सदस्य:रविन्द्र प्रसाद/3

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

कला-संस्कृति और धर्म सामान्य ज्ञान

1 धर्मशास्त्रों में वैशाख (अप्रैल-मई) माह में कौन-से धार्मिक अनुष्ठान तथा पवित्र समझी जाने वाली प्रतिज्ञा की अत्यधिक सराहना की गई है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-99)

गरीबों को भिक्षा देना।
ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान
विद्वान ब्राह्मणों को कम्बल देना।
मन्नत पूर्ण होने पर छोटे-छोटे मंदिर बनवाना।

2 किस संस्कार में बच्चे को 'द्विज' का नाम दिया जाता है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-12)

नामकरण
चूड़ाकर्म
उपनयन
विवाह

3 विभिन्न गृह्यसूत्रों के अनुसार किस प्रकार के विवाह में लड़की का पिता यज्ञ में दक्षिणा के रूप में अपनी बेटी पुरोहित को सौंप देता है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-14)

ब्राह्म
प्राजापत्य
आर्ष
दैव

4 श्रीमद्भगवद गीता के 18 अध्यायों का महत्त्व कहाँ वर्णित है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-84)

पद्मपुराण
स्कंदपुराण
विष्णुपुराण
वायुपुराण

5 निम्न में से किस देवता ने चाँदी के शिवलिंग की पूजा की थी?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-85)

इंद्र
यम
कुबेर
वायु

6 समुद्र मंथन के परिणामस्वरूप निकलने वाले हलाहल विष को सबसे पहले किसने देखा था?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-85)

नारद मुनि
देवरज इंद्र
वासुकि नाग
असुर बलि

7 अशोक अष्टमी अर्थात चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के आठवें दिन कौन-सी नदी अत्यधिक पवित्र तथा शुभ मानी जाती है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-98)

गंगा
यमुना
ब्रह्मपुत्र
कावेरी

8 ऋग्वेद के सूर्यसूक्त (10.85) में सूर्य और सोम के विवाह का व्यापक वर्णन किया गया है। यह किस प्रकार के विवाह का उदाहरण है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-14)

ब्राह्म
प्राजापत्य
आर्ष
गंधर्व

9 निम्नलिखित में से कौन-सा प्रतिलोम विवाह का उदाहरण है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-15)

ब्राह्मण लड़का और क्षत्रिय लड़की
शूद्र लड़का और क्षत्रिय लड़की
क्षत्रिय लड़का और वैश्य लड़की
वैश्य लड़का और शूद्र लड़की

10 विवाह संस्कार में कौन-सी रस्म पाणिग्रहण मानी जाती है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-15)

जब वधु का पिता विवाह के लिए औपचारिक रूप से सहमत हो जाता है।
वर वधु के घर जाता है तथा वधु को वस्त्र, अँगूठी एवं शीशा भेंट करता है।
वर द्वारा वधु का दायाँ हाथ अपने दायँ हाथ में लेना।
पत्थर पर चलना।

11 निम्नलिखित में से किसे 'जयसंहिता' के नाम से जाना जाता है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-131)(महाभारत)

रामायण
महाभारत
श्रीमद्भगवद गीता
विष्णुपुराण

12 नैमिषारण्य में उग्रश्रवा सूतजी ने किस ऋषि को महाभारत महाकाव्य सुनाया था?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-131)(महाभारत)

वैशंपायन
भारद्वाज
धौम्य
शौनक

13 ब्रह्माजी ने महाभारत की रचना करने में वेदव्यास की सहायता के लिए किसे नियुक्त किया था?(महाभारत)

गणेश
कुबेर
सरस्वती
अश्विनीकुमार

14 राजा जनमेजय ने अपने पिता परीक्षित की सर्पदंश से मृत्यु के पश्चात प्रतिशोध के लिए किस ब्राह्मण की देखरेख में 'सर्पसत्र यज्ञ' किया था?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-131)(महाभारत)

कौत्स
भार्गव
जैमिनी
पिंगल

15 महाभारत के पहले पर्व 'आदिपर्व' में किस घटना के बाद महाभारत महाकाव्य प्रारम्भ हुआ है?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-132)(महाभारत)

सर्पदंश से परीक्षित की मृत्यु।
कद्रू तथा विनता वृत्तांत
गरुड़ द्वारा अमृत लाना।
जनमेजय का सर्पसत्र यज्ञ।

16 अर्जुन और भीम किन देवताओं के अंश माने जाते हैं?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-132)(महाभारत)

इंद्र और अश्विनीकुमार
अग्नि और इंद्र
इंद्र और वायु
वरुण और अग्नि

17 निम्न में से किस व्यक्ति को शुक्राचार्य द्वारा संजीवनी विद्या सिखाई गई थी?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-133)(महाभारत)

ययाति
कच
यदु
अनु

18 महाभारत युद्ध के प्रारम्भ में कौरवों के सेनापति कौन थे?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-139)(महाभारत)

भीष्म
द्रोण
कर्ण
शल्य

19 निम्नलिखित में से किस ऋषि ने 'सर्वसत्र यज्ञ' रोककर तक्षक तथा समूची सर्प जाति को विनाश से बचाया था?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-132)(महाभारत)

आस्तीक
किंदम
विश्वामित्र
कश्यप

20 देवयानी को गहरे कुएँ में से किसने निकाला था?(हि.ध.प्र.,पृ.सं-133)(महाभारत)

नहुष
कुबेर
ययाति
प्रद्युम्न

21 गुर्जर प्रतिहार के उज्जयिनी शाखा का संस्थापक कौन था?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-32)इतिहास

हरिश्चंद
नागभट्ट प्रथम
मिहिरभोज
नागभट्ट द्वितीय

22 जैन वास्तुकला का प्राचीनतम उदाहरण किसमें मिलता है?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-32)इतिहास

दिलवाड़ा में
खजुराहो में
पुरी में
वाराणसी में

23 निम्नलिखित में से कौन-सा शहर चोल राजाओं की राजधानी था?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-33)इतिहास

साँची
तंजौर
मदुरै
तिरुचिराप्पल्ली

24 भगवान नटराज का प्रसिद्ध मंदिर जिसमें भरतनाट्यम शिल्प कला है, कहाँ स्थित है?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-33)इतिहास

तिरुवण्णमलै
मदुरै
कुन्नूर
चिदम्बरम

25 तीन मुख वाली ब्रह्मा, विष्णुमहेश की मूर्ति, जो 'त्रिमूर्ति' के नाम से जानी जाती है, किस गुफ़ा में है?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-33)इतिहास

कल्वा
एलोरा
एलिफ़ेंटा
अजंता

26 उत्तरी भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका कौन थी?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-38)इतिहास

रज़िया सुल्तान
मुमताज
नूरजहाँ
गुलबदन बेगम

27 महमूद ग़ज़नवी ने भारत में प्रथम आक्रमण किस राज्य के विरुद्ध किया था?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-38)इतिहास

हिन्दूशाही
अलवर
काठियावाड़ के सोलंकी
अजमेर के चौहान

28 दिल्ली के निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने तैमूरी शासक मिर्ज़ा शाहरुख़ के अधिराज्य में जाना स्वीकार किया था?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-39)इतिहास

फ़िरोजशाह तुग़लक़
मुहम्मद तुग़लक़
खिज्र ख़ाँ सैयद
सिकंदर शाह लोदी

29 किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-44)इतिहास

मुहम्मद ग़ोरी
अलाउद्दीन ख़िलजी
अकबर
बलबन

30 निम्न में से किस स्थान पर मुहम्मद बिन तुग़लक़ की मृत्यु हुई?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-44)इतिहास

दिल्ली
दौलताबाद
लाहौर
थट्टा

31 ब्रिटिश भारत के किस नेता को 'भारतीय क्रान्ति का बापू' नाम से जाना जाता है?(इतिहास)

मोहनदास करमचंद गाँधी
सरदार पटेल
बाल गंगाधर तिलक
लाला हरदयाल

32 'अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस' के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?(इतिहास)

आचार्य जी.एन रंगा
स्वामी सहजानन्द
दीवान चमनलाल
लाला लाजपत राय

33 गुप्त शासकों के द्वारा जारी किए गए चाँदी के सिक्के किस नाम से जाने जाते थे?(इतिहास)

कार्षपण
पण
रूपक
दीनार

34 निम्न विद्वानों में से कौन संस्कृत के प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य थे?(इतिहास)

बोधायन
आपस्तम्ब
पाणिनी
उपरोक्त में से कोई नहीं

35 'संयुक्त राष्ट्र संघ' की स्थापना किस वर्ष हुई थी?(इतिहास)

1945
1946
1947
1950

37 हड़प्पा काल में मुद्राओं के निर्माण के लिए किसका प्रयोग किया जाता था?(इतिहास)

लोहा
काँसा
ताँबा
टेराकोटा

38 कोलकाता नगर की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?(इतिहास)

1660 ई.
1670 ई.
1680 ई.
1690 ई.

39 तानसेन का वास्तविक नाम क्या था?(इतिहास)

रामरतन पाण्डे
रामप्रसाद पाण्डे
रामतनु पाण्डे
रामेश्वर पाण्डे

40 महात्मा गाँधी के नाम के पहले 'महात्मा' शब्द किस दौरान जोड़ा गया?(इतिहास)

चम्पारण सत्याग्रह के दौरान।
'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के अमृतसर अधिवेशन के दौरान।
ख़िलाफ़त आन्दोलन के दौरान।
रौलेट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह के दौरान।(इतिहास)

41 'भूगोल पृथ्वी को केंद्र मानकर अध्ययन करने वाला विज्ञान है' - यह किसने कहा था?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-248)(भूगोल)

टॉल्मी
काण्ट
वारेनियस
टेलर

42 सूर्य से बढ़ती हुई दूरी के अनुसार ग्रहों का निम्न में से कौन-सा क्रम सही है?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-248)(भूगोल)

बुध, पृथ्वी, मंगल, शुक्र
मंगल, पृथ्वी, शुक्र, बुध
शुक्र, पृथ्वी, बुध, मंगल
बुध, शुक्र, पृथ्वी. मंगल

43 पृथ्वी की उपसौर स्थिति किस महीने में होती है?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-250)(भूगोल)

जून
सितम्बर
जनवरी
मार्च

44 शांत समुद्र और तूफानों का महासागर निम्न में से कहाँ स्थित है?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-252)(भूगोल)

चंद्रमा
वरुण
बृहस्पति
शनि

45 निम्नलिखित में से किस ज्वालामुखी में अक्सर उद्गार होती रहती है?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-261)(भूगोल)

प्रसुप्त ज्वालामुखी
सक्रिय ज्वालामुखी
जाग्रत ज्वालामुखी
शांत ज्वालामुखी

46 भौगोलिक विचारधाराओं में 'नवनियतिवाद' की विचारधारा का प्रवर्तक कौन था?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-248)(भूगोल)

फ़्रेडरिक रैटजेल
ग्रिफ़िथ टेलर
फ़ेब्रे
विडाल-डि-ला-ब्लॉश

47 सूर्य के चारों ओर घूमने वाले खगोलिय पिण्ड क्या कहलाते हैं?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-248)(भूगोल)

ग्रह
उपग्रह
क्षुद्रग्रह
पुच्छल तारा

48 एण्डीज पर्वतमाला की सर्वोच्च चोटी कौन-सी है?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-263)(भूगोल)

ओजोम डेल सेलाडो
चिम्बोरेजी
हुएला
एकांकागुआ

49 निम्न में से किस महाद्वीप को 'प्रायद्वीपीय महाद्वीप' के नाम से जाना जाता है?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-272)(भूगोल)

एशिया
यूरोप
ऑस्ट्रेलिया
अफ़्रीका

50 विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर किस देश में स्थित है?(ल्युसेंट सा.ज्ञान.,पृ.सं-263)(भूगोल)

भारत
तिब्बत
नेपाल
भूटान