बगलिहार परियोजना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(बगलिहार बाँध से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
बगलिहार परियोजना में निर्मित बाँध

बगलिहार परियोजना भारत की नदी घाटी परियोजना है। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर में दूसरी विद्युत परियोजना है, जो डोडा क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर बहने वाली चिनाब नदी पर स्थित है।

  • 900 मेगावाट की इस विद्युत परियोजना की 450 मेगावाट वाली पहली इकाई का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था।
  • बगलिहार परियोजना का निर्माण चिनाब नदी पर किया जा रहा है, जो कश्मीर से पाकिस्तान की ओर बहती है।
  • यह परियोजना विवादों में भी रही है। वर्ष 2005 में पाकिस्तान ने बगलिहार बांध के निर्माण और जलविद्युत परियोजना को रोकने के लिए 'विश्व बैंक' की मध्यस्थता की मांग की थी। बाद में विश्व बैंक ने एक विशेषज्ञ को नियुक्त किया था और परियोजना में मामूली बदलाव के साथ भारत को काम आगे बढ़ाने की अनुमति दी थी।
  • इस परियोजना की अनुमानित लागत एक अरब डॉलर है। जम्मू-कश्मीर राज्य की पहली 'डुलहस्ती जलविद्युत परियोजना' का निर्माण एनएचपीसी ने किया था, जिसका उद्घाटन भी अप्रैल में मनमोहन सिंह जी ने ही किया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख