2006

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 2006 का है।

जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2063 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1928 है।

वर्ष ईसवी सन् 2006 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1 जनवरी - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 'साफ़्टा' लागू।
  • 4 जनवरी - दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
  • 5 जनवरी - भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
  • 10 जनवरी - प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।
  • 11 जनवरी - ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।
  • 12 जनवरी - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • 13 जनवरी - परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।
  • 15 जनवरी - ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।
  • 16 जनवरी - समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।
  • 18 जनवरी - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
  • 20 जनवरी - नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
  • 22 जनवरी - श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
  • 23 जनवरी - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
  • 24 जनवरी - कुवैत की संसद ने बीमार अमीर (शासक) को हटाया।
  • 25 जनवरी - लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जिनेवा में वार्ता के लिए सहमत।
  • 26 जनवरी - फ़िलिस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।
  • 28 जनवरी - फ़्रांस की एमेली मास्को ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।
  • 30 जनवरी - इस्रायल ने फ़िलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।
  • 1 फ़रवरी - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।
  • 3 फ़रवरी - मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
  • 4 फ़रवरी - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
  • 5 फ़रवरी - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
  • 7 फ़रवरी - नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।
  • 8 फ़रवरी - सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
  • 10 फ़रवरी - नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।
  • 12 फ़रवरी - एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार दुनिया से सबसे ज़्यादा बदतर हालात नेपाल में।
  • 14 फ़रवरी - न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये।
  • 15 फ़रवरी - पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया।
  • 17 फ़रवरी - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविद बंद करने को कहा।
  • 18 फ़रवरी - फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
  • 19 फ़रवरी - पाकिस्तान ने हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 22 फ़रवरी - जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
  • 23 फ़रवरी - ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये।
  • 24 फ़रवरी - फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।
  • 25 फ़रवरी - दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।
  • 26 फ़रवरी - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
  • 28 फ़रवरी - फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुँचा।
  • 1 मार्च - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 2 मार्च -
  • 3 मार्च - फिलीपींस में आपातकाल हटा।
  • 5 मार्च - पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये।
  • 7 मार्च - ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।
  • 8 मार्च - रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।
  • 10 मार्च - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 मारे गये।
  • 11 मार्च - यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।
  • 12 मार्च - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
  • 16 मार्च - चुनाव के तीन महिने बाद ईराक की नयी संसद ने शपथ ग्रहण की।
  • 17 मार्च - अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
  • 18 मार्च - संयुक्त राष्ट्र ने 'मानवाधिकार परिषद' के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
  • 20 मार्च - अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
  • 21 मार्च - रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।
  • 23 मार्च - आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
  • 26 मार्च - मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
  • 27 मार्च - यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग की।
  • 28 मार्च - अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
  • 30 मार्च - ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।
  • 1 अप्रैल - रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।
  • 3 अप्रैल - नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
  • 4 अप्रैल - ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे।
  • 5 अप्रैल - सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ़्तार किया गया।
  • 7 अप्रैल - बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
  • 8 अप्रैल - ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 9 अप्रैल - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
  • 12 अप्रैल - साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 14 अप्रैल - चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
  • 15 अप्रैल - इंटरपोल ने जकार्ता सम्मेलन में एंटी करप्शन एकेडमी के गठन का प्रस्ताव सुझाया।
  • 17 अप्रैल - सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
  • 18 अप्रैल - राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
  • 19 अप्रैल - प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।
  • 20 अप्रैल - भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
  • 21 अप्रैल - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
  • 24 अप्रैल - नेपाल में संसद बहाल।
  • 26 अप्रैल - भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • 29 अप्रैल - पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
  • 30 अप्रैल - 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
  • 3 मई - पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए। शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लार्ड्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।
  • 6 मई - टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन। दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 8 मई - संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।
  • 10 मई - 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
  • 14 मई - पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नये राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित। न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध सम्पादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता ए.एम. रोसेंथल का 84 वर्ष की अवस्था में निधन। चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।
  • 16 मई - हालीवुड की चर्चित अदाकारा आस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया। न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
  • 18 मई - नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
  • 19 मई - भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।
  • 20 मई - चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।
  • 25 मई - नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 26 मई - विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक़ एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
  • 27 मई - इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
  • 31 मई - अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई ने स्पष्ट किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से दुनिया को कोई ख़तरा नहीं।
  • 1 जून - चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला। ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार करते हुए कहा कि वह वार्ता को तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना उसे मंजूर नहीं, ब्रिटेन के शिक्षाविदों ने इस्रायली विश्वविद्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया।
  • 2 जून - अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
  • 4 जून - यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 7 जून - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
  • 8 जून - अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
  • 9 जून - म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत।
  • 11 जून - नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
  • 13 जून - नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
  • 15 जून - भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
  • 16 जून - नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
  • 19 जून - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
  • 20 जून - जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
  • 12 जून - इंडोनेशिया में बाढ़ औ भू-स्खलन में 114 लोगों की मृत्यु।
  • 22 जून - अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
  • 24 जून - फिलीपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त।
  • 27 जून - गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 30 जून - फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
  • 1 जुलाई - अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की। एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते। चीन में बर्ड फ़्लू के विषाणु की पुष्टि। ईराक में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री 68 वर्षीय रियूतारो हाशीमातो का निधन।
  • 2 जुलाई - इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
  • 3 जुलाई - कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
  • 4 जुलाई - गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।
  • 6 जुलाई - विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।
  • 10 जुलाई - रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
  • 11 जुलाई -
    • मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुये।
    • पाक अधिकृत कश्मीर हास्यास्पद चुनाव सम्पन्न।
  • 12 जुलाई - इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
  • 13 जुलाई - परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
  • 16 जुलाई - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।
  • 17 जुलाई - कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
  • 19 जुलाई - लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
  • 24 जुलाई - प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
  • 26 जुलाई - लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।
  • 27 जुलाई - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
  • 29 जुलाई - श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 30 जुलाई - हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
  • 31 जुलाई - श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।
  • 1 अगस्त - जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
  • 3 अगस्त - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
  • 9 अगस्त - नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
  • 10 अगस्त - तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।
  • 11 अगस्त - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
  • 12 अगस्त - यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
  • 14 अगस्त - संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
  • 16 अगस्त - संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाया।
  • 18 अगस्त - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
  • 19 अगस्त - इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
  • 21 अगस्त - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
  • 24 अगस्त - अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
  • 28 अगस्त - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।
  • 1 सितम्बर - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
  • 2 सितम्बर - पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।
  • 3 सितम्बर - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • 4 सितम्बर - आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली 'स्टिंगरे' के काटने से निधन।
  • 6 सितम्बर - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
  • 7 सितम्बर - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
  • 8 सितंबर - महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।
  • 9 सितम्बर - अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया। अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।
  • 11 सितम्बर - पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित। प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की। स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब। अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।
  • 12 सितम्बर - पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की। सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।
  • 13 सितम्बर - इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
  • 14 सितम्बर - परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति। तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा। विश्व के सबसे बुजुर्ग जयपुर के निवासी 137 वर्षीय हबीब मियां अस्पताल में भर्ती।
  • 17 सितम्बर - हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन शुरू। भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना। गुटनिरपेक्ष देशों की दो दिवसीय शिखर बैठक हवाना में सम्पन्न। भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने क्यूबा के अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की। कांधार विमान अपहरण में अलकायदा के हाथ होने की पुष्टि। विश्व कप हॉकी में भारत को 11वां स्थान।
  • 18 सितम्बर - रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
  • 19 सितम्बर - सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू। पोप बेनेडिक्ट ने अपनी इस्लाम सम्बन्धी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ आर्थिक प्रतिबंध को जापान ने मंजूरी प्रदान की। भारत ने आईएमएफ़ से सहयोग का वायदा किया।
  • 20 सितम्बर - ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली। बहरीन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन। 15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।
  • 22 सितम्बर - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना।
  • 23 सितम्बर - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
  • 25 सितम्बर - पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया। यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित। अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा। दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग।
  • 28 सितम्बर - जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो अबे ने शपथ ली। विश्व व्यापार संगठन के पूर्व प्रमुख सुपाचाओ पानिच पाकड़ी थाइलैंड के नये प्रधानमंत्री घोषित। तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की। फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।
  • 29 सितम्बर - विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
  • 1 अक्टूबर - इस्रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
  • 2 अक्टूबर - दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
  • 3 अक्टूबर - संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।
  • 6 अक्टूबर - संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।
  • 9 अक्टूबर -
    • गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
    • उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 13 अक्टूबर - बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।
  • 15 अक्टूबर - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
  • 22 अक्टूबर - अफ़ग़ानिस्तान में अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।
  • 23 अक्टूबर - सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।
  • 26 अक्टूबर - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
  • 31 अक्टूबर - श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।
  • 1 नवम्बर - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
  • 3 नवम्बर - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
  • 5 नवम्बर - इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फाँसी की सज़ा सुनाई।
  • 7 नवम्बर - भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
  • 14 नवम्बर - भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
  • 16 नवम्बर - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी-V मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 17 नवम्बर - अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
  • 19 नवम्बर - भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
  • 21 नवम्बर - भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
  • 22 नवम्बर - भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
  • 23 नवम्बर - अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
  • 24 नवम्बर - पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
  • 25 नवम्बर - कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ।
  • 26 नवम्बर - इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
  • 28 नवम्बर - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
  • 29 नवम्बर - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल 'हत्फ़-4', जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
  • 1 दिसम्बर - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
  • 2 दिसम्बर - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
  • 4 दिसम्बर - फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
  • 9 दिसम्बर - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र 'हत्फ़-3 ग़ज़नवी' का परीक्षण किया।
  • 10 दिसम्बर - चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।
  • 13 दिसम्बर - 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
  • 16 दिसम्बर - नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
  • 19 दिसम्बर - शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
  • 22 दिसम्बर - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
  • 24 दिसम्बर - शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार।
  • 26 दिसम्बर - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
  • 29 दिसम्बर - चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।
  • 30 दिसम्बर - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।

