"विश्व सतत ऊर्जा दिवस": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
छो (Text replacement - "तेजी " to "तेज़ी")
No edit summary
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{सूचना बक्सा संक्षिप्त परिचय
{{सूचना बक्सा संक्षिप्त परिचय
|चित्र=World Sustainable Energy Days.png
|चित्र=World Sustainable Energy Days.png
|चित्र का नाम=विश्व सतत ऊर्जा दिवस 2015
|चित्र का नाम=विश्व सतत ऊर्जा दिवस 2025
|विवरण= '''विश्व सतत ऊर्जा दिवस''' के अवसर पर [[ऊर्जा]] की घटनाओं पर एक बहुत बड़ा वार्षिक सम्मेलन होता है।  
|विवरण= '''विश्व सतत ऊर्जा दिवस''' के अवसर पर [[ऊर्जा]] की घटनाओं पर एक बहुत बड़ा वार्षिक सम्मेलन होता है।  
|शीर्षक 1=तिथि
|शीर्षक 1=तिथि
|पाठ 1=[[25 फ़रवरी]] से [[27 फ़रवरी]] तक (2015)
|पाठ 1=[[5 मार्च]] से [[7 मार्च]] तक (2025)
|शीर्षक 2=देश
|शीर्षक 2=देश
|पाठ 2=ऑस्ट्रिया
|पाठ 2=ऑस्ट्रिया
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
|अन्य जानकारी=
|अन्य जानकारी=
|बाहरी कड़ियाँ= [http://www.wsed.at/en/world-sustainable-energy-days/ आधिकारिक वेबसाइट (विश्व सतत ऊर्जा दिवस)]
|बाहरी कड़ियाँ= [http://www.wsed.at/en/world-sustainable-energy-days/ आधिकारिक वेबसाइट (विश्व सतत ऊर्जा दिवस)]
|अद्यतन={{अद्यतन|19:14, 26 फ़रवरी 2015 (IST)}}
|अद्यतन={{अद्यतन|19:14, 23 नवंबर 2024 (IST)}}
}}
}}
'''विश्व सतत ऊर्जा दिवस''' ([[अंग्रेज़ी]]:''World Sustainable Energy Days'') के अवसर पर [[ऊर्जा]] की घटनाओं पर एक बहुत बड़ा वार्षिक सम्मेलन होता है। यह सम्मेलन प्रतिवर्ष ऑस्ट्रिया में आयोजित होता है। वर्ष [[2015]] में विश्व सतत ऊर्जा दिवस का सम्मेलन [[25 फ़रवरी]] से [[27 फ़रवरी]] तक प्रस्तावित है।<ref>{{cite web |url=http://www.wsed.at/en/world-sustainable-energy-days/ |title=World Sustainable Energy Days |accessmonthday=26 फ़रवरी |accessyear=2015 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=Official Website of World Sustainable Energy Days  |language= अंग्रेज़ी}}</ref>
'''विश्व सतत ऊर्जा दिवस''' ([[अंग्रेज़ी]]:''World Sustainable Energy Days'') के अवसर पर [[ऊर्जा]] की घटनाओं पर एक बहुत बड़ा वार्षिक सम्मेलन होता है। यह सम्मेलन प्रतिवर्ष ऑस्ट्रिया में आयोजित होता है। विश्व सतत ऊर्जा दिवस (WSED) [[2025]][[5 मार्च]] से [[7 मार्च]] के बीच [[आस्ट्रिया|ऑस्ट्रिया]] के वेल्स में आयोजित किया जाएगा। '''इस सम्मेलन में ऊर्जा संक्रमण और जलवायु तटस्थता पर चर्चा की जाएगी। '''इसमें 60 से ज़्यादा देशों के 650 से ज़्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके अलावा, मार्च से जून 2025 के बीच दुनिया भर में सतत ऊर्जा दिवस के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय समुदायों और अन्य स्थिरता-केंद्रित संगठनों को शामिल किया जाएगा।<ref>{{cite web |url=https://fedarene.org/event/world-sustainable-energy-days-2025/ |title=World Sustainable Energy Days |accessmonthday=23 नवंबर |accessyear=2024 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=Official Website of World Sustainable Energy Days  |language= अंग्रेज़ी}}</ref>
==ऊर्जा सुरक्षा और विश्व==
==ऊर्जा सुरक्षा और विश्व==
सस्ती व सतत ऊर्जा की आपूर्ति किसी भी देश की तरक्की के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है। परंपरागत ऊर्जा के स्रोत सूखते जा रहे हैं। इसलिए ज़रूरी है कि ऊर्जा के नए स्रोत विकसित किए जाए जो पर्यावरण हितैषी भी हों। सस्ती और सतत ऊर्जा की उपलब्धता आधुनिक उद्योगों और सभ्यता की मूलभूत आवश्यकता है। ऊर्जा आधुनिक सभ्यता का इंजन है जिसे अधिकांशत: जीवाश्म ईंधनों से प्राप्त किया जाता है। प्रतिदिन पूरे विश्व में भारी मात्रा में ऊर्जा की खपत होती है और मुख्य रूप से यह ऊर्जा [[कोयला]], गैस, पेट्रोलियम और न्यूक्लियर ईंधन से प्राप्त होती है। पश्चिमी दुनिया में औद्योगिकीकरण की शुरुआत में केवल [[कोयला|कोयले]] का ही प्रयोग किया जाता था। लेकिन 19वीं शताब्दी से मानव सभ्यता की आत्मनिर्भरता कोयले पर से घटी और पेट्रोलियम व [[गैस]] का प्रयोग होने लगा। तब से लगातार विकास के इंजन को जारी रखने के लिए मानव ने जीवाश्मीय ईंधनों का जमकर दोहन किया है। अब स्थिति ब्रेकिंग प्वाइंट पर पहुँच चुकी है और दुनिया पर ऊर्जा संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पेट्रोलियम और गैस का इतना ज्यादा दोहन हुआ है कि उनके भंडार तेज़ीसे कम हो रहे हैं। पेट्रोलियम व गैस के दोहन से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन होता है जिसकी वजह से हमारी धरती का अस्तित्व ही खतरे में दिखाई पड़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार, सन 2030 तक ऊर्जा की वैश्विक मांग वर्तमान की तुलना में 50 से 60 फीसदी तक बढ़ जाएगी। इस समस्या का हल खोजना बेहद ज़रूरी है। हमें आज ऊर्जा के सतत अक्षय स्रोतों के विकास की ज़रूरत है जिसमें हाइड्रोजन फ्यूल सेलों से लेकर विंड टार्बाइन तक शामिल हैं जिससे आम जिंदगी का कामकाज सुचारू रूप से चल सके।<ref name="जागरण जोश">{{cite web |url= http://www.jagranjosh.com/general-knowledge/%E0%A4%8A%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AD%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%AF-1312020252-2|title=ऊर्जा सुरक्षा और विश्व का भविष्य |accessmonthday=26 फ़रवरी |accessyear=2015 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=जागरण जोश |language=हिन्दी }}</ref>

08:28, 23 नवम्बर 2024 का अवतरण

विश्व सतत ऊर्जा दिवस
विश्व सतत ऊर्जा दिवस 2025
विश्व सतत ऊर्जा दिवस 2025
विवरण विश्व सतत ऊर्जा दिवस के अवसर पर ऊर्जा की घटनाओं पर एक बहुत बड़ा वार्षिक सम्मेलन होता है।
तिथि 5 मार्च से 7 मार्च तक (2025)
देश ऑस्ट्रिया
उद्देश्य सस्ती व सतत ऊर्जा के उत्पादन और उपयोग पर सजगता
संबंधित लेख विश्व पर्यावरण दिवस
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट (विश्व सतत ऊर्जा दिवस)
अद्यतन‎

विश्व सतत ऊर्जा दिवस (अंग्रेज़ी:World Sustainable Energy Days) के अवसर पर ऊर्जा की घटनाओं पर एक बहुत बड़ा वार्षिक सम्मेलन होता है। यह सम्मेलन प्रतिवर्ष ऑस्ट्रिया में आयोजित होता है। विश्व सतत ऊर्जा दिवस (WSED) 20255 मार्च से 7 मार्च के बीच ऑस्ट्रिया के वेल्स में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में ऊर्जा संक्रमण और जलवायु तटस्थता पर चर्चा की जाएगी। इसमें 60 से ज़्यादा देशों के 650 से ज़्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके अलावा, मार्च से जून 2025 के बीच दुनिया भर में सतत ऊर्जा दिवस के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय समुदायों और अन्य स्थिरता-केंद्रित संगठनों को शामिल किया जाएगा।[1]

ऊर्जा सुरक्षा और विश्व

सस्ती व सतत ऊर्जा की आपूर्ति किसी भी देश की तरक्की के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है। परंपरागत ऊर्जा के स्रोत सूखते जा रहे हैं। इसलिए ज़रूरी है कि ऊर्जा के नए स्रोत विकसित किए जाए जो पर्यावरण हितैषी भी हों। सस्ती और सतत ऊर्जा की उपलब्धता आधुनिक उद्योगों और सभ्यता की मूलभूत आवश्यकता है। ऊर्जा आधुनिक सभ्यता का इंजन है जिसे अधिकांशत: जीवाश्म ईंधनों से प्राप्त किया जाता है। प्रतिदिन पूरे विश्व में भारी मात्रा में ऊर्जा की खपत होती है और मुख्य रूप से यह ऊर्जा कोयला, गैस, पेट्रोलियम और न्यूक्लियर ईंधन से प्राप्त होती है। पश्चिमी दुनिया में औद्योगिकीकरण की शुरुआत में केवल कोयले का ही प्रयोग किया जाता था। लेकिन 19वीं शताब्दी से मानव सभ्यता की आत्मनिर्भरता कोयले पर से घटी और पेट्रोलियम व गैस का प्रयोग होने लगा। तब से लगातार विकास के इंजन को जारी रखने के लिए मानव ने जीवाश्मीय ईंधनों का जमकर दोहन किया है। अब स्थिति ब्रेकिंग प्वाइंट पर पहुँच चुकी है और दुनिया पर ऊर्जा संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पेट्रोलियम और गैस का इतना ज्यादा दोहन हुआ है कि उनके भंडार तेज़ीसे कम हो रहे हैं। पेट्रोलियम व गैस के दोहन से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन होता है जिसकी वजह से हमारी धरती का अस्तित्व ही खतरे में दिखाई पड़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार, सन 2030 तक ऊर्जा की वैश्विक मांग वर्तमान की तुलना में 50 से 60 फीसदी तक बढ़ जाएगी। इस समस्या का हल खोजना बेहद ज़रूरी है। हमें आज ऊर्जा के सतत अक्षय स्रोतों के विकास की ज़रूरत है जिसमें हाइड्रोजन फ्यूल सेलों से लेकर विंड टार्बाइन तक शामिल हैं जिससे आम जिंदगी का कामकाज सुचारू रूप से चल सके।[2]

पेट्रोलियम की बढ़ती मांग

भाप शक्ति पर आधारित औद्योगिक क्रांति के पूर्व लकड़ी जलाकर अधिकांश ऊर्जा ज़रूरतों की पूर्ति कर ली जाती थी। इसके बाद कोयला एक आम ईंधन बन गया। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता के बावजूद दुनिया की एक-चौथाई ऊर्जा आवश्यकताओं की आज भी पूर्ति कोयले के द्वारा ही की जाती है। लेकिन जब से पेट्रोलियम का प्रयोग आरंभ हुआ है तब से कोयले का प्रयोग कम होता जा रहा है। ऊर्जा सामथ्र्य के दृष्टिकोण से कोयले कोई अच्छा विकल्प नहीं है। पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिहाज से यह सबसे ज्यादा खतरनाक जीवाश्मीय ईंधन है, लेकिन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने की वजह से आज भी इसकी मांग है। आज पेट्रोलियम से दुनिया की 40 फीसदी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति होती है जिसमें से ऑटोमोबाइल प्रमुख है। इसमें से भी एक-चौथाई पेट्रोलियम का उपभोग अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किया जाता है।

प्राकृतिक गैस

प्राकृतिक गैस पेट्रोलियम का एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है लेकिन इनके भंडार भी 21वीं शताब्दी के अंत तक ही समाप्त हो जाएंगे। वर्तमान में पूरी दुनिया की एक-तिहाई बिजली का उत्पादन प्राकृतिक गैस के द्वारा ही किया जाता है। प्राकृतिक गैस जो कि अधिकांशत: मीथेन है, शायद सबसे ज्यादा साफ-सुथरा जीवाश्मीय ईंधन है। यह कोयले की तुलना में मात्र 40 फीसदी व पेट्रोलियम की तुलना में मात्र 25 फीसदी ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन ही करती है। पेट्रोल की तुलना में अधिक पर्यावरण हितैषी ईंधन होने की वजह से इसका प्रयोग अधिक से अधिक ऑटोमोबाइल में कैम्प्रेस्ड नेचुरल गैस अथवा हाइड्रोजन फ्यूल सेलों को पावर करने के लिए किया जा रहा है।

न्यूक्लियर ऊर्जा

न्यूक्लियर ऊर्जा का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में दुनिया के 32 देशों के 440 रिएक्टरों के द्वारा दुनिया की 16 फीसदी बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। पर्यावरण संगठनों के लगातार विरोध के बावजूद, कई देश जैसे जापान, अमेरिका और भारत इस तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि न्यूक्लियर कचरे का निस्तारण करना अपने आप में एक भारी समस्या है।

अक्षय ऊर्जा विकल्प

चीनियों व रोमनों ने वाटरमिलों का प्रयोग लगभग 2000 वर्ष किया था। लेकिन पहले पनबिजली बांध का निर्माण सर्वप्रथम इंग्लैंड में 1870 में किया गया था। पनबिजली वर्तमान समय में पुनर्नवीकृत ऊर्जा का सबसे प्रचलित प्रकार है जिससे दुनिया की लगभग 20 फीसदी बिजली का उत्पादन किया जाता है। कम प्रदूषण पैदा करने वाले पुनर्नवीकृत ऊर्जा स्रोतों के द्वारा ही दीर्घावधि में ऊर्जा की समस्या का व्यावहारिक हल खोजा जा सकता है।

सौर ऊर्जा

सूर्य ऊर्जा का अक्षय स्रोत है। यदि ठीक से इसकी ऊर्जा का उपयोग करने की तकनीक विकसित हो जाए तो हमारी ऊर्जा समस्या का पुख्ता हल निकल सकता है। आज सौर ऊर्जा का प्रयोग कई तरीके से किया जाता है। ऊष्मीय सौर ऊर्जा में सूर्य की रोशनी से छतों पर लगे सौर पैनलों के द्वारा घरेलू प्रयोग के लिए सीधे पानी को गर्म किया जाता है, जबकि सूर्य की रोशनी को फोटोवोल्टेइक सेलों के प्रयोग से बिजली में परिवर्तित किया जा सकता है। इसमें सेमीकंडक्टरों का प्रयोग फोटानों को बिजली में परिवर्तित करने में किया जाता है। वृहद स्तर पर प्रयोग के लिए फोटोवोल्टेइक सेल काफ़ी महंगे होते हैं, फिर भी दूर-दराज के इलाकों में बिजली सप्लाई के लिए इनका प्रयोग काफ़ी ज्यादा किया जाता है। सोलर पैनलों का प्रयोग अब स्पेसक्राफ्ट, सोलर कारों और हवाई जहाजों में भी किया जाने लगा है।

ऑटोमोबाइल के लिए ईंधन

आंतरिक दहन इंजन के आविष्कार के समय से ही जैव ईंधन के बारे में दुनिया को जानकारी है। अमेरिका में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया जाता है और दुनिया भर में करोड़ों कारें इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से चलती हैं। यूरोप में जैव ईंधन का उत्पादन बेजीटेबुल के प्रयोग से किया जाता है। सोया तेल का प्रयोग हवाई जहाजों को उड़ाने में किया जा सकता है। हाइड्रोजन ईंधन सेलों में भविष्य की संभावनाएं निहित हैं यदि इसके प्रयोग में आने वाली तकनीकी परेशानियों को दूर कर लिया जाए। फ्यूल सेल एक प्रकार की बैटरी होते हैं जिन्हें लगातार रिफिल किया जा सकता है। इसमें हाइड्रोजन, ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके बिजली व जल का उत्पादन करते हैं। यह ईंधन जलाने से कहीं ज्यादा पर्यावरण हितैषी तरीका है, क्योंकि इसमें ऊष्मा का क्षरण काफ़ी कम होता है। लेकिन यह केवल कारों के लिए ही उपयोगी नहीं हैं। हाइड्रोजन का प्रयोग पावर स्टेशनों और इलेक्ट्रॉनिक और पोर्टेबुल गजेट्स में भी किया जा सकता है। छोटे फ्यूल सेल एक दिन निश्चित रूप से बैटरियों को बेकार कर देंगे। फ्यूल सेल प्राकृतिक गैस, मिथेनॉल और कोयले का भी प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन इनके साथ एक समस्या कार्बन-डाई-ऑक्साइड के उत्पादन की है। हाइड्रोजन भी पूरी तरह से साफ-सुथरा ऊर्जा विकल्प नहीं है क्योंकि इसमें हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए जल को अपने अवयवों में तोड़ा जाता है, जिसके लिए बिजली का उपयोग किया जाता है। यह बिजली जीवाश्मीय ईंधन से ही पैदा की जाती है। रेक्जाविक, आइसलैंड जैसे शहरों में बसें चलाने के लिए हाइड्रोजन का ही प्रयोग किया जाता है।

ज्वारीय ऊर्जा

2003 में नार्वे में ज्वारीय ऊर्जा को बिजली में बदलने के लिए प्रथम कॉमर्शियल पावर स्टेशन की शुरुआत की गई। इसका डिजाइन विंड मिल की तरह किया गया है जबकि कई स्टेशन ऐसे हैं जिनका निर्माण टार्बाइनों के रूप में किया गया है।

पवन ऊर्जा

अक्षय ऊर्जा स्रोतों में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन पवन ऊर्जा के द्वारा ही किया जा रहा है। आधुनिक विंड फार्मों में बड़े-बड़े टर्बाईन होते हैं जिनसे बिजली उत्पादन किया जाता है। यद्यपि इससे बिजली उत्पादन करना काफ़ी ज्यादा खर्चीला है, लेकिन वायु की सर्वसुलभता को देखते हुए इसका अधिक से अधिक प्रयोग किया जा रहा है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. World Sustainable Energy Days (अंग्रेज़ी) Official Website of World Sustainable Energy Days। अभिगमन तिथि: 23 नवंबर, 2024।
  2. ऊर्जा सुरक्षा और विश्व का भविष्य (हिन्दी) जागरण जोश। अभिगमन तिथि: 26 फ़रवरी, 2015।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख