राम शरण शर्मा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

राम शरण शर्मा (जन्म- 26 नवम्बर, 1919, बेगुसराय, बिहार; मृत्यु- 20 अगस्त, 2011, पटना) भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे। वे समाज को हकीकत से रु-ब-रु कराने वाले, अन्तराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भारतीय इतिहासकारों में से एक थे। रामशरण शर्मा 'भारतीय इतिहास' को वंशवादी कथाओं से मुक्त कर सामाजिक और आर्थिक इतिहास लेखन की प्रक्रिया की शुरुआत करने वालों में गिने जाते थे। वर्ष 1970 के दशक में 'दिल्ली विश्वविद्यालय' के इतिहास विभाग के डीन के रूप में प्रोफेसर आर. एस. शर्मा के कार्यकाल के दौरान विभाग का व्यापक विस्तार किया गया था। विभाग में अधिकांश पदों की रचना का श्रेय भी प्रोफेसर शर्मा के प्रयासों को ही दिया जाता है।

जन्म तथा शिक्षा

राम शरण शर्मा का जन्म 26 नवम्बर, 1919 ई. को बिहार (ब्रिटिश भारत) के बेगुसराय ज़िले के बरौनी फ्लैग गाँव के एक निर्धन परिवार में हुआ था।[1] इनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। राम शरण शर्मा के दादा और पिता बरौनी ड्योडी वाले के यहाँ चाकरी करते थे। इनके पिता को अपनी रोजी-रोटी के लिए काफ़ी संघर्ष करना पड़ा था। पिता ने बड़ी मुश्किल से अपने पुत्र की मैट्रिक तक की शिक्षा की व्यवस्था की थी। राम शरण शर्मा प्रारम्भ से ही मेधावी छात्र रहे थे और अपनी बुद्धिमत्ता से वे लगातार छात्रवृत्ति प्राप्त करते रहे। यहाँ तक कि अपनी शिक्षा में सहयोग के लिए उन्होंने निजी ट्यूशन भी पढ़ाई। उन्होंने 1937 में अपनी मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की और 'पटना कॉलेज' में दाखिला लिया। यहाँ उन्होंने इंटरमीडिएट से लेकर स्नातकोत्तर कक्षाओं में छ: वर्षों तक अध्ययन किया और वर्ष 1943 में इतिहास में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की। राम शरण शर्मा ने पीएचडी की उपाधि 'लंदन विश्वविद्यालय' के 'स्कूल ऑफ़़ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज' से प्रोफेसर आर्थर लेवेलिन बैशम के अधीन पूर्ण की थी।

इतिहास लेखक

इतिहास के जाने-माने लेखक राम शरण शर्मा ने पंद्रह भाषाओं में सौ से भी अधिक किताबें लिखीं। उनकी लिखी गयी प्राचीन इतिहास की किताबें देश की उच्च शिक्षा में काफ़ी अहमियत रखती हैं। प्राचीन इतिहास से जोड़कर हर सम-सामयिक घटनाओं को जोड़कर देखने में शर्मा जी को महारथ हासिल थी। रामशरण शर्मा के द्वारा लिखी गयी पुस्तक "प्राचीन भारत के इतिहास" को पढ़कर छात्र 'संघ लोक सेवा आयोग' जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।

रचनाएँ

राम शरण शर्मा ने इतिहास लेखन के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देकर उसे समृद्ध बनाया। उनकी इतिहास की रचनाएँ उच्च स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्त्वपूर्ण स्थान रखती हैं। राम शरण शर्मा की कुछ प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं-

राम शरण शर्मा की प्रमुख रचनाएँ
रचना वर्ष
'आर्य एवं हड़प्पा संस्कृतियों की भिन्नता'[2]
'भारतीय सामंतवाद'
'शूद्रों का प्राचीन इतिहास'
'प्राचीन भारत में राजनीतिक विचार एवं संस्थाएँ
'भारत के प्राचीन नगरों का इतिहास'
'आर्यों की खोज'
'प्रारंभिक मध्यकालीन भारतीय समाज: सामंतीकरण का एक अध्ययन'
'कम्युनल हिस्ट्री एंड रामा'ज अयोध्या'
'विश्व इतिहास की भूमिका'[1] 1951-52
'सम इकानामिकल एस्पेक्ट्स ऑफ़ द कास्ट सिस्टम इन एंशिएंट इंडिया' 1951
'रोल ऑफ़ प्रोपर्टी एंड कास्ट इन द ओरिजिन ऑफ़ द स्टेट इन एंशिएंट इंडिया' 1951-52
'शुद्राज इन एनसिएंट इंडिया एवं आस्पेक्ट्स ऑफ़ आइडियाज़ एंड इंस्टिट्यूशन इन एंशिएंट इंडिया' 1958
'आस्पेक्ट्स ऑफ़ पोलिटिकल आइडियाज एंड इंस्टीच्यूशन इन एंशिएंट इंडिया' 1959
'इंडियन फयूडलीजम' 1965
'रोल ऑफ़ आयरन इन ओरिजिन ऑफ़ बुद्धिज्म' 1968
'प्राचीन भारत के पक्ष में' 1978
'मेटेरियल कल्चर एंड सोशल फार्मेशन इन एंशिएंट इंडिया' 1983
'पर्सपेक्टिव्स इन सोशल एंड इकोनौमिकल हिस्ट्री ऑफ़ अर्ली इंडिया' 1983
'अर्बन डीके इन इंडिया-300 एडी से 1000 एडी' 1987
'सांप्रदायिक इतिहास और राम की अयोध्या' 1990-91
'राष्ट्र के नाम इतिहासकारों की रपट' 1991
'लूकिंग फॉर द आर्यन्स' 1995
'एप्लायड साइंसेस एंड टेक्नोलाजी' 1996
'एडवेंट ऑफ़ द आर्यन्स इन इंडिया' 1999
'अर्ली मेडीएवल इंडियन सोसाइटी:ए स्टडी इन फ्यूडलाईजेशन' 2001


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 सामाजिक परिवर्तन का इतिहासकार (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 25 मई, 2013।
  2. राम शरण शर्मा का निधन (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 25 मई, 2013।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख