अंदाज़ (1949 फ़िल्म)
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
अंदाज़ (1949 फ़िल्म)
| |
| निर्देशक | महबूब खान |
| निर्माता | महबूब खान |
| कलाकार | दिलीप कुमार, नर्गिस और राज कपूर |
| संगीत | नौशाद |
| गीतकार | मजरूह सुल्तानपुरी |
| गायक | मुकेश, लता मंगेशकर, मुहम्मद रफ़ी |
| प्रदर्शन तिथि | 1949 |
| अवधि | 142 मिनट |
| भाषा | हिंदी |
| अन्य जानकारी | यह दिलीप कुमार और राज कपूर अभिनीत एकमात्र फ़िल्म है। इसके अलावा ये दोनों दिग्गज कभी साथ नहीं आये। |
अंदाज़ (अंग्रेज़ी: Andaz ) 1949 में प्रदर्शित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। अंदाज़ का निर्देशन किया था महबूब खान ने और फ़िल्म में दिलीप कुमार और राज कपूर एक साथ नज़र आए और ये पहला और आख़िरी मौका था जब दोनों ने साथ काम किया। बाद में दिलीप कुमार और राज कपूर दोनों ने सफलता की बुंलदियों को छुआ। अंदाज़ की नायिका थीं नर्गिस। जब ये फ़िल्म रिलीज़ हुई थी तो इसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।
मुख्य कलाकार
- दिलीप कुमार - दिलीप
- नर्गिस - नीना
- राज कपूर - राजन
- कुक्कू - शीला (नीना की दोस्त)
- मुराद - नीना के पिता
गीत-संगीत
फ़िल्म में संगीत नौशाद का है और गीत लिखे हैं मजरूह सुल्तानपुरी ने।
| क्रमांक | गीत | गायक / गायिका |
|---|---|---|
| 1. | झूम झूम के नाचो आज | मुकेश |
| 2. | कोई मेरे दिल में | लता मंगेशकर |
| 3. | हम आज कहीं दिल खो बैठे | मुकेश |
| 4. | मेरी लडी रे | लता मंगेशकर और कोरस |
| 5. | तु कहे अगर | मुकेश |
| 6. | उठाये जा उनके सितम | लता मंगेशकर |
| 7. | टूटे ना दिल टूटे ना | मुकेश |
| 8. | तोड दिया दिल मेरा | लता मंगेशकर |
| 9. | यूं तो आपस में बिगडते हैं | लता मंगेशकर और मुहम्मद रफ़ी |
| 10. | डर ना मोहब्बत करले | लता मंगेशकर और शमशेद बेगम |
|
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
