नंदिनी सत्पथी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
नंदिनी सत्पथी (अंग्रेज़ी: Nandini Satpathy; जन्म- 9 जून, 1931, कटक, उड़ीसा; मृत्यु- 4 अगस्त, 2006, भुवनेश्वर) भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा लेखिका थीं। वे जून, 1972 से दिसम्बर, 1976 तक उड़ीसा राज्य की मुख्यमंत्री रही थीं।
- नंदिनी सत्पथी का जन्म 9 जून, 1931 को उड़ीसा के कटक ज़िले में हुआ था।
- इनका पिता का नाम कालिंदी चरण पाणिग्रही था। नंदिनी जी अपने पिता की सबसे बड़ी पुत्री थीं।
- नंदिनी के चाचा भगवती चरण पाणिग्रही ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की उड़ीसा शाखा की स्थापना की थी।
- देवेन्द्र सत्पथी के साथ नंदिनी जी का विवाह हुआ था। वे सुपर्णो सत्पथी तथा तथागत सत्पथी की माता थीं।
- भारत के प्रमुख राजनैतिक दल 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' से नंदिनी सत्पथी जुड़ी हुई थीं।
- देश की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञों में नंदिनी सत्पथी का नाम लिया जाता है। वे 14 जून, 1972 से 16 दिसम्बर, 1976 तक उड़ीसा राज्य की मुख्यमंत्री रहीं।
|
|
|
|
|