2003

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 2003 का है।

जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2060 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1925 है।

वर्ष ईसवी सन् 2003 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 5 जनवरी - अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
  • 6 जनवरी - रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।
  • 7 जनवरी - जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।
  • 8 जनवरी - श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।
  • 10 जनवरी - उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।
  • 12 जनवरी - भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
  • 16 जनवरी - भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।
  • 18 जनवरी - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
  • 19 जनवरी -
    • मिस्र ने इस्रायल पर हमले रोकने संबंधी अपने प्रस्ताव के बारे में काहिरा में होने वाली बातचीत के लिए फ़िलिस्तीनी गुटों को आमंत्रित किया।
    • भारतीय राजनयिक 'सुधीर व्यास' को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया।
  • 21 जनवरी - चालक रहित अमेरिकी टोही विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त।
  • 23 जनवरी - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
  • 24 जनवरी -
    • उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत।
    • भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि।
  • 25 जनवरी - चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
  • 26 जनवरी - ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।
  • 28 जनवरी - पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़न्त में 42 मरे व कई घायल हुए।
  • 29 जनवरी -
    • इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।
    • हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।
  • 30 जनवरी - एरियल शेरोन ने अराफ़ात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया।
  • 1 फ़रवरी - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई 'कोलम्बिया यान दुर्घटना' में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
  • 3 फ़रवरी - भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
  • 6 फ़रवरी - अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
  • 7 फ़रवरी - फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
  • 11 फ़रवरी -
    • डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे।
    • हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गये।
  • 13 फ़रवरी - यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार मिला।
  • 14 फ़रवरी - श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई।
  • 15 फ़रवरी -
    • एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह 'इंटलसैट' अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
    • इराक युद्ध के ख़िलाफ़ विश्व के 600 शहरों में लाखों लोग सड़कों पर लामबद्ध हुए।
  • 16 फ़रवरी - विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
  • 18 फ़रवरी - दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
  • 19 फ़रवरी -
    • इंडोनेशिया की संसद ने जून 2004 में होने वाले आम चुनाव में हर पार्टी को 30 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवार को देने संबंधी व्यवस्था दी।
    • संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
  • 20 फ़रवरी - ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
  • 23 फ़रवरी - कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा।
  • 24 फ़रवरी - चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
  • 25 फ़रवरी - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।
  • 28 फ़रवरी - नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे, भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।
  • 4 मार्च - नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्ति मारे गये।
  • 5 मार्च - अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।
  • 6 मार्च - अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
  • 7 मार्च - राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।
  • 9 मार्च - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
  • 10 मार्च - उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया, संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वे इराक के निरस्त्रीकरण के बारे में अपने मतभेदों को दूर करें और कोई आम राय क़ायम करें।
  • 12 मार्च - सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
  • 13 मार्च - इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।
  • 15 मार्च - चीन में सत्ता नई पीढ़ी के हाथ, हू जिन्ताओं नये राष्ट्रपति बने।
  • 16 मार्च - ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।
  • 17 मार्च - श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
  • 20 मार्च - इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
  • 22 मार्च - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
  • 23 मार्च - दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
  • 24 मार्च - तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
  • 25 मार्च - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।
  • 26 मार्च - पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र 'अब्दाली' का परीक्षण किया।
  • 27 मार्च - रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता।
  • 29 मार्च - तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
  • 30 मार्च - पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
  • 5 अप्रैल - अमेरिकी संसद में पाक की आर्थिक मदद में कटौती का प्रस्ताव पेश।
  • 6 अप्रैल - उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
  • 8 अप्रैल - अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए, जिसमें कई नागरिक हुए, लेकिन सद्दाम का अता-पता नहीं।
  • 9 अप्रैल - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
  • 10 अप्रैल - इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।
  • 11 अप्रैल - पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप जीता।
  • 13 अप्रैल - एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।
  • 14 अप्रैल - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।
  • 15 अप्रैल - ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।
  • 17 अप्रैल - 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।
  • 19 अप्रैल - चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 21 अप्रैल - भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 23 अप्रैल - कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
  • 24 अप्रैल - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
  • 25 अप्रैल - फ़िलिस्तीन में नये मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।
  • 1 मई - अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति।
  • 3 मई - आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
  • 4 मई - मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 5 मई - भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू, बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन।
  • 10 मई - मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 13 मई - रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
  • 15 मई - इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।
  • 19 मई - जिबुती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
  • 20 मई - पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
  • 21 मई - विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।
  • 22 मई - अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।
  • 24 मई - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
  • 25 मई - चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
  • 29 मई - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।
  • 30 मई - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 2 जून - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।
  • 4 जून - डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा 'मिस यूनीवर्स-2003' बनीं।
  • 11 जून - कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।
  • 13 जून - डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 17 जून - फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
  • 19 जून - फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 25 जून - सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।
  • 27 जून - संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
  • 28 जून - इस्रायल-फ़िलिस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।
  • 30 जून - चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन।
  • 1 जुलाई - समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
  • 4 जुलाई - पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
  • 8 जुलाई - सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गये।
  • 11 जुलाई - लाहौर में 'दोस्ती बस' और दिल्ली से 'सदा-ए-सरहद' बस का परिचालन हुआ।
  • 12 जुलाई - उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
  • 14 जुलाई - रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 16 जुलाई - पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
  • 17 जुलाई - उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
  • 18 जुलाई - वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
  • 19 जुलाई - रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 27 जुलाई - संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
  • 31 जुलाई - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।
  • 2 अगस्त - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
  • 7 अगस्त - बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।
  • 8 अगस्त - पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।
  • 12 अगस्त - संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
  • 16 अगस्त - लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।
  • 19 अगस्त - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
  • 21 अगस्त - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
  • 23 अगस्त - ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
  • 25 अगस्त - मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।
  • 29 अगस्त - कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया। इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
  • 30 अगस्त -
    • रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।
    • समाजवादी पार्टी के नेता मुलायमसिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 1 सितम्बर - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
  • 3 सितम्बर - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
  • 6 सितम्बर - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
  • 8 सितम्बर - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
  • 10 सितम्बर - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
  • 11 सितम्बर - चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।
  • 14 सितम्बर - गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।
  • 15 सितम्बर - सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
  • 16 सितम्बर - भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
  • 18 सितम्बर - ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू।
  • 20 सितम्बर - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
  • 21 सितम्बर - संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
  • 23 सितम्बर - भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
  • 24 सितम्बर - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
  • 25 सितम्बर - गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।
  • 27 सितम्बर - ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आखिरी उड़ान भरी।
  • 28 सितम्बर - यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।
  • 29 सितम्बर - ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • 30 सितम्बर - विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
  • 1 अक्टूबर - नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
  • 2 अक्टूबर - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।
  • 3 अक्टूबर - पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 7 अक्टूबर - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की।
  • 8 अक्टूबर - टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया, 2003 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।
  • 10 अक्टूबर - भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
  • 13 अक्टूबर - डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन। जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता। पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ़ उड़ा। नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 16 अक्टूबर - मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स' दिया गया।
  • 17 अक्टूबर - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास 'वेरनारन गॉड लिटिल' को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार। पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।
  • 20 अक्टूबर - बेटिकन सिटी में जीवन पर्यन्त दबे-कुचले वर्ग के लिए संघर्ष करने वाली ग़रीबों की मसीहा मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नये राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की। सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
  • 21 अक्टूबर - चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
  • 23 अक्टूबर - 30 से 35 परमाणु बम होने की पुष्टि की। माओवादी हिंसा ने नेपाल के पूर्व मंत्री का आवास बम से उड़ाया। भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी। विश्व के अकेले सुपरसोनिक विमान कानकोर्ड ने न्यूयार्क से अपनी आख़िरी उड़ान भरी।
  • 27 अक्टूबर - चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित, बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।
  • 30 अक्टूबर - ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।
  • 31 अक्टूबर - हैदराबाद में आयोजित अफ़्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया। मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहतिर मोहम्मद ने शासन की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी।
  • 1 नवम्बर - इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
  • 3 नवम्बर - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • 4 नवम्बर - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।
  • 7 नवम्बर - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया। राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
  • 11 नवम्बर - सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली। दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन। नाहा में वैश्विक फोरम का उद्घाटन किया गया।
  • 15 नवम्बर - तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
  • 18 नवम्बर - श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।
  • 20 नवम्बर - तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।
  • 5 दिसम्बर - चेचेन्या में ट्रेन में आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल। राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ।
  • 8 दिसम्बर - निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
  • 10 दिसम्बर - कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।
  • 11 दिसम्बर - मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
  • 14 दिसम्बर - अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
  • 15 दिसम्बर - भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
  • 19 दिसम्बर - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
  • 23 दिसम्बर - इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।
  • 24 दिसम्बर - अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।
  • 28 दिसम्बर - इस्रायल ने कजाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
  • 30 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।
  • 31 दिसम्बर - भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।

वर्ष ईसवी सन् 2003 में जन्मे व्यक्ति

वर्ष ईसवी सन् 2003 में हुए निधन

वर्ष ईसवी सन् 2003 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

2024, 2023, 2022, 2021, 1709, 1708, 1707, 1706, 1705, 1710, 1719, 1718, 1717, 1716, 1715, 1714, 1713, 1712, 1711, 1720, 1721, 1722, 1723, 1724, 1725, 1726, 1727, 1728, 1729, 1730, 1731, 1732, 1733, 1734, 1735, 1736, 1737, 1738, 1739, 1740, 1741, 1742, 1743, 1744, 1745, 1746, 1747, 1751, 1752, 1753, 1754, 1755, 1756, 1757, 1748, 1749, 1750, 1758, 1759, 1760, 1761, 1762, 1763, 1764, 1765, 1766, 1767, 1768, 1769, 1770, 1704, 1703, 1702, 1701, 1700, 1771, 1772, 1773, 1774, 1775, 1776, 1777, 1778, 1779, 1780, 1781, 1782, 1783, 1784, 1785, 1786, 1787, 1788, 1789, 1790, 1791, 1792, 1793, 1794, 1795, 1796, 1797, 1798, 1799, 1800, 1801, 1802, 1803, 1804, 1805, 1806, 1807, 1808, 1809, 1810, 1812, 1813, 1814, 1815, 1816, 1817, 1818, 1819, 1820, 1821, 1822, 1823, 1824, 1825, 1826, 1827, 1828, 1829, 1830, 1831, 1832, 1833, 1834, 1835, 1836, 1837, 1838, 1839, 1840, 1841, 1842, 1843, 1844, 1845, 1846, 1847, 1848, 1849, 1811, 1850, 1851, 1852, 1853, 1854, 1855, 1856, 2020, 2019, 2018, 2015, 2016, 2017, 2014, 2013, 1887, 2012, 2011, 2010, 2009, 2008, 2007, 2006, 2005, 2004, 2003, 2002, 2001, 2000, 1999, 1998, 1997, 1996, 1995, 1994, 1993, 1992, 1991, 1990, 1989, 1988, 1987, 1986, 1985, 1984, 1983, 1982, 1981, 1980, 1979, 1978, 1977, 1976, 1975, 1974, 1973, 1972, 1971, 1970, 1969, 1968, 1967, 1966, 1965, 1964, 1963, 1962, 1961, 1960, 1959, 1958, 1957, 1956, 1955, 1954, 1953, 1952, 1951, 1950, 1949, 1948, 1947, 1946, 1945, 1944, 1943, 1942, 1941, 1940, 1939, 1938, 1937, 1936, 1935, 1934, 1933, 1932, 1931, 1930, 1929, 1928, 1927, 1926, 1925, 1924, 1923, 1922, 1921, 1920, 1919, 1918, 1917, 1916, 1915, 1914, 1913, 1912, 1911, 1910, 1909, 1908, 1907, 1906, 1905, 1904, 1903, 1902, 1901, 1900, 1899, 1898, 1897, 1896, 1895, 1894, 1893, 1892, 1891, 1890, 1889, 1888, 1886, 1885, 1884, 1883, 1882, 1881, 1880, 1879, 1878, 1877, 1876, 1875, 1874, 1873, 1872, 1871, 1870, 1869, 1868, 1867, 1866, 1865, 1864, 1863, 1862, 1861, 1860, 1859, 1858, 1857