थल]]  [[Category:पर्यटन कोश]]
 
[[Category:झारखण्ड]] [[Category:झारखण्ड के पर्यटन स्थल]] [[Category:रांची के पर्यटन स्थल]]  [[Category:पर्यटन कोश]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__

13:23, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण

रांची रांची पर्यटन रांची ज़िला

झारखंड की राजधानी रांची में प्रकृति ने अपने सौंदर्य को खुलकर लुटाया है। प्राकृतिक सुन्दरता के अलावा रांची ने अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के दम पर विश्व के पर्यटक मानचित्र पर भी पुख्ता पहचान बनाई है। गोंडा हिल और रॉक गार्डन, मछली घर, बिरसा जैविक उद्यान, टैगोर हिल, मैक क्लुस्किगंज और आदिवासी संग्राहलय इसके प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। इन पर्यटक स्थलों की सैर करने के अलावा यहाँ पर प्रकृति की बहुमूल्य देन झरनों के पास बेहतरीन पिकनिक भी मना सकते हैं। रांची के झरनों में पाँच गाघ झरना सबसे खूबसूरत है क्योंकि यह पाँच धाराओं में गिरता है। यह झरने और पर्यटक स्थल मिलकर रांची को पर्यटन का स्वर्ग बनाते हैं और पर्यटक शानदार छुट्टियाँ बिताने के लिए हर वर्ष यहाँ आते हैं।यहाँ पर कई पर्यटन स्थल है जो इस प्रकार है:-

पर्यटन स्थल

गोंडा हिल एण्ड रॉक गार्डन

  • रांची में पर्यटक गोंडा हिल और रॉक गार्डन की सैर पर जा सकते हैं।
  • रॉक गार्डन को गोंडा हिल की चट्टानों को काटकर बनाया गया है।
  • इस पार्क के अलावा गोंडा हिल की तराई में एक बांध का निर्माण भी किया गया है जो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है।

मछलीघर-मूटा मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र

  • गोंडा हिल पर पिकनिक मनाने के अलावा पर्यटक रांची में मछलीघर और मूटा मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र देखने जा सकते हैं।
  • मछलीघर में पर्यटक विभिन्न प्रजातियों की रंग-बिरंगी मछलियों को देख और ख़रीद सकते हैं।
  • जबकि मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र में लगभग 50 मगरमच्छों को देखा जा सकता है।

मैक क्लुस्किगंज

  • यूरोपि‍यन शैली के बंगलों और आदिवासी संग्राहलय के लिए मैक क्लुस्किगंज स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटकों में भी बहुत लोकप्रिय है।
  • यहाँ पर कई खूबसूरत बंगले देखे जा सकते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख