1 इन्द्र के प्रसिद्ध हाथी का क्या नाम था?
2 जब ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से श्रीराम व लक्ष्मण को माँगने आये थे, उस समय तमाम तर्कों के मध्य दशरथ ने ऋषि से अपनी कितनी अवस्था बताई थी?
3 निम्न में से किस ऋषि ने वाल्मीकि को रामकथा सुनाई थी?
4 राजकुमारी शान्ता किस राज्य से सम्बन्धित थीं?
5 किस नदी के तट पर श्रीराम ने अपने पिता दशरथ का 'अंतिम संस्कार' किया था?
6 दंडकारण्य वन में ऋषियों के कितने समूह श्रीराम के पास यह विनती करने आए थे कि उनकी राक्षसों से रक्षा की जाए?
7 सबसे पहले किसने श्रीराम को बताया कि आकाश मार्ग से लंका के दक्षिण की ओर रावण सीता का हरण करके ले गया है?
8 वानरराज बालि किसका पुत्र था?
9 सुग्रीव के राज्य में भालू सेना का सेनापति कौन था?
10 हनुमान को इच्छा मृत्यु का वरदान किसने दिया था?
11 वानर वास्तु-शिल्पी नल ने समुद्र पर कितना लम्बा सेतु बनाया था?
12 राजा जनक के उस मंत्री का क्या नाम था, जो जनक की आज्ञा से राजा दशरथ को बुलाने के लिए अयोध्या गए थे?
13 किस देवता ने देवर्षि नारद द्वारा सुनाई गई रामकथा की विस्तृत रूप में रचना के लिए वाल्मीकि को आदेश दिया था?
14 राजा दशरथ को यह सलाह किसने दी थी कि अयोध्या में 'पुत्रेष्टि यज्ञ' कराने के लिए ऋष्यश्रृंग तथा उनकी पत्नी शान्ता को आमंत्रित किया जाए?
15 प्रसिद्ध 'श्रीराम हृदय स्तोत्र' भारतीय दर्शन का सार एवं पापों से मुक्ति देने वाला है। इसका वर्णन कहाँ पर हुआ है?
16 किस ऋषि ने श्रीराम को 'पंचवटी' में ठहरने की सलाह दी थी?
17 किस नदी के तट पर श्रीराम ने जटायु का 'अन्तिम संस्कार' किया था?
18 बालि के पिता ने उसे कौन-से दिव्याभूषण भेंट किए थे?
19 सीता की खोज में पूर्व दिशा की ओर सुग्रीव ने किस वानर प्रमुख को भेजा था?
20 किस नक्षत्र में श्रीराम ने सेना के साथ लंका पर आक्रमण किया था?
21 सुग्रीव के किन प्रधान वानरों ने ब्रह्माजी से अमृत प्राप्त किया था?
22 उस वानर यूथपति का क्या नाम था, जो चाँदी के समान धवल वर्ण का था?
23 कुम्भकर्ण के शयन हेतु रावण ने जो घर बनवाया था, वह कितना लम्बा व चौड़ा था?
24 किस नदी के तट पर वाल्मीकि ने क्रौंच पक्षी की त्रासदी पर यकायक 'संस्कृत साहित्य' के प्रथम 'आदि श्लोक' की रचना की थी?
25 किस वेद के मंत्र से ऋष्यश्रृंग ने राजा दशरथ का 'पुत्रेष्टि यज्ञ' सम्पन्न किया था?
26 लंका तक पहुँचने के लिए हनुमान ने कितने योजन (1 योजन = 8 मील) चौड़ा समुद्र पार किया था?
27 'पंचवटी' किस नदी के तट पर स्थित थी?
28 रावण द्वारा सीता के हरण से पूर्व लक्ष्मण ने किस राक्षसी के नाक और कान काट लिये थे?
29 बालि के वध के बाद श्रीराम और लक्ष्मण ने किस पर्वत पर विश्राम किया?
30 सुग्रीव ने किस दिशा में नील, जांबवान, सुहोत्र, गज, गवाक्ष और गंघमादन वानर प्रमुखों को सीता की खोज करने का आदेश दिया था?
31 लंका की ओर प्रयाण करते समय लक्ष्मण किस वानर के कंधों पर बैठे थे?
32 'वाल्मीकि रामायण' के युद्धकाण्ड के किस अध्याय में भारतीय गणना पद्धति 'ओ महानिधि' का उल्लेख किया गया है?
33 'प्रभाव' किसके मंत्री का नाम था?
34 प्रख्यात आदि श्लोक (रामायण का प्रथम छंद) का प्रारम्भ क्या है?
35 किस राक्षस के वध के लिए ऋषि विश्वामित्र ने श्रीराम को दो अस्त्र 'मोदकी' तथा 'शिखरी' प्रदान किए थे?
36 'रामगीता' का वर्णन किस ग्रंथ में मिलता है, जिसमें श्रीराम ने लक्ष्मण को आत्मज्ञान दिया था?
37 पंचवटी जाते समय श्रीराम को कौन मिले थे?
38 श्रीराम को यह सलाह किसने दी थी कि लंका से सीता को छुड़ाने के लिए सुग्रीव से मित्रता की जाए?
39 हनुमान से परामर्श के बाद सुग्रीव ने वानर सेना एकत्रित करने का आग्रह किससे किया था?
40 सीता की खोज के लिए सुग्रीव ने वानर सेना को कितना समय दिया था?
41 अपने कितने समर्थकों के साथ रावण के अनुज विभीषण ने श्रीराम की शरण ग्रहण की?
42 किस राक्षस की सहायता से रावण ने माया के प्रभाव से युद्ध में राम का कटा हुआ शीश सीता को दिखाया था?
43 रामायणकालीन नगरी 'मधुपुरी' का वर्तमान नाम क्या है?
44 वह कौन वीर था, जिसने रावण को बन्दी बनाकर कारागार में डाल दिया था और उसके पितामह के निवेदन पर उसे मुक्त किया था?
45 पत्थर की शिला बनी अहल्या का उद्धार किसने किया था?
46 जब महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के पहले छन्द की रचना की थी, उस समय उनके साथ उनके कौन शिष्य थे?
47 किस दिव्यास्त्र से श्रीराम ने सुबाहु नामक राक्षस का वध किया था?
48 किस पर्वत पर सुग्रीव से श्रीराम की मित्रता हनुमान के माध्यम से हुई थी?
49 खर-दूषण के मारे जाने की सूचना लंका में रावण को किसने दी थी?
50 श्रीराम और लक्ष्मण 'शबरी' (भीलनी) से कहाँ मिले थे?
51 सुग्रीव की पत्नी का क्या नाम था?
52 जब बालि सुग्रीव को दण्ड देने जा रहा था, तब सुग्रीव ने क्या किया?
53 रावण का कौन-सा गुप्तचर श्रीराम की सेना का उस समय निरीक्षण करने आया था, जब विभीषण श्रीराम के पक्ष में आ गए थे?
54 'वाल्मीकि रामायण' अन्य किस नाम से विख्यात है?
55 श्रीराम की सेवा के लिए वायु देव से हनुमान का जन्म हुआ था। इसी प्रकार श्रीराम के मित्र सुग्रीव किसके पुत्र थे?
56 दंडकारण्य के विराध राक्षस ने किस ऋषि के बारे में श्रीराम को जानकारी दी थी?
57 निम्न में से किसने रावण को सीता का हरण न करने की सलाह किसने दी थी?
58 'वाल्मीकि रामायण' के अनुसार किस माह श्रीराम और लक्ष्मण पंपा सरोवर पहुँचे थे?
59 जब लक्ष्मण ने भोग-विलास में लिप्त सुग्रीव की भर्त्सना की, तब किसने सुग्रीव को सलाह दी और उसे श्रीराम को दिये गए वचन का स्मरण कराया?
60 जब वानरों ने सीताजी का पता न लगा पाने के कारण 'आमरण व्रत' का निर्णय लिया, उस समय उनकी रक्षा किसने की?
61 किस राक्षस को रावण ने सुग्रीव के पास रक्तपात से बचने का संदेश देकर भेजा था?
62 श्रीराम समुद्र के तट पर कितने दिन तक बैठकर सागर से अनुनय-विनय करते रहे?
63 समुद्र देव अन्य किन दो नदी देवियों के साथ श्रीराम के सामने प्रकट हुए थे?
64 जब भगवान विष्णु 'वामन' रूप में समूची पृथ्वी को अपने तीन कदमों से नाप रहे थे, उस समय किसने उनकी प्रदक्षिणा ली थी?
65 हनुमान की वानर सेना की टुकड़ी का रंग कैसा था?
66 किस असुर ने वानरराज बालि को युद्ध के लिए चुनौती दी थी?
67 किस देवता ने ब्रह्माजी से कहा कि वे लंका में 'अशोक वाटिका 'जाएँ और सीता को दिव्य आहार दें, ताकि उन्हें वर्षों तक भूख न लगे?
68 निम्न में से कौन-से ऋषि श्रीराम के समक्ष ब्रह्मलोक सिधारे थे?
69 विष्णु के अवतार श्रीराम चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को जन्मे थे। उनका जन्म किस राशि में हुआ था?
70 राजा दशरथ के राजदरबार में दो प्रमुझ ऋत्विक (मुख्य पुरोहित) कौन थे?