2001

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 2001 का है।

जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2058 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1923 है।

वर्ष ईसवी सन् 2001 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1 जनवरी -
    • अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर।
    • कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
  • 2 जनवरी - बांग्लादेश में 'फ़लवा' अवैध घोषित।
  • 8 जनवरी - आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल, भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुँचे, भारत-वियतनाम ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये, घाना में जैसी रालिंग्स का दो दशक पुराना शासन समाप्त, जॉन कुफारे राष्ट्रपति बने।
  • 9 जनवरी - बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
  • 10 जनवरी - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुँचे, मेडकाउ बीमारी के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के कारण जर्मनी के दो मंत्रियों का इस्तीफ़ा, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सोवियत विघटन के बाद पहली बार अजरबैजान पहुँचे।
  • 11 जनवरी - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
  • 12 जनवरी - भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
  • 14 जनवरी - अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये, मैच फ़िक्सिंग के प्रकरण में भारतीय सटोरिया संजीव चावला लंदन में गिरफ़्तार व जमानत पर रिहा।
  • 18 जनवरी - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
  • 19 जनवरी - थाइलैंड में रॉक थाइ पार्टी को बहुमत, तालिबान पर सुयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रभावी।
  • 20 जनवरी - जार्ज बुश जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने, ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
  • 24 जनवरी - जैव सुरक्षा संधि पर भारत के हस्ताक्षर, जोसेफ काबिला के राष्ट्रपति बनने पर संसद की मंजूरी।
  • 26 जनवरी - गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।
  • 30 जनवरी - गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।
  • 2 फ़रवरी - भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति।
  • 6 फ़रवरी - वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।
  • 7 फ़रवरी - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।
  • 9 फ़रवरी - शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
  • 10 फ़रवरी - होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।
  • 13 फ़रवरी - अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह 'इरोस' पर पहला मानव रहित यान उतरा।
  • 14 फ़रवरी - अल सल्वाडोर में भूकम्प, 225 मरे।
  • 15 फ़रवरी - इस्रायल में हिंसा, अल सल्वाडोर में भूकम्प से मरने वाले लोगों की संख्या 300 तक पहुँची, इस्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की, भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता।
  • 16 फ़रवरी - अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
  • 17 फ़रवरी - आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय जहाज़ी बेड़ा पुनरीक्षण मुम्बई में शुरू, अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों द्वारा इराक पर बमबारी, इराक द्वारा मुकाबले की घोषणा, भारत द्वारा विरोध, इस्रायल से संघर्ष में दो फ़िलिस्तीनी मरे, 46 घायल।
  • 19 फ़रवरी - ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।
  • 20 फ़रवरी -
    • लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।
    • भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।
  • 21 फ़रवरी -
    • इस्रायल में एहुक बराक का गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार, राजनीति छोड़ने की घोषणा।
    • सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।
  • 23 फ़रवरी - अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा।
  • 24 फ़रवरी - पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।
  • 26 फ़रवरी - क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
  • 27 फ़रवरी -
    • अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के सभी देव प्रतिमाओं को नष्ट करने के आदेश।
    • गोधरा, गुजरात में अयोध्या से वपास आ रहे कारसेवकों के डिब्बे में मुसलमानों के आग लगाए जाने से 59 हिन्दू कारसेवकों की मौत।
  • 1 मार्च - उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प, फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित, लश्कर-ए-तोइबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।
  • 4 मार्च - तालिबान ने मूर्तियों को ख़रीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।
  • 5 मार्च - कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए, मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे।
  • 6 मार्च - फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति।
  • 7 मार्च - फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।
  • 8 मार्च - इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।
  • 11 मार्च - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।
  • 14 मार्च - संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई, रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 15 मार्च - कोफी अन्नान ढाका से भारत पहुँचे, भारत-पाक वार्ता पर ज़ोर, करासे पुन: फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 19 मार्च - तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि, ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
  • 23 मार्च - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' की जल समाधि।
  • 26 मार्च - केन्या में छात्रावास में आठ लगने से 58 छात्र मरे।
  • 29 मार्च - संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
  • 31 मार्च - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
  • 1 अप्रैल - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।
  • 2 अप्रैल - नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।
  • 3 अप्रैल - संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे, भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्ष के बाद पुन: वार्ता।
  • 4 अप्रैल - चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल।
  • 5 अप्रैल - जासूसी विमान प्रकरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने घुटने टेके, चीन के समक्ष खेद प्रकट, संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम मिलोसेविच को गिरफ़्तार करने के लिए बेलग्रेड पहुँची।
  • 7 अप्रैल - चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता, प्रोटोकोल के विपरीत राष्ट्रपति बुश की भारतीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह से भेंट, मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
  • 8 अप्रैल - भारत-इंग्लैंड राउण्ड टेबल बैठक सरिस्का में सम्पन्न, बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित।
  • 10 अप्रैल - भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
  • 13 अप्रैल - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।
  • 18 अप्रैल - भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
  • 19 अप्रैल - बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया।
  • 21 अप्रैल - बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
  • 15 अप्रैल - फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा गिरफ़्तार।
  • 28 अप्रैल - पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
  • 30 अप्रैल - फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास।
  • 1 मई - लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित, भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल।
  • 7 मई - पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।
  • 8 मई - अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
  • 10 मई - भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए, घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
  • 11 मई - संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
  • 14 मई - भारत और मलेशिया में सात समझौते।
  • 15 मई - इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
  • 19 मई - इस्रायल का फ़िलिस्तीनी मुख्यालयों पर हवाई हमला, 15 घायल।
  • 20 मई - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
  • 22 मई - दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
  • 23 मई - पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
  • 31 मई - मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
