राम प्रकाश गुप्ता

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:57, 5 जून 2017 का अवतरण (''''राम प्रकाश गुप्ता''' (अंग्रेज़ी: ''Ram Prakash Gupta'', जन्म- 26 अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

राम प्रकाश गुप्ता (अंग्रेज़ी: Ram Prakash Gupta, जन्म- 26 अक्टूबर, 1923, झाँसी; मृत्यु- 1 मई, 2004, भोपाल) उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। वह भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता थे। राम प्रकाश गुप्ता उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री भी रहे थे, जब चौधरी चरण सिंह ने 1967 में गैर कांग्रेस दलों को एकीकृत करके सरकार बनायी थी। वे 1977 में जनता पार्टी की सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे थे।

परिचय

राम प्रकाश गुप्ता का जन्म 26 अक्टूबर सन 1923 में ग्राम सुकआ ढुकआ, झांसी में हुआ था। उन्होंने अपनी एम.एस.सी. की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी।

राजनीतिक जीवन

  • वर्ष 1956 में राम प्रकाश गुप्ता भारतीय जनसंघ के संगठन मंत्री नियुक्त किये गये और उन्हें उत्तर प्रदेश के मध्य भाग के दस ज़िलों का कार्यभार सौंपा गया, जिसमें लखनऊ भी था।
  • राम प्रकाश गुप्ता 1973-1974 में भारतीय जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने।
  • 1960 में एक विशिष्ट सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर वे लखनऊ नगर महापालिका में जनसंघ दल के नेता के रूप में नियुक्त हुए।
  • 1964 में वे नगर महापालिका के उपनगर प्रमुख पद पर निर्वाचित हुये। उन्होंने अपनी प्रतिभा, दृढ़ इच्छाशिक्त और प्रशासनिक क्षमता के बल पर लखनऊ नगर के विकास के लिये अनेक उल्लेखनीय कार्य किये।
  • राम प्रकाश गुप्ता वर्ष 1964 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गये और 1970 तक विधान परिषद के सदस्य रहे।
  • चरण सिंह की संयुक्त विधायक दल सरकार में उन्हें अप्रैल, 1967 को शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, हरिजन तथा समाज कल्याण, सांस्कृतिक कार्य एवं अनुसंधान और 10 दिसम्बर, 1967 से परिवहन तथा पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व सौंपा गया।
  • 13 अप्रैल, 1967 से 25 फ़रवरी, 1968 तक वे उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पद पर रहे। उन्होंने अपने इस कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में, राज्य की शिक्षा व्यवस्था में रचनात्मक सुधार हेतु अनेक निर्णय लिये एवं शिक्षकों को बैंक से वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया।
  • आपातकाल के बाद जून, 1977 के सामान्य निर्वाचन में जनता पार्टी के टिकट से पहली बार राम प्रकाश गुप्ता लखनऊ मध्य क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुये।
  • राम नरेश यादव के मंत्रिमण्डल में 23 जून, 1977 से 11 फ़रवरी, 1979 तक उन्होंने भारी उद्योग, लघु उद्योग, हैण्डलूम तथा हैन्डीक्राफ्ट विभाग तथा 15 सितम्बर, 1977 से 11 फ़रवरी, 1979 तक ग्रामीण उद्योग विभागों में अपना योगदान दिया।
  • वर्ष 1993 में लखनऊ मध्य के अपने पुराने क्षेत्र से राम प्रकाश गुप्ता दूसरी बार विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुये।
  • 11 मार्च, 1998 को उत्तर प्रदेश के योजना आयोग के उपाध्यक्ष कैबिनेट स्तर पद का महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें मिला।
  • राम प्रकाश गुप्ता 12 नवम्बर, 1999 से 28 अक्टूबर, 2000 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • 7 मई, 2003 से 1 मई, 2004 तक वे मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे।

प्रतिभा

राम प्रकाश गुप्ता जी की साहित्य के प्रति गहरी अभिरूचि थी। वे समाज कल्याण और शैक्षिक उत्थान के कार्यों में विशेष रूचि रखते थे। ज्योतिष शास्त्र के अध्ययन और तत्संबंधी चर्चाओं में भी बेहद दिलचस्पी रखते थे।

मृत्यु

राम प्रकाश गुप्ता जी का निधन 1 मई, 2004 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख