1 गौतम बुद्ध को 'महापरिनिर्वाण' की प्राप्ति कहाँ हुई थी?
2 सिक्खों के किस गुरु का जन्म पटना में हुआ था?
3 किस सिक्ख गुरु ने 'अमृत सरोवर' (अब अमृतसर) नामक एक नये नगर की स्थापना की?
4 गौतम बुद्ध की माँ किस वंश से सम्बन्धित थीं?
5 लोकायत दर्शन का संस्थापक किसे माना जाता है?
6 सूफ़ी सन्त ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती का उर्स कहाँ पर मनाया जाता है?
7 जयपुर, दिल्ली, मथुरा, तथा उज्जैन में जन्तर-मन्तर के नाम से वेधशाला का निर्माण किसने कराया था?
8 फ़ारसी साप्ताहिक 'मिरात-उल-अख़बार' को कौन प्रकाशित करते थे?
9 'अल हिलाल' एवं 'अल बलग़' जर्नल के सम्पादक कौन थे?
10 रामकृष्ण परमहंस का मूल नाम क्या था?
11 'हमारे धर्म रसोईघर में हैं। हमारे भगवान खाना बनाने के बर्तनों में हैं। आज हिन्दू धर्म मत-छुओवाद बन गया है'- यह कथन किसका है?
12 आधुनिक भारत का प्रथम राष्ट्रवादी कवि किसे माना जाता है?
13 शिकांगो विश्व धर्म पार्लियामेंट, जिसमें विवेकानन्द ने भाग लिया था, का आयोजन कब हुआ था?
14 वर्ष 1910 ई. में सतारा में 'बहुजन समाज' की स्थापना किसने की थी?
15 यह नारा किसने दिया-'मानव के लिए एक धर्म, एक जाति व एक ईश्वर'?