  • 1 जून - नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने, दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।
  • 4 जून - नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन, ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।
  • 5 जून - शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
  • 6 जून - शाही पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।
  • 8 जून - ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त, रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
  • 9 जून - ईरान में मोहम्मद ख़ातमी की पुन: जीत, बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा।
  • 10 जून - नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई, बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 12 जून - सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
  • 13 जून - नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
  • 14 जून - जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
  • 15 जून - शंघाई -पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
  • 16 जून - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
  • 17 जून - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
  • 18 जून - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
  • 20 जून - जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने, भारत-पाक शिखर वार्ता को संवैधानिकता प्रदान करने का प्रयास, श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में, ताइवान का मिसाइल परीक्षण।
  • 21 जून - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति बनने से नाराज़।
  • 4 जुलाई - भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
  • 5 जुलाई - चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 9 जुलाई - भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
  • 10 जुलाई - श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।
  • 12 जुलाई - भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच 'मैत्री' बस सेवा प्रारम्भ।
  • 13 जुलाई - वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
  • 16 जुलाई - जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।
  • 19 जुलाई - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया; ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
  • 22 जुलाई - शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
  • 23 जुलाई - मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
  • 25 जुलाई - कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।
  • 28 जुलाई - पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
  • 30 जुलाई - श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।
  • 2 अगस्त - पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
  • 4 अगस्त - रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।
  • 6 अगस्त - भारत व आस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता।
  • 10 अगस्त - अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।
  • 11 अगस्त - उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।
  • 14 अगस्त - मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।
  • 20 अगस्त - स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
  • 25 अगस्त - लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
  • 26 अगस्त - बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।
  • 28 अगस्त - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
  • 29 अगस्त - पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के 'एच-2 ए' राकेट का सफल प्रक्षेपण।
  • 2 सितम्बर - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
  • 4 सितम्बर - श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
  • 5 सितम्बर - फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।
  • 9 सितम्बर - वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।
  • 11 सितम्बर - अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
  • 12 सितम्बर - अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
  • 13 सितम्बर - ओसामा बिन लादेन को पकड़ने हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
  • 15 सितम्बर - अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।
  • 17 सितम्बर - अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।
  • 20 सितम्बर - अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
  • 21 सितम्बर - अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
  • 23 सितम्बर - ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
  • 25 सितम्बर - सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।
  • 26 सितम्बर - अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।
  • 28 सितम्बर - अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने 'ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम' प्रारम्भ किया।
  • 29 सितम्बर - संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
  • 30 सितम्बर - इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
  • 2 अक्टूबर - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
  • 5 अक्टूबर - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्फ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
  • 7 अक्टूबर - आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन 'एड्योरिंग फ़्रीडम' शुरू।
  • 8 अक्टूबर - इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।
  • 10 अक्टूबर - बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
  • 11 अक्टूबर - त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
  • 12 अक्टूबर - संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
  • 13 अक्टूबर - नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।
  • 26 अक्टूबर - जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
  • 28 अक्टूबर - जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।
  • 29 अक्टूबर - पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।
  • 30 अक्टूबर - लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।
  • 2 नवम्बर - अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
  • 3 नवम्बर - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
  • 5 नवम्बर - भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
  • 8 नवम्बर - अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
  • 9 नवम्बर - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
  • 10 नवम्बर - वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित किया।
  • 11 नवम्बर - दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।
  • 15 नवम्बर - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।
  • 16 नवम्बर - अफ़ग़ानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।
  • 21 नवम्बर - संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
  • 24 नवम्बर - नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
  • 25 नवम्बर - 'अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद' (आई.सी.सी.) ने भारत को निलंबन की धमकी दी, बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।
  • 26 नवम्बर - नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।
  • 28 नवम्बर - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
  • 29 नवम्बर - अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।
  • 30 नवम्बर - विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का निधन।
  • 1 दिसम्बर - अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
  • 3 दिसम्बर - गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।
  • 5 दिसम्बर - अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
  • 6 दिसम्बर - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
  • 7 दिसम्बर - कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 9 दिसम्बर - यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली; तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।
  • 12 दिसम्बर - भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
  • 13 दिसम्बर -
  • 27 दिसम्बर - भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया; संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन 'उम्मा-ए-तामीर ए बो' के खाते सील करने के आदेश दिये।
  • 30 दिसम्बर - लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए।
  • 31 दिसम्बर - भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी; अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फ़र्नांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।

वर्ष ईसवी सन् 2001 में जन्मे व्यक्ति

वर्ष ईसवी सन् 2001 में हुए निधन

वर्ष ईसवी सन् 2001 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

2024, 2023, 2022, 2021, 1709, 1708, 1707, 1706, 1705, 1710, 1719, 1718, 1717, 1716, 1715, 1714, 1713, 1712, 1711, 1720, 1721, 1722, 1723, 1724, 1725, 1726, 1727, 1728, 1729, 1730, 1731, 1732, 1733, 1734, 1735, 1736, 1737, 1738, 1739, 1740, 1741, 1742, 1743, 1744, 1745, 1746, 1747, 1751, 1752, 1753, 1754, 1755, 1756, 1757, 1748, 1749, 1750, 1758, 1759, 1760, 1761, 1762, 1763, 1764, 1765, 1766, 1767, 1768, 1769, 1770, 1704, 1703, 1702, 1701, 1700, 1771, 1772, 1773, 1774, 1775, 1776, 1777, 1778, 1779, 1780, 1781, 1782, 1783, 1784, 1785, 1786, 1787, 1788, 1789, 1790, 1791, 1792, 1793, 1794, 1795, 1796, 1797, 1798, 1799, 1800, 1801, 1802, 1803, 1804, 1805, 1806, 1807, 1808, 1809, 1810, 1812, 1813, 1814, 1815, 1816, 1817, 1818, 1819, 1820, 1821, 1822, 1823, 1824, 1825, 1826, 1827, 1828, 1829, 1830, 1831, 1832, 1833, 1834, 1835, 1836, 1837, 1838, 1839, 1840, 1841, 1842, 1843, 1844, 1845, 1846, 1847, 1848, 1849, 1811, 1850, 1851, 1852, 1853, 1854, 1855, 1856, 2020, 2019, 2018, 2015, 2016, 2017, 2014, 2013, 1887, 2012, 2011, 2010, 2009, 2008, 2007, 2006, 2005, 2004, 2003, 2002, 2001, 2000, 1999, 1998, 1997, 1996, 1995, 1994, 1993, 1992, 1991, 1990, 1989, 1988, 1987, 1986, 1985, 1984, 1983, 1982, 1981, 1980, 1979, 1978, 1977, 1976, 1975, 1974, 1973, 1972, 1971, 1970, 1969, 1968, 1967, 1966, 1965, 1964, 1963, 1962, 1961, 1960, 1959, 1958, 1957, 1956, 1955, 1954, 1953, 1952, 1951, 1950, 1949, 1948, 1947, 1946, 1945, 1944, 1943, 1942, 1941, 1940, 1939, 1938, 1937, 1936, 1935, 1934, 1933, 1932, 1931, 1930, 1929, 1928, 1927, 1926, 1925, 1924, 1923, 1922, 1921, 1920, 1919, 1918, 1917, 1916, 1915, 1914, 1913, 1912, 1911, 1910, 1909, 1908, 1907, 1906, 1905, 1904, 1903, 1902, 1901, 1900, 1899, 1898, 1897, 1896, 1895, 1894, 1893, 1892, 1891, 1890, 1889, 1888, 1886, 1885, 1884, 1883, 1882, 1881, 1880, 1879, 1878, 1877, 1876, 1875, 1874, 1873, 1872, 1871, 1870, 1869, 1868, 1867, 1866, 1865, 1864, 1863, 1862, 1861, 1860, 1859, 1858, 1857