सदस्य:रविन्द्र प्रसाद/3

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

1 निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता सिंधु सभ्यता के धार्मिक जीवन का अंग नहीं थी?(यूजीसी,इतिहास,पृ.सं. 179)

पीपल और बबूल के वृक्षों को दिव्य वृक्ष माना जाता था।
मुहरों पर कल्प वृक्ष का प्राय: चित्रांकन किया जाता था।
वैदिक देवताओं की भांति हड़प्पाकालीन देवता भी पुरुष प्रधान थे।
लोग ताबीजों और रक्षा कवचों में विश्वास करते थे, जिससे लगता है कि वे प्रेतात्माओं से डरते थे।

2 किस सम्प्रदाय ने ब्राह्मणों के विशेषाधिकारों की तीव्र आलोचना की थी?(प्र.द.,सीरीज-5,पृ.सं.-45)

पशुपति सम्प्रदाय
कालामुख सम्प्रदाय
लिंगायत सम्प्रदाय
नाथपंथी सम्प्रदाय

3 राजस्थान में एक शासक ने मंदिर का निर्माण करा कर अपनी पूजा कराने के लिए उसमें अपनी मूर्ति स्थापित की। वह शासक कौन था?(प्र.द.,सीरीज-5,पृ.सं.-45)

लतिंग देव
अजयसिंह
प्रद्युम्न
राव बीका

4 सिंधु घाटी के लोग निम्नलिखित में से किस औजार एवं उपकरण का उपयोग नहीं करते थे?(यूजीसी,इतिहास,पृ.सं. 179)

सुइयाँ और उस्तरे
हँसिया और हल
काँटा और चम्मच
गेहूँ पीसने की पत्थर की चक्की, सिल-बट्टा

5 अलमसूदी ने किस राष्ट्रकूट शासक को वल्लभराज या बल्हर के नाम से सम्बोधित करते हुए उसका विवरण दिया है?(प्र.द.,सीरीज-5,पृ.सं.-45)

इंद्र द्वितीय
इंद्र तृतीय
ध्रुव
अमोघवर्ष

6 हड़प्पा संस्कृति के स्थलों का सर्वाधिक संकेंद्रण निम्नांकित में से किसके किनारे प्राप्त हुआ है? (यूजीसी,इतिहास,पृ.सं. 181)

सतलुज
सिंधु
घग्घर-हाकरा
रावी

7 'अशोक तथा मौर्य साम्राज्य का पतन' निम्नलिखित में से किसकी रचना है?(भारतकोश)

रोमिला थापर
हेमचंद्र रायचौधरी
रामचन्द्र शुक्ल
वीर सावरकर

8 972 ई. में किस शासक ने राष्ट्रकूटों की राजधानी मान्यखेत पर आक्रमण कर तहस-नहस कर डाला?(प्र.द.,सीरीज-5,पृ.सं.-45)

पल्लव शासक दन्तिवर्मन
चोल शासक राजेन्द्र चोल
परमार शासक सीयक
चन्देल शासक यशोवर्मन

9 निम्नलिखित में से किस स्थान पर शैव शिक्षा केन्द्र नहीं था?(प्र.द.,सीरीज-5,पृ.सं.-47)

कश्मीर
श्रृंगेरी
मदुरई
माउण्ट आबू

10 ताम्र मूर्तियों का एक निधान, जिसे प्राय: हड़प्पा संस्कृति काल से सम्बद्ध किया जाता है, निम्नांकित स्थान से प्राप्त हुआ है?(यूजीसी,इतिहास,पृ.सं. 177)

दैमाबाद
ब्रह्मगिरि
इनामगाँव
नासिक

11 प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का खण्ड था?(जवाहर भूगोल,पृ.सं.-634)

पुष्कर द्वीप
जम्बू द्वीप
क्रौंच द्वीप
कुश द्वीप

12 'नया जनसंख्या बम' का क्या तात्पर्य है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं.-636)

तीसरी दुनिया में वृद्धों की जनसंख्या में वृद्धि।
तीसरी दुनिया में शीघ्रता से बढ़ रही नगरों की जनसंख्या।
तीसरी दुनिया में बड़े पैमाने पर संकटजन्य प्रवजन।
सोवियन प्रव्रजकों की बाढ़।

13 हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी है-(जवाहर भूगोल,पृ.सं.-630)

शिवालिक श्रेणी
निम्न हिमालय
वृहत हिमालय
धौलाधर श्रेणी

14 मोनेजाइट किसका अयस्क है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं.-631)

जर्कोनियम
थोरियम
टाइटेनियम
कॉपर

15 प्रति 100 हेक्टेयर सकल कृष्य क्षेत्र में मवेशियों की संख्या का घनत्व किस राज्य में अधिक है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं.-631)

बिहार
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश

16 मध्य प्रदेश का हरसूद नगर निम्नांकित में से किस जलाशय में जलमग्न हुआ है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं.-697)

बरगी बाँध
इन्दिरा बाँध
रानी अवन्तिबाई बाँध
सरदार सरोवर बाँध

17 गंगोत्री और केदारनाथ हिमानियों के हिम की आपूर्ति किस हिमक्षेत्र से होती है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं.-336)

नंदा देवी
यमुनोत्री
गंगोत्री
हिस्पार

18 निम्नलिखित में से किसके निकट श्रीहरिकोटा द्वीप अवस्थित है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं.-697)

चिल्का झील
गोदावरी का मुहाना
महानदी का मुहाना
पुलीकट झील

19 विश्व में प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं.-695)

ब्राजील
भारत
मलेशिया
थाईलैण्ड

20 उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी नहर कौन-सी है?(जवाहर भूगोल,पृ.सं.-696)

घाघरा नहर
केन नहर
निचली गंगा नहर
शारदा नहर