जुष्कपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:40, 12 सितम्बर 2012 का अवतरण (''''जुष्कपुर''' श्रीनगर (कश्मीर) के उत्तर की ओर 'जुकुर' ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

जुष्कपुर श्रीनगर (कश्मीर) के उत्तर की ओर 'जुकुर' नामक एक बड़ा ग्राम है, जिसका अभिज्ञान प्राचीन जुष्कपुर से किया गया है।[1]

  • कल्हण की राजतरंगिणी के अनुसार[2] जुष्कपुर को कुषाण सम्राट कनिष्क के उत्तराधिकारी 'जुष्क' या 'हुविष्क' ने बसाया था।
  • जुष्क ने ही जुष्कपुर के विहार का भी निर्माण करवाया था।
  • कुछ विद्वानों के मत में कनिष्क का उत्तराधिकारी 'वशिष्क' था, जिसका उल्लेख 'आरा' अभिलेख में 'वाभेष्क' के रूप में हुआ है।
  • कनिष्क की तिथि हेमचन्द्र रायचौधरी के अनुसार 78 ई., जबकि स्मिथ के अनुसार 120 ई. है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 368 |
  2. स्टाइन, 1,168,71

संबंधित लेख