1 इन्द्र के प्रसिद्ध हाथी का क्या नाम था?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं.-17
2 जब ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से श्रीराम व लक्ष्मण को माँगने आये थे, उस समय तमाम तर्कों के मध्य दशरथ ने ऋषि से अपनी कितनी अवस्था बताई थी?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 23)
3 निम्न में से किस ऋषि ने वाल्मीकि को रामकथा सुनाई थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)
4 राजकुमारी शान्ता किस राज्य से सम्बन्धित थीं?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)
5 किस नदी के तट पर श्रीराम ने अपने पिता दशरथ का 'अंतिम संस्कार' किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)
6 दंडकारण्य वन में ऋषियों के कितने समूह श्रीराम के पास यह विनती करने आए थे कि उनकी राक्षसों से रक्षा की जाए?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)
7 सबसे पहले किसने श्रीराम को बताया कि आकाश मार्ग से लंका के दक्षिण की ओर रावण सीता का हरण करके ले गया है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
8 वानरराज बालि किसका पुत्र था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
9 सुग्रीव के राज्य में भालू सेना का सेनापति कौन था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)
10 हनुमान को इच्छा मृत्यु का वरदान किसने दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)
11 वानर वास्तु-शिल्पी नल ने समुद्र पर कितना लम्बा सेतु बनाया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)
12 राजा जनक के उस मंत्री का क्या नाम था, जो जनक की आज्ञा से राजा दशरथ को बुलाने के लिए अयोध्या गए थे?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं.-18
13 किस देवता ने देवर्षि नारद द्वारा सुनाई गई रामकथा की विस्तृत रूप में रचना के लिए वाल्मीकि को आदेश दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)
14 राजा दशरथ को यह सलाह किसने दी थी कि अयोध्या में 'पुत्रेष्टि यज्ञ' कराने के लिए ऋष्यश्रृंग तथा उनकी पत्नी शान्ता को आमंत्रित किया जाए?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)
15 प्रसिद्ध 'श्रीराम हृदय स्तोत्र' भारतीय दर्शन का सार एवं पापों से मुक्ति देने वाला है। इसका वर्णन कहाँ पर हुआ है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-148)
16 किस ऋषि ने श्रीराम को 'पंचवटी' में ठहरने की सलाह दी थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)
17 किस नदी के तट पर श्रीराम ने जटायु का 'अन्तिम संस्कार' किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
18 बालि के पिता ने उसे कौन-से दिव्याभूषण भेंट किए थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)
19 सीता की खोज में पूर्व दिशा की ओर सुग्रीव ने किस वानर प्रमुख को भेजा था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)
20 किस नक्षत्र में श्रीराम ने सेना के साथ लंका पर आक्रमण किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)
21 सुग्रीव के किन प्रधान वानरों ने ब्रह्माजी से अमृत प्राप्त किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)
22 उस वानर यूथपति का क्या नाम था, जो चाँदी के समान धवल वर्ण का था?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 19)
23 कुम्भकर्ण के शयन हेतु रावण ने जो घर बनवाया था, वह कितना लम्बा व चौड़ा था?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 24)
24 किस नदी के तट पर वाल्मीकि ने क्रौंच पक्षी की त्रासदी पर यकायक 'संस्कृत साहित्य' के प्रथम 'आदि श्लोक' की रचना की थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)
25 किस वेद के मंत्र से ऋष्यश्रृंग ने राजा दशरथ का 'पुत्रेष्टि यज्ञ' सम्पन्न किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)
26 लंका तक पहुँचने के लिए हनुमान ने कितने योजन (1 योजन = 8 मील) चौड़ा समुद्र पार किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-148)
27 'पंचवटी' किस नदी के तट पर स्थित थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)
28 रावण द्वारा सीता के हरण से पूर्व लक्ष्मण ने किस राक्षसी के नाक और कान काट लिये थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
29 बालि के वध के बाद श्रीराम और लक्ष्मण ने किस पर्वत पर विश्राम किया?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)
30 सुग्रीव ने किस दिशा में नील, जांबवान, सुहोत्र, गज, गवाक्ष और गंघमादन वानर प्रमुखों को सीता की खोज करने का आदेश दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)
31 लंका की ओर प्रयाण करते समय लक्ष्मण किस वानर के कंधों पर बैठे थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)
32 'वाल्मीकि रामायण' के युद्धकाण्ड के किस अध्याय में भारतीय गणना पद्धति 'ओ महानिधि' का उल्लेख किया गया है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)
33 'प्रभाव' किसके मंत्री का नाम था?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 19)
34 प्रख्यात आदि श्लोक (रामायण का प्रथम छंद) का प्रारम्भ क्या है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)
35 किस राक्षस के वध के लिए ऋषि विश्वामित्र ने श्रीराम को दो अस्त्र 'मोदकी' तथा 'शिखरी' प्रदान किए थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)
36 'रामगीता' का वर्णन किस ग्रंथ में मिलता है, जिसमें श्रीराम ने लक्ष्मण को आत्मज्ञान दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-148)
37 पंचवटी जाते समय श्रीराम को कौन मिले थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)
38 श्रीराम को यह सलाह किसने दी थी कि लंका से सीता को छुड़ाने के लिए सुग्रीव से मित्रता की जाए?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
39 हनुमान से परामर्श के बाद सुग्रीव ने वानर सेना एकत्रित करने का आग्रह किससे किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)
40 सीता की खोज के लिए सुग्रीव ने वानर सेना को कितना समय दिया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)
41 अपने कितने समर्थकों के साथ रावण के अनुज विभीषण ने श्रीराम की शरण ग्रहण की?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)
42 किस राक्षस की सहायता से रावण ने माया के प्रभाव से युद्ध में राम का कटा हुआ शीश सीता को दिखाया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-154)
43 रामायणकालीन नगरी 'मधुपुरी' का वर्तमान नाम क्या है?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 20)
44 वह कौन वीर था, जिसने रावण को बन्दी बनाकर कारागार में डाल दिया था और उसके पितामह के निवेदन पर उसे मुक्त किया था?(रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 23)
45 पत्थर की शिला बनी अहल्या का उद्धार किसने किया था? (रामायण सा.ज्ञा.,पृ.सं- 24)
46 जब महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के पहले छन्द की रचना की थी, उस समय उनके साथ उनके कौन शिष्य थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)
47 किस दिव्यास्त्र से श्रीराम ने सुबाहु नामक राक्षस का वध किया था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)
48 किस पर्वत पर सुग्रीव से श्रीराम की मित्रता हनुमान के माध्यम से हुई थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-148)
49 खर-दूषण के मारे जाने की सूचना लंका में रावण को किसने दी थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)
50 श्रीराम और लक्ष्मण 'शबरी' (भीलनी) से कहाँ मिले थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
51 सुग्रीव की पत्नी का क्या नाम था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)
52 जब बालि सुग्रीव को दण्ड देने जा रहा था, तब सुग्रीव ने क्या किया?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)
53 रावण का कौन-सा गुप्तचर श्रीराम की सेना का उस समय निरीक्षण करने आया था, जब विभीषण श्रीराम के पक्ष में आ गए थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)
54 'वाल्मीकि रामायण' अन्य किस नाम से विख्यात है?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)
55 श्रीराम की सेवा के लिए वायु देव से हनुमान का जन्म हुआ था। इसी प्रकार श्रीराम के मित्र सुग्रीव किसके पुत्र थे?
56 दंडकारण्य के विराध राक्षस ने किस ऋषि के बारे में श्रीराम को जानकारी दी थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-148)
57 निम्न में से किसने रावण को सीता का हरण न करने की सलाह किसने दी थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)
58 'वाल्मीकि रामायण' के अनुसार किस माह श्रीराम और लक्ष्मण पंपा सरोवर पहुँचे थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
59 जब लक्ष्मण ने भोग-विलास में लिप्त सुग्रीव की भर्त्सना की, तब किसने सुग्रीव को सलाह दी और उसे श्रीराम को दिये गए वचन का स्मरण कराया?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)
60 जब वानरों ने सीताजी का पता न लगा पाने के कारण 'आमरण व्रत' का निर्णय लिया, उस समय उनकी रक्षा किसने की?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)
61 किस राक्षस को रावण ने सुग्रीव के पास रक्तपात से बचने का संदेश देकर भेजा था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)
62 श्रीराम समुद्र के तट पर कितने दिन तक बैठकर सागर से अनुनय-विनय करते रहे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)
63 समुद्र देव अन्य किन दो नदी देवियों के साथ श्रीराम के सामने प्रकट हुए थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-153)
64 जब भगवान विष्णु 'वामन' रूप में समूची पृथ्वी को अपने तीन कदमों से नाप रहे थे, उस समय किसने उनकी प्रदक्षिणा ली थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-152)
65 हनुमान की वानर सेना की टुकड़ी का रंग कैसा था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-151)
66 किस असुर ने वानरराज बालि को युद्ध के लिए चुनौती दी थी?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
67 किस देवता ने ब्रह्माजी से कहा कि वे लंका में 'अशोक वाटिका 'जाएँ और सीता को दिव्य आहार दें, ताकि उन्हें वर्षों तक भूख न लगे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-150)
68 निम्न में से कौन-से ऋषि श्रीराम के समक्ष ब्रह्मलोक सिधारे थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-149)
69 विष्णु के अवतार श्रीराम चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को जन्मे थे। उनका जन्म किस राशि में हुआ था?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-147)
70 राजा दशरथ के राजदरबार में दो प्रमुझ ऋत्विक (मुख्य पुरोहित) कौन थे?(हिन्दू धर्म प्रश्नोत्तरी,पृ.सं.-146)