"शक्तिपीठ" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 68: पंक्ति 68:

'''15. श्री शैल शक्तिपीठ'''

'''15. श्री शैल शक्तिपीठ'''

आंध्र प्रदेश में के कुर्नूल के पास श्रीशेलम (मल्लिकार्जुन) द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक मंदिर है। मंदिर के विशाल प्रांगण में श्री "भ्रमराम्बा" देवी का मंदिर ही यह शक्तिपीठ है। यहाँ माता सती की "ग्रीवा" गिरी थी। यहाँ सती को "महा लक्ष्मी" तथा शिव को "संवरानंद" या "ईश्वरानंद" कहा जाता है।

{{main|श्री शैल शक्तिपीठ}}

*आंध्र प्रदेश की राजधानी [[हैदराबाद]] से 250 कि.मी. दूर कुर्नूल के पास श्री शैलम है, जहाँ सती की ग्रीवा का पतन हुआ था।

*यहाँ की सती 'महालक्ष्मी' तथा शिव 'संवरानंद' अथवा 'ईश्वरानंद' हैं।

'''16. नलहरी शक्तिपीठ'''

'''16. नलहरी शक्तिपीठ'''

पंक्ति 97: पंक्ति 99:

'''22. वैद्यनाथ का हार्द शक्तिपीठ'''

'''22. वैद्यनाथ का हार्द शक्तिपीठ'''

यहाँ माता सती का "ह्रदय" गिरा था। यहाँ सती को "जयदुर्गा" और शिव को "वैधनाथ" कहा जाता है। बिहार में वैधनाथ में वैधनाथ-मंदिर के प्रांगन में मुख्य मंदिर के सम्मुख यह शक्ति पीठ है। कुछ लोगो की मान्यता है की शिव ने सती का यहीं दाह-संस्कार किया था। अतः इस चिता भूमि की अपनी एक महत्ता है।

{{main|वैद्यनाथ का हार्द शक्तिपीठ}}

*शिव तथा सती के ऐक्य का प्रतीक [[बिहार]] के [[गिरिडीह]] जनपद में स्थित वैद्यनाथ का हार्द या ह्रदय पीठ है और शिव का वैद्यनाथ ज्योर्तिर्लिंग भी यहीं है।

*यह स्थान चिताभूमि में है।

*यहाँ सती का ह्रदय गिरा था।

*यहाँ की शक्ति 'जयदुर्गा' तथा शिव 'वैद्यनाथ' हैं।

'''23. वक्त्रेश्वर शक्तिपीठ'''

'''23. वक्त्रेश्वर शक्तिपीठ'''

पंक्ति 150: पंक्ति 156:

'''35. मगध् शक्तिपीठ'''

'''35. मगध् शक्तिपीठ'''

यहाँ माता सती की "दक्षिण जंघा" गिरी थी। यहाँ माता सती को "सर्वानन्दकरी" तथा भगवन शिव को "व्योमकेश" कहा जाता है। बिहार की राजधानी पटना में बड़ी पटनेश्वरी देवी का मंदिर ही शक्तिपीठ है।

{{main|मगध शक्तिपीठ}}

*[[पटना]] की बड़ी पटनेश्वरी देवी को ही शक्तिपीठ माना जाता है।

*यह मंदिर पटना सिटी चौक से लगभग 5 कि.मी. पश्चिम में महाराज गंज (देवघर) में स्थित है।

'''36. त्रिस्तोता शक्तिपीठ'''

'''36. त्रिस्तोता शक्तिपीठ'''

11:55, 18 सितम्बर 2011 का अवतरण

Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

परिचय

हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आया। ये अत्यंत पावन तीर्थ कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवी पुराण में 51 शक्तिपीठो का वर्णन है।

हालांकि देवी भागवत में जहां 108 और देवी गीता में 72 शक्तिपीठों को जिक्र मिलता है वहीं तन्त्रचूडामणि में 52 शक्तिपीठ बताए गए हैं। देवी पुराण में जरूर 51 शक्तिपीठों की ही चर्चा की गई है। इन 51 शक्तिपीठों में से कुछ विदेश में भी हैं और पूजा-अर्चना द्वारा प्रतिष्ठित हैं।

ज्ञातव्य है की इन 51 शक्तिपीठो में भारत - विभाजन के बाद 5 और भी कम हो गए और आज के भारत में 42 शक्ति पीठ रह गए है 1 शक्तिपीठ पाकिस्तान में चला गया और 4 बांग्लादेश में। शेष 4 पीठो में 1 श्रीलंका में, 1 तिब्बत में तथा 2 नेपाल में है।

शक्तिपीठों के सन्दर्भ में कथा

देश-विदेश में स्थित इन 51 शक्तिपीठों के सन्दर्भ में जो कथा है वह यह है कि राजा प्रजापति दक्ष की पुत्री के रूप में माता जगदम्बिका ने सती के रूप में जन्म लिया थी और भगवान शिव से विवाह किया। एक बार मुनियों का एक समूह यज्ञ करवा रहा था। यज्ञ में सभी देवताओं को बुलाया गया था। जब राजा दक्ष आए तो सभी लोग खड़े हो गए लेकिन भगवान शिव खड़े नहीं हुए। भगवान शिव दक्ष के दामाद थे। यह देख कर राजा दक्ष बेहद क्रोधित हुए। दक्ष अपने दामाद शिव को हमेशा निरादर भाव से देखते थे। सती के पिता राजा प्रजापति दक्ष ने कनखल (हरिद्वार) में 'बृहस्पति सर्व / ब्रिहासनी' नामक यज्ञ का आयोजन किया था। उस यज्ञ में ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र और अन्य देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया, लेकिन जान-बूझकर अपने जमाता और सती के पति भगवान शिव को इस यज्ञ में शामिल होने के लिए निमन्त्रण नहीं भेजा था। जिससे भगवान शिव इस यज्ञ में शामिल नहीं हुए। नारद जी से सती को पता चला कि उनके पिता के यहां यज्ञ हो रहा है लेकिन उन्हें निमंत्रित नहीं किया गया है। इसे जानकर वे क्रोधित हो उठीं। नारद ने उन्हें सलाह दिया कि पिता के यहां जाने के लिए बुलावे की ज़रूरत नही होती है। जब सती अपने पिता के घर जाने लगीं तब भगवान शिव ने मना कर दिया। लेकिन सती पिता द्वारा न बुलाए जाने पर और शंकरजी के रोकने पर भी जिद्द कर यज्ञ में शामिल होने चली गई। यज्ञ-स्थल पर सती ने अपने पिता दक्ष से शंकर जी को आमंत्रित न करने का कारण पूछा और पिता से उग्र विरोध प्रकट किया। इस पर दक्ष ने भगवान शंकर के विषय में सती के सामने ही अपमान जनक बातें करने लगे। इस अपमान से पीड़ित हुई सती को यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ और वहीं यज्ञ-अग्नि कुंड में कूद कर अपने प्राणाहुति दे दी। भगवान शंकर को जब इस दुर्घटना का पता चला तो क्रोध से उनका तीसरा नेत्र खुल गया। सर्वत्र प्रलय सा हाहाकार मच गया। भगवान शंकर के आदेश पर वीरभद्र ने दक्ष का सिर काट दिया और अन्य देवताओं को शिव निंदा सुनने की भी सजा दी। और उनके गणों के उग्र कोप से भयभीत सारे देवता और ऋषिगण यज्ञस्थल से भाग गये। तब भगवान शिव ने सती के वियोग में यज्ञकुंड से सती के पार्थिव शरीर को निकाल कंधे पर उठा लिया और दुःखी हुए सम्पूर्ण भूमण्डल पर भ्रमण करने लगे। भगवती सती ने अन्तरिक्ष में शिव को दर्शन दिया और उनसे कहा कि जिस-जिस स्थान पर उनके शरीर के खण्ड विभक्त होकर गिरेंगे, वहा महाशक्तिपीठ का उदय होगा। सती का शव लेकर शिव पृथ्वी पर विचरण करते हुए तांडव नृत्य भी करने लगे, जिससे पृथ्वी पर प्रलय की स्थिति उत्पन्न होने लगी। पृथ्वी समेत तीनों लोकों को व्याकुल देख कर और देवो के अनुनय - विनय पर भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को खण्ड-खण्ड कर धरती पर गिराते गए। जब-जब शिव नृत्य मुद्रा में पैर पटकते, विष्णु अपने चक्र से शरीर का कोई अंग काटकर उसके टुकड़े पृथ्वी पर गिरा देते। "तंत्र-चूड़ामणि" के अनुसार इस प्रकार जहां जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आया। इस तरह कुल 51 स्थानों में माता की शक्तिपीठों का निर्माण हुआ। अगले जन्म में सती ने हिमवान राजा के घर पार्वती के रूप में जन्म लिए घोर तपस्या कर शिवजी को पुन: पति रूप में प्राप्त किया।

शक्तिपीठों का विवरण

1. किरीट कात्यायनी

• इस स्थान पर सती के "किरीट (शिरोभूषण या मुकुट)" का निपात हुआ था।
• कुछ विद्वान मुकुट का निपात कानपुर के मुक्तेश्वरी मंदिर में मानते हैं।

2. वृन्दावन शक्तिपीठ
यहाँ माता सती के "केश" गिरे थे। यहाँ माता सती "उमा" तथा भगवन शंकर "भूतेश" के नाम से जाने जाते है। मथुरा-वृन्दावन के बीच "भुतेशवर" नामक रेलवे स्टेशन के समीप "भुतेशवर - मंदिर" के प्रांगण में यह शक्ति पीठ स्थित है।

3. करवीर शक्तिपीठ
यहाँ माता सती के "त्रिनेत्र" गिरे थे। यहाँ माता सती को "महिषामर्दिनी" और भगवान शिव "क्रोधीश" कहे जाते है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित महालक्ष्मी अथवा अम्बाईका मंदिर ही यह शक्तिपीठ है।

4. श्री पर्वत शक्तिपीठ

• कुछ विद्वान इसे लद्दाख (कश्मीर) में मानते हैं, तो कुछ असम के सिलहट से 4 कि.मी. दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्यकोण) में जौनपुर में मानते हैं।
• यहाँ सती के "दक्षिण तल्प" (कनपटी) का निपात हुआ था।

5. विशालाक्षी शक्तिपीठ
यहाँ माता सती का "कर्णमणि" (कान की मणि) गिरी थी। यहाँ माता सती को "विशालाक्षी" तथा भगवान शिव को "काल भैरव" कहते है। उत्तर प्रदेश, वाराणसी में विश्वेश्वर के निकट मीरघाट पर विशालाक्षी का मंदिर ही शक्ति पीठ है।

6. गोदावरी तट शक्तिपीठ

• गोदावरी तट शक्तिपीठ आन्ध्र प्रदेश देवालयों के लिए प्रख्यात है।
• वहाँ शिव, विष्णु, गणेश तथा कार्तिकेय (सुब्रह्मण्यम) आदि की उपासना होती है तथा अनेक पीठ यहाँ पर हैं।
• यहाँ पर सती के "वामगण्ड" (बायाँ गाल) का निपात हुआ था।

7. शुचीन्द्रम शक्तिपीठ
यहाँ माता सती के "ऊर्ध्र्वदन्त" (ऊपर के दांत) गिरे थे। यहाँ माता सती को "नारायणी" और भगवान शंकर को "संहार" या "संकूर" कहते है। तमिलनाडू में तीन महासागर के संगम स्थल कन्याकुमारी से 13 किमी दूर "शुचीन्द्रम" में स्याणु शिव का मंदिर है। उसी मंदिर में ये शक्ति पीठ है।

8. पंच सागर शक्तिपीठ

• पंच सागर शक्तिपीठ में सती के "अधोदन्त (नीचे के दाँत)" गिरे थे।
• यहाँ सती 'वाराही' तथा शिव 'महारुद्र' हैं।

9. ज्वालामुखी शक्तिपीठ
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद के अंतर्गत ज्वालामुखी का मंदिर ही शक्ति पीठ है। जो ज्वालामुखी रोड रेलवे स्टेशन से लगभग 21 किमी दूर बस मार्ग पर स्थित है। यहाँ माता सती की "जिव्हा" गिरी थी। यहाँ माता सती "सिद्धिदा" अम्बिका तथा भगवान शिव "उन्मत्त" रूप में विराजित है। मंदिर में आग के रूप में हर समय ज्वाला धधकती रहती है।

10. भैरवपर्वत शक्तिपीठ

• सती के "ऊर्ध्व ओष्ठ" (ऊपरी होठ) का निपात स्थल भैरव पर्वत है, किंतु इसकी स्थिति को लेकर विद्वानों में मतभेद है।
• कुछ उज्जैन के निकट शिप्रा नदी तट स्थित भैरवपर्वत को, तो कुछ गुजरात के गिरनार पर्वत के सन्निकट भैरवपर्वत को वास्तविक शक्तिपीठ मानते हैं।
• अत: दोनों स्थानों पर शक्तिपीठ की मान्यता है।

11. अट्टहास शक्तिपीठ

• अट्टाहास शक्तिपीठ पश्चिम बंगाल के लाबपुर (लामपुर) रेलवे स्टेशन वर्धमान से लगभग 95 किलोमीटर आगे कटवा-अहमदपुर रेलवे लाइन पर है, जहाँ सती का "नीचे का होठ (अधरोष्ठ)" गिरा था।
• इसे अट्टहास शक्तिपीठ कहा जाता है, जो लामपुर स्टेशन से नजदीक ही थोड़ी दूर पर है।

12. जनस्थान शक्तिपीठ
यहाँ माता सती की "ठुड्डी" गिरी थी। यहाँ सती "भ्रामरी" और शिव "विक्रताक्ष" कहलाते है। महाराष्ट्र नासिक के पास पंचवटी में माँ भद्रकाली का मंदिर ही यह शक्ति पीठ है।

13. कश्मीर शक्तिपीठ
कश्मीर में अमरनाथ गुफा के भीतर "हिम" शक्तिपीठ है। यहाँ माता सती का "कंठ" गिरा था। यहाँ सती "महामाया" तथा शिव "त्रिसंध्येश्वर" कहलाते है। श्रावण पूर्णिमा को अमरनाथ के दर्शन के साथ यह शक्ति पीठ भी दिखता है।

14. नन्दीपुर शक्तिपीठ
यहाँ माता सती का "कण्ठहार" गिरा था। यहाँ सती "नन्दिनी" और शिव "नन्दिकेश्वर" कहलाते है। पश्चिम बंगाल के बोलपुर (शांति निकेतन) से 33 किमी दूर सैन्थिया रेलवे जंक्शन से अग्निकोण में, थोड़ी दूर रेलवे लाइन के निकट ही एक वटवृक्ष के नीचे यह शक्ति पीठ है।

15. श्री शैल शक्तिपीठ

• आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से 250 कि.मी. दूर कुर्नूल के पास श्री शैलम है, जहाँ सती की ग्रीवा का पतन हुआ था।
• यहाँ की सती 'महालक्ष्मी' तथा शिव 'संवरानंद' अथवा 'ईश्वरानंद' हैं।

16. नलहरी शक्तिपीठ

• यहाँ सती की "उदर नली" का पतन हुआ था (मतांतर से शिरोनली का निपात)।
• यहाँ की सती 'कालिका' तथा भैरव 'योगीश' हैं।

17. मिथिला शक्तिपीठ
यहाँ माता सती का "वाम स्कन्ध" गिरा था। यहाँ सती "उमा" या "महा देवी" तथा शिव "महोदर" कहलाते हैं। इस शक्तिपीठ का निश्चित स्थान बताना कुछ कठिन है। स्थान को लेकर मन्तारतर है तीन स्थानों पर मिथिला शक्तिपीठ को माना जाता है। एक जनकपुर (नेपाल) से 51 किमी दूर पूर्व दिशा में "उच्चैठ" नामक स्थान पर "वन दुर्गा" का मंदिर है। दूसरा बिहार के समस्तीपुर और सहरसा स्टेशन के पास "उग्रतारा" का मंदिर है। तीसरा समस्तीपुर से पूर्व 61 किमी दूर सलौना रेलवे स्टेशन से 9 किमी दूर "जयमंगला" देवी का मंदिर है। उक्त तीनो मंदिर को विद्वजन शक्तिपीठ मानते है।

18. रत्नावली शक्तिपीठ

• रत्नावली शक्तिपीठ का निश्चित्त स्थान अज्ञात है, किंतु बंगाल पंजिका के अनुसार यह तमिलनाडु के मद्रास (वर्तमान चेन्नई) में कहीं है।
• यहाँ सती का "दायाँ कन्धा" गिरा था।

19. अम्बाजी शक्तिपीठ, प्रभास पीठ
यहाँ माता सती का "उदार" गिरा था। गुजरात गूना गढ़ के गिरनार पर्वत के प्रथत शिखर पर माँ अम्बा जी का मंदिर ही शक्ति पीठ है। यहाँ माता सती को "चंद्रभागा" और भगवान् शिव को "वक्रतुण्ड" के नाम से जाना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि गिरिनार पर्वत के निकट ही सती का उध्र्वोष्ठ गिरा था, जहां की शक्ति अवन्ती तथा भैरव लंबकर्ण है।

20. त्रिपुरमालिनी शक्तिपीठ
यहाँ माता सती का "बायां स्तन" गिरा था। यहाँ सती को "त्रिपुरमालिनी" और शिव को "भीषण" के रूप में जाना जाता है। यह शक्ति पीठ पंजाब के जालंध्र में स्थित है।

21. रामागिरी शक्तिपीठ

• रामगिरि शक्तिपीठ की स्थिति को लेकर मतांतर है।
• कुछ मैहर (मध्य प्रदेश) के शारदा मंदिर को शक्तिपीठ मानते हैं, तो कुछ चित्रकूट के शारदा मंदिर को शक्तिपीठ मानते हैं। दोनों ही स्थान मध्य प्रदेश में हैं तथा तीर्थ हैं।
• रामगिरि पर्वत चित्रकूट में है।
• यहाँ देवी के "दाएँ स्तन" का निपात हुआ था।

22. वैद्यनाथ का हार्द शक्तिपीठ

• शिव तथा सती के ऐक्य का प्रतीक बिहार के गिरिडीह जनपद में स्थित वैद्यनाथ का हार्द या ह्रदय पीठ है और शिव का वैद्यनाथ ज्योर्तिर्लिंग भी यहीं है।
• यह स्थान चिताभूमि में है।
• यहाँ सती का ह्रदय गिरा था।
• यहाँ की शक्ति 'जयदुर्गा' तथा शिव 'वैद्यनाथ' हैं।

23. वक्त्रेश्वर शक्तिपीठ

• यहाँ का मुख्य मंदिर वक्त्रेश्वर शिव मंदिर है।
• यहाँ पर सती का "मन" गिरा था।

24. कण्यकाश्रम कन्याकुमारी
यहाँ माता सती की "पीठ" गिरी थी। माता सती को यहाँ "शर्वाणी या नारायणी" तथा भगवान् शिव को "निमिष या स्थाणु" कहा जाता है। तमिलनाडु में तीन सागरों हिन्द महासागर, अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी के संगम स्थल पर कन्याकुमारी का मंदिर है। उस मंदिर में ही भद्रकाली का मंदिर शक्तिपीठ है।

25. बहुला शक्तिपीठ

• पश्चिम बंगाल के हावड़ा से 145 किलोमीटर दूर पूर्वी रेलवे के नवद्वीप धाम से 41 कि.मी. दूर कटवा जंक्शन से पश्चिम की ओर केतुग्राम या केतु ब्रह्म गाँव में स्थित है-बहुला शक्तिपीठ, जहाँ सती के "वाम बाहु" का पतन हुआ था।
• यहाँ की सती 'बहुला' तथा शिव 'भीरुक' हैं।

26. उज्जयिनी शक्तिपीठ
यहाँ माता सती की "कुहनी" गिरी थी। यहाँ माता सती को "माडल्यचंडिका" और भगवान शिव को "मांगल्य कपिलाम्बर" कहा जाता है। मध्य प्रदेश के उज्जैन के पावन क्षिप्रा के दोनों तटों पर / रुद्रसागर के निकट हरसिद्धि मंदिर ही यह शक्तिपीठ है। यहाँ माता सती के कुहनी की पूजा होती है।

27. मणिवेदिका शक्तिपीठ

• राजस्थान में अजमेर से 11 किलोमीटर दूर पुष्कर एक महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थल है।
• पुष्कर सरोवर के एक ओर पर्वत की चोटी पर स्थित है- सावित्री मंदिर, जिसमें माँ की आभायुक्त, तेजस्वी प्रतिमा है तथा दूसरी ओर स्थित है गायत्री मंदिर और यही शक्तिपीठ है।
• जहाँ सती के "मणिबंध (कलाइयों)" का पतन हुआ था।

28. प्रयाग शक्तिपीठ
तीर्थराज प्रयाग में माता सती के हाथ की ऊँगली गिरी थी। यहाँ तीनों शक्तिपीठ की माता सती "ललिता देवी" एवं भगवान शिव को "भव" कहा जाता है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में स्थित है। लेकिन, स्थानों को लेकर मतभेद इसे यहां अक्षयवट, मीरापुर और अलोपी स्थानों में गिरा माना जाता है। ललिता देवी के मंदिर को विद्वान शक्तिपीठ मानते है। शहर में एक और (अलोपी माता) ललिता देवी का मंदिर है। इसे भी शक्तिपीठ माना जाता है। निश्चित निष्कर्ष पर पहुचना कठिन है।

29. विरजाक्षेत्रा, उत्कल
उत्कल (उड़ीसा) में माता सती की "नाभि" गिरी थी। यहाँ माता सती को "विमला" तथा भगवान शिव को "जगत" के नाम से जाना जाता है। उत्कल शक्तिपीठ उड़ीसा के पुरी और याजपुर में माना जाता है। पुरी में जगन्नाथ जी के मंदिर के प्रांगण में ही विमला देवी का मंदिर है। यही मंदिर शक्तिपीठ है।

30. कांची शक्तिपीठ
यहाँ माता सती का "कंकाल" गिरा था। देवी यहाँ "देवगर्मा" और भगवान शिव का "रूद्र" रूप है। तमिलनाडु (के कांचीवरम्में) सप्तपुरियो में एक काशी है। वहां का काली मंदिर ही शक्तिपीठ है।

31. कालमाधव शक्तिपीठ

• कालमाधव में सती के "वाम नितम्ब का निपात" हुआ था।
• यहाँ की सति 'काली' तथा शिव 'असितांग' हैं।

32. शोण शक्तिपीठ

• मध्य प्रदेश के अमरकण्टक के नर्मदा मंदिर में सती के "दक्षिणी नितम्ब का निपात" हुआ था और वहाँ के इसी मंदिर को शक्तिपीठ कहा जाता है।
• यहाँ माता सती "नर्मदा" या "शोणाक्षी" और भगवान शिव "भद्रसेन" कहलाते है।

33. कामरूप कामाख्या शक्तिपीठ कामगिरि
यहाँ माता सती की "योनी" गिरी थी। असम के कामरूप जनपद में असम के प्रमुख नगर गुवाहाटी (गौहाटी) के पश्चिम भाग में नीलांचल पर्वत/कामगिरि पर्वत पर यह शक्तिपीठ "कामाख्या" के नाम से सुविख्यात है। यहाँ माता सती को "कामाख्या" और भगवान शिव को "उमानंद" कहते है। जिनका मंदिर ब्रम्हपुत्र नदी के मध्य उमानंद द्वीप पर स्थित है।

