20 जुलाई
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 20 जुलाई वर्ष का 201 वाँ (लीप वर्ष में यह 202 वाँ) दिन है। साल में अभी और 164 दिन शेष हैं।
20 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1997 - तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
- 1999 - यू.आर. राव (भारत) 'यूनिस्पेस-3' (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित, स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
- 2002 - उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
- 2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
- 2008 - अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
- 2017- रामनाथ कोविन्द, भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
20 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
- 1989 - अरूणिमा सिन्हा - माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय विकलांग हैं।
- 1969 - कलिखो पुल - अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1950 - नसीरुद्दीन शाह - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता।
- 1939 - बी. डी. मिश्रा - भारतीय सेना के ब्रिगेडियर, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार सम्भाला है।
- 1929 - राजेंद्र कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।
- 1921 - सामता प्रसाद - प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक थे।
- 1920 - ग़ुलाम मोहम्मद शाह - जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
- 1820 - गणेश वासुदेव जोशी - सार्वजनिक कार्यकर्ता।
- 1811 - लॉर्ड एलगिन प्रथम - लॉर्ड कैनिंग के बाद भारत के वायसराय बनकर आये थे।
20 जुलाई को हुए निधन
- 2019 - शीला दीक्षित - केरल की पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री।
- 2016 - हाशिम अंसारी - अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार थे।
- 1966 - अन्ना चांडी - भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
- 1914 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।
- 1922 - चन्द्रनाथ शर्मा - असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
- 1972 - गीता दत्त, प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
- 1978 - दक्षिणानी वेलायुधन - भारतीय संविधान को बनाने में सहयोग देने वाली महिलाओं में से एक थीं।
- 1982 - मीरा बेन - एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
- 1965 - बटुकेश्वर दत्त - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
- 1920 - शारदा देवी - रामकृष्ण परमहंस की जीवन संगिनी थीं।
20 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख