बिन्दुसार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:59, 22 अप्रैल 2010 का अवतरण (''''बिन्दुसार / Bindusar'''<br /> ये मौर्य सम्राट थे जिन्होंने 297 ई....' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

बिन्दुसार / Bindusar

ये मौर्य सम्राट थे जिन्होंने 297 ई.पू. के आसपास गद्दी पर बैठकर शासन किया था। यूनानी सूत्रों में उनका उल्लेख ‘अमिट्रोचेट्स’ नाम से हुआ है, जो संभवत: संस्कृत शब्द 'अमित्रघट' से लिया गया है, जिसका अर्थ है, 'शत्रुनाशक'। यह उपाधि दक्षिण में उनके सफल सैनिक अभियानों के लिये दी गई होगी, क्योंकि उत्तर भारत पर तो उनके पिता चंद्रगुप्त मौर्य ने पहले ही विजय प्राप्त कर ली थी। बिंदुसार का विजय अभियान कर्नाटक के आसपास जाकर रूका और वह भी संभवत: इसलिये कि दक्षिण के चोल, पांड्य व चेर सरदारों और राजाओं के मौर्यो से अच्छे संबंध थे। इनका पुत्र [[अशोक|अशोक महान था।