पर्यायवाची शब्द व

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:48, 13 नवम्बर 2016 का अवतरण (';पर्यायवाची शब्द (समानार्थी शब्द / Synonyms Word) जिन शब्द (व...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
पर्यायवाची शब्द (समानार्थी शब्द / Synonyms Word)

जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें 'समानार्थक' या 'पर्यायवाची शब्द' कहते है या किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ाहिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द मिल जाते हैं।

'व' वर्ण वाले पर्यायवाची शब्द

  • वायु - हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत।
  • वसन - अम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर।
  • विधवा - अनाथा, पतिहीना, राँड़।
  • विष- ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट।
  • वृक्ष- पेड़, पादप, विटप, तरू, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, द्रुम।
  • विष्णु- नारायण, दामोदर, पीताम्बर, चक्रपाणी।
  • विश्व - जगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया।
  • विद्युत - चपला, चंचला, दामिनी, सौदामिनी, तड़ित, बीजुरी, घनवल्ली, क्षणप्रभा, करका।
  • वारिश - वर्षण, वृष्टि, वर्षा, पावस, बरसात।
  • वीर्य - जीवन, सार, तेज, शुक्र, बीज।
  • वज्र - कुलिस, पवि, अशनि, दभोलि।
  • विशाल - विराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, महा, महान।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख