हेमचंद्र रायचौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
हेमचंद्र रायचौधरी
हेमचंद्र रायचौधरी
पूरा नाम हेमचंद्र रायचौधरी
जन्म 8 अप्रैल, 1892
जन्म भूमि पोनाबलिया, झलोकटी ज़िला (अब बांग्लादेश में)
मृत्यु 4 मई 1957
मृत्यु स्थान कलकत्ता (अब कोलकाता)
कर्म-क्षेत्र इतिहासकार
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी ये 'भारत प्राचीन इतिहास' पर अपने ज्ञान के लिए जाने जाते हैं।
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची

हेमचंद्र रायचौधरी (अंग्रेज़ी: Hemchandra Raychaudhuri, जन्म: 8 अप्रैल, 1892 - मृत्यु: 4 मई 1957) एक भारतीय इतिहासकार थे, जो 'भारत प्राचीन इतिहास' पर अपने ज्ञान के लिए जाने जाते हैं।

  • उनके पिता का नाम मनोरंजन रायचौधरी था, जो एक जमींदार थे।
  • हेमचंद्र रायचौधरी की पत्नी का नाम तरंगिनी देवी था।
  • उन्होंने बंगवासी कॉलेज, कलकत्ता में (1913-1914) में एक व्याख्याता के रूप में शिक्षण कार्य किया।
  • इसके तुरंत बाद वह 'बंगाल शिक्षा सेवा' में शामिल हो गए और (1914-1916) तक प्रेसीडेंसी कॉलेज, कलकत्ता में व्याख्याता के रूप में रहे।
  • 1916 में उन्हें गवर्नमेंट कॉलेज, चटगांव में स्थानांतारित किया गया।
  • उन्हें 1921 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से 'प्राचीन भारतीय इतिहास' में पी.एच.डी. से सम्मानित किया गया।

कृतियाँ

  • मेटेरियल फ़ॉर द स्टोरी ऑफ़ द अरली हिस्ट्री ऑफ़ द वैष्णव सेक्शन (Materials for the Study of the Early History of the Vaishnava Sect, Calcutta: University of Calcutta (1920)')
  • पोलिटिकल हिस्ट्री ऑफ़ एनसियेंट इंडिया (Political History of Ancient India: From the Accession of Parikshit to the Extinction of the Gupta Dynasty, Calcutta: University of Calcutta (1923)
  • स्टडीज़ इन इंडियन एंटीकुटीएज (Studies in Indian Antiquities, Calcutta: University of Calcutta (1932)
  • विक्रमादित्य इन हिस्ट्री एंड लेजेंड (Vikramaditya in History and Legend, Vikrama-volume, Scindia Oriental Institute (1948)
  • एन एडवांस हिस्ट्री ऑफ़ इंडिया ( An Advanced History of India (Madras, 1946; last reprint in 1981) (authored with R.C. Majumdar and Kalikinkar Datta))



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख