नीलकण्ठ मन्दिर, बांदा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(नीलकंठ मंदिर, बांदा से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

नीलकण्ठ मन्दिर बांदा ज़िला, उत्तर प्रदेश के कालिंजर में स्थित है। यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर की वास्तुकला खजुराहो की शैली जैसी ही है।

  • हिन्दू धर्म में 'नीलकंठ' शब्‍द का प्रयोग भगवान शंकर के लिए किया जाता है।
  • 'कांलिजर' शब्द का प्रयोग भगवान शिव का प्रतीक है। माना जाता है कि इस जगह पर भगवान शिव ने कुछ समय विश्राम किया था।
  • लोगों का मानना है कि शिव इस जगह पर हमेशा रहते हैं।
  • कालिंजर दुर्ग के पश्चिम दिशा के मध्य में नीलकंठ मंदिर स्थित है। मंदिर का निर्माण चंदेल राजा ने करवाया था।
  • 'नीलकण्ठ मन्दिर' में एक शिवलिंग है, जो गहरे नीले पत्थर से निर्मित है।
  • शिवलिंग की ऊंचाई लगभग 1.15 मीटर है। इस पर शिव, देवी शक्ति, विष्णु, गणेश, भैरव और भैरवी के चित्र बने हुए हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. नीलकण्ठ मन्दिर (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 25 दिसम्बर, 2013।

संबंधित लेख