वर्ष ईसवी सन् 2006 में जन्मे व्यक्ति

वर्ष ईसवी सन् 2006 में हुए निधन

वर्ष ईसवी सन् 2006 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

2024, 2023, 2022, 2021, 1709, 1708, 1707, 1706, 1705, 1710, 1719, 1718, 1717, 1716, 1715, 1714, 1713, 1712, 1711, 1720, 1721, 1722, 1723, 1724, 1725, 1726, 1727, 1728, 1729, 1730, 1731, 1732, 1733, 1734, 1735, 1736, 1737, 1738, 1739, 1740, 1741, 1742, 1743, 1744, 1745, 1746, 1747, 1751, 1752, 1753, 1754, 1755, 1756, 1757, 1748, 1749, 1750, 1758, 1759, 1760, 1761, 1762, 1763, 1764, 1765, 1766, 1767, 1768, 1769, 1770, 1704, 1703, 1702, 1701, 1700, 1771, 1772, 1773, 1774, 1775, 1776, 1777, 1778, 1779, 1780, 1781, 1782, 1783, 1784, 1785, 1786, 1787, 1788, 1789, 1790, 1791, 1792, 1793, 1794, 1795, 1796, 1797, 1798, 1799, 1800, 1801, 1802, 1803, 1804, 1805, 1806, 1807, 1808, 1809, 1810, 1812, 1813, 1814, 1815, 1816, 1817, 1818, 1819, 1820, 1821, 1822, 1823, 1824, 1825, 1826, 1827, 1828, 1829, 1830, 1831, 1832, 1833, 1834, 1835, 1836, 1837, 1838, 1839, 1840, 1841, 1842, 1843, 1844, 1845, 1846, 1847, 1848, 1849, 1811, 1850, 1851, 1852, 1853, 1854, 1855, 1856, 2020, 2019, 2018, 2015, 2016, 2017, 2014, 2013, 1887, 2012, 2011, 2010, 2009, 2008, 2007, 2006, 2005, 2004, 2003, 2002, 2001, 2000, 1999, 1998, 1997, 1996, 1995, 1994, 1993, 1992, 1991, 1990, 1989, 1988, 1987, 1986, 1985, 1984, 1983, 1982, 1981, 1980, 1979, 1978, 1977, 1976, 1975, 1974, 1973, 1972, 1971, 1970, 1969, 1968, 1967, 1966, 1965, 1964, 1963, 1962, 1961, 1960, 1959, 1958, 1957, 1956, 1955, 1954, 1953, 1952, 1951, 1950, 1949, 1948, 1947, 1946, 1945, 1944, 1943, 1942, 1941, 1940, 1939, 1938, 1937, 1936, 1935, 1934, 1933, 1932, 1931, 1930, 1929, 1928, 1927, 1926, 1925, 1924, 1923, 1922, 1921, 1920, 1919, 1918, 1917, 1916, 1915, 1914, 1913, 1912, 1911, 1910, 1909, 1908, 1907, 1906, 1905, 1904, 1903, 1902, 1901, 1900, 1899, 1898, 1897, 1896, 1895, 1894, 1893, 1892, 1891, 1890, 1889, 1888, 1886, 1885, 1884, 1883, 1882, 1881, 1880, 1879, 1878, 1877, 1876, 1875, 1874, 1873, 1872, 1871, 1870, 1869, 1868, 1867, 1866, 1865, 1864, 1863, 1862, 1861, 1860, 1859, 1858, 1857