कालमाधव शक्तिपीठ
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
कालमाधव शक्तिपीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है। हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आये। ये अत्यंत पावन तीर्थस्थान कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवीपुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है।
- कालमाधव शक्तिपीठ मध्य प्रदेश राज्य के अमरकंटक में स्थित है।
- कालमाधव में सती के "वाम नितम्ब का निपात" हुआ था।
- यहाँ की सति 'काली' तथा शिव 'असितांग' हैं।
- इसका निश्चित्त स्थान मालूम नहीं है।
- तंत्र चूड़ामणि से मात्र नितम्ब निपात का एवं शक्ति तथा भैरव का पता लगता है-
'नितम्ब काल माधवे भैरवश्चसितांगश्च देवी काली सुसिद्धिदा'
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