34. जयंती शक्तिपीठ

• भारत के पूर्वीय भाग में स्थित मेघालय एक पर्वतीय राज्य है और गारी, खासी, जयंतिया यहाँ की मुख्य पहाड़ियाँ हैं।
• सम्पूर्ण मेघालय पर्वतो का प्रान्त है।
• यहाँ की जयंतिया पहाड़ी पर ही 'जयंती शक्तिपीठ' है, जहाँ सती के "वाम जंघ" का निपात हुआ था।

35. मगध् शक्तिपीठ

• पटना की बड़ी पटनेश्वरी देवी को ही शक्तिपीठ माना जाता है।
• यह मंदिर पटना सिटी चौक से लगभग 5 कि.मी. पश्चिम में महाराज गंज (देवघर) में स्थित है।

36. त्रिस्तोता शक्तिपीठ

• यहाँ के बोदा इलाके के शालवाड़ी गाँव में तीस्ता नदी के तट पर त्रिस्तोता शक्तिपीठ है, जहाँ सती के "वाम-चरण" का पतन हुआ था।
• यहाँ की सति 'भ्रामरी' तथा शिव 'ईश्वर' हैं।

37. त्रिपुरी सुन्दरी शक्तित्रिपुरी पीठ
त्रिपुरा में माता सती का "दक्षिण पद" गिरा था। यहाँ माता सती "त्रिपुरासुन्दरी" तथा भगवन शिव "त्रिपुरेश" कहे जाते है। त्रिपुरा राज्य के राधा किशोरपुर ग्राम से 2 किमी दूर दक्षिण-पूर्व के कोण पर, पर्वत के ऊपर यह शक्तिपीठ स्थित है।

38. विभाष शक्तिपीठ
यहाँ माता सती का "बायाँ टखना" (एड़ी के ऊपर की हड्डी की गांठ) गिरा था। यहाँ माता सती "कपालिनी" अर्थात "भीमरूपा" और भगवन शिव "सर्वानन्द" कपाली है। पश्चिम बंगाल के पासकुडा स्टेशन से 24 किमी दूर मिदनापुर में तमलूक स्टेशन है। वहां का काली मंदिर ही यह शक्तिपीठ है।

39. देवीकूप पीठ कुरुक्षेत्र (शक्तिपीठ)
यहाँ माता सती का "दाहिना टखना" गिरा था। यहाँ माता सती को "सावित्री" तथा भगवन शिव को "स्याणु" महादेव कहा जाता है। हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र नगर में द्वैपायन सरोवर के पास कुरुक्षेत्र शक्तिपीठ स्थित है। जिसे श्रीदेवीकूप (भद्रकाली पीठ) के नाम से मान्य है।

40. युगाद्या शक्तिपीठ (क्षीरग्राम शक्तिपीठ)

• युगाद्या शक्तिपीठ बंगाल के पूर्वी रेलवे के वर्धवान जंक्शन से 39 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में तथा कटवा से 21 कि.मी दक्षिण-पश्चिम में महाकुमार-मंगलकोट थानांतर्गत क्षीरग्राम में स्थित है- युगाद्या शक्तिपीठ, जहाँ की अधिष्ठात्री देवी हैं- युगाद्या तथा भैरव हैं- क्षीर कण्टक।
• तंत्र चूड़ामणि के अनुसार यहाँ माता "सती के दाहिने चरण का अँगूठा" गिरा था।

41. विराट का अम्बिका शक्तिपीठ

• यह शक्तिपीठ राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर से उत्तर में महाभारतकालीन विराट नगर के प्राचीन ध्वंसावशेष के निकट एक गुफा है, जिसे भीम की गुफा कहते हैं।
• यहीं के वैराट गाँव में शक्तिपीठ स्थित है, जहाँ सती दायें पाँव की उँगलियाँ गिरी थीं।

42. काली शक्तिपीठ
यहाँ माता सती की "शेष उँगलियाँ" (दाएं पांव की अंगूठा छोड़ 4 अन्य अंगुलियां) गिरी थी। यहाँ माता सती को "कलिका" तथा भगवन शिव को "नकुलेश" कहा जाता है। पश्चिम बंगाल, कलकत्ता के कालीघाट में काली माता का सुविख्यात मंदिर ही यह शक्तिपीठ है।

43. मानस शक्तिपीठ
यहाँ माता सती की "दाहिनी हथेली" गिरी थी। यहाँ माता सती को "दाक्षायणी" तथा भगवन शिव को "अमर" कहा जाता है। यह शक्तिपीठ तिब्बत में मानसरोवर के तट पर स्थित है।

44. लंका शक्तिपीठ
यहाँ माता सती का "नुपूर" गिरा था। यहाँ माता सती को "इन्द्राक्षी" तथा भगवन शिव "राक्षसेश्वर" कहा जाता है। यह शक्तिपीठ श्रीलंका में है। लेकिन, उस स्थान ज्ञात नहीं है कि श्रीलंका के किस स्थान पर गिरे थे।

45. गण्डकी शक्तिपीठ
यहाँ माता सती का "दक्षिण गण्ड" (दाहिना गाल/कपोल) गिरा था। यहाँ माता सती को "गण्डकी" तथा भगवन शिव को "चक्रमणि" कहा जाता है। यह शक्तिपीठ नेपाल में गण्डकी नदी के उद्गम पर स्थित है।

46. गुह्येश्वरी शक्तिपीठ
यहाँ माता सती के दोनों जानु (घुटने) गिरे थे। यहाँ माता सती को "महामाया" तथा भगवन शिव को "कपाल" कहा जाता है। यहाँ शक्तिपीठ नेपाल के काठमाण्डू में है। सुप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के पास ही बागमती नदी के तट पर गुहेश्वरी देवी का मंदिर है। यह "गुहेश्वरी" मंदिर ही शक्तिपीठ है।

47. हिंगलाज शक्तिपीठ
यहाँ माता सती का "ब्रम्हरंध्र" गिरा था। यहाँ माता सती को "भैरवी/कोटटरी" तथा भगवन शिव को "भीमलोचन" कहा जाता है। यहाँ शक्तिपीठ पकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त के हिंगलाज में है। हिंगलाज करांची से 144 किमी दूर उत्तर-पश्चिम दिशा में हिंगोस नदी के तट पर है। यही एक गुफा के भीतर जाने पर माँ आदिशक्ति के ज्योति रूप के दर्शन होते है।

48. सुगंध शक्तिपीठ
यहं माता सती की "नासिका" (नाक) गिरी थी। यहाँ माता सती "सुनंदा" तथा भगवन शिव "त्रयम्बक" कहलाते है। यह शक्तिपीठ बांग्लादेश में है। बारीसाल से 21 किमी दूर उत्तर की ओर शिकारपुर गाँव में सुनंदा नदी के तट पर सुनंदा देवी (उग्रतारा) का मंदिर है। यह मंदिर ही शक्तिपीठ है।

49. करतोयाघाट शक्तिपीठ
यहाँ माता सती का "वाम तल्प" गिरा था। यहाँ माता "अपर्णा" तथा भगवन शिव "वामन" रूप में स्थापित है। यह स्थल बांग्लादेश में है। बोगडा स्टेशन से 32 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम कोण में भवानीपुर ग्राम के बेगड़ा में करतोया नदी के तट पर यह शक्तिपीठ स्थित है।

50. चट्टल शक्तिपीठ
चट्टल में माता सती का दक्षिण बाहु (दाहिनी भुजा) गिरी थी। यहाँ माता सती को "भवानी" तथा भगवन शिव को "चंद्रशेखर" कहा जाता है। बंग्लादेश में चटगाँव से 38 किमी दूर सीताकुंड स्टेशन के पास चंद्रशेखर पर्वत पर भवानी मंदिर है। यही भवानी मंदिर शक्तिपीठ है।

51. यशोरेश्वरी शक्तिपीठ
यहाँ माता सती की "बायीं हथेली" गिरी थी। यहाँ माता सती को "यशोरेश्वरी" तथा भगवन शिव को "चन्द्र" कहा जाता है। यह शक्तिपीठ बांग्लादेश के खुलना जिले के जैशोर शहर में है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख