सुलोचना चव्हाण

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:52, 5 जून 2022 का अवतरण (''''सुलोचना चव्हाण''' (अंग्रेज़ी: ''Sulochana Chavan'', जन्म- 17 मार्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

सुलोचना चव्हाण (अंग्रेज़ी: Sulochana Chavan, जन्म- 17 मार्च, 1933) भारतीय लोक गायिका हैं, जो मराठी में अपनी लावणियों के लिए जानी जाती हैं। भारत सरकार ने उन्हें साल 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया है।

  • उनकी प्रसिद्ध लावणियों में शामिल हैं-
  1. तुझ्या उसला लागल कोल्हा
  2. पदरावती जरतारिचा
  3. सोलावा वारिस धोक्याचा
  4. कासा के पाटिल बारा हे का?
  • सुलोचना चव्हाण ने हिंदी फिल्म और एल्बम गाने भी रिकॉर्ड किए हैं। उनके प्रसिद्ध हिंदी गीतों में 'छोरी चोरी आग सी दिल में लगाके', 'उल्फत जिसे कहते हैं। जीने का सहारा है', 'मौसम आया है रंगें', 'वो आए हैं' शामिल हैं।
  • मार्च 2022 में सुलोचना चव्हाण को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
  • कला शैली में उनके गायन योगदान के लिए उन्हें "लवणी सम्राज्ञी" (लावणी की रानी) की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। यह उपाधि उल्लेखनीय मराठी साहित्यकार प्रल्हाद केशव अत्रे द्वारा प्रदान की गई है।
  • उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित वर्ष 2010 के लिए लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • साल 2012 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

[[Category:लोक गायक कलाकार