महात्मा गाँधी शान्ति पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(The International Gandhi Peace Prize से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

महात्मा गाँधी शान्ति पुरस्कार (अंग्रेज़ी: Mahatma Gandhi Peace Prize) भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है। गांधीजी के शांति सिद्धांतों को श्रद्धांजलि स्वरूप, भारत सरकार ने यह पुरस्कार 1995 में उनके 125वें जन्म दिवस पर आरंभ किया था।

  • यह वार्षिक पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलावों को अहिंसा एवं अन्य गांधीवादी तरीकों द्वारा प्राप्त किया है।
  • इस पुरस्कार में एक करोड़ रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और एक उत्तरीय दी जाती है।
  • महात्मा गाँधी शान्ति पुरस्कार सभी राष्ट्रों, जातियों, लिंग के लोगों के लिए खुला है।
  • प्रथम महात्मा गाँधी शान्ति पुरस्कार सन 1995 में तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति के जूलियस नायरेरे को प्रदान किया गